• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

क्या आप मेकअप हाइजीन का पालन करती हैं?

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
April 20, 2021
in ब्यूटी, मेकअप मंत्र
A A
क्या आप मेकअप हाइजीन का पालन करती हैं?
Share on FacebookShare on Twitter

हमें पता है कि त्वचा की देखभाल आप सही तरीक़े से करती हैं और मेकअप करना भी आपको पसंद है. आप हमेशा अपना खानपान सही रखती हैं, पानी भी पर्याप्त मात्रा में पी रही हैं, बावजूद इसके आपको मुहांसों/त्वचा पर रैशेज़/खुजली की समस्या बनी रहती है? तो शायद मेकअप हाइजीन का पालन न करने की वजह से ऐसा हो रहा हो. यहां हम आपको बता रहे हैं कि आपको मेकअप से जुड़ी साफ़-सफ़ाई में किन बातों का ध्यान रखना ही चाहिए.

यदि आपको मेकअप करना पसंद है तो आपको उसके पूरे नियम भी मालूम होने चाहिए, ताकि आप मेकअप के सभी फ़ायदे पास सकें और संभावित नुक़सान से बच भी सकें. मेकअप जहां हमें सुंदर दिखाने का साधन है, वहीं यदि आपने इसके इस्तेमाल में सजगता नहीं बरती तो यह आपकी त्वचा पर मुहांसे, रैशेज़, खुजली और दाग़-धब्बे जैसी समस्याओं को भी जन्म दे सकता है. यही वजह है कि आपको मेकअप से जुड़े हाइजीन के प्रति ध्यान देना चाहिए, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही आपकी त्वचा पर भारी पड़ सकती है. आइए जानें, कैसे आप मेकअप हाइजीन का पालन कर सकती हैं.

मेकअप हाइजीन का पहला नियम: साफ़ त्वचा पर मेकअप करें
मेकअप करने के लिए आपके चेहरे का अच्छी तरह साफ़ होना बहुत ज़रूरी है. यदि आप बिना चेहरा धोए मेकअप करेंगी तो चेहरे पर मौजूद धूल-मिट्टी, प्रदूषण और अशुद्धियों के कण चेहर पर ही लगे रह जाएंगे और इनपर जब आप मेकअप प्रोडक्ट्स अप्लाइ करेंगी तो न तो मेकअप अच्छी तरह लग पाएगा, ना ही उतना अच्छा नज़र आएगा और मेकअप प्रोडक्ट व धूल-गंदगी का मेल आपकी त्वचा पर मुहांसों, रैशेज़ या खुजली का कारण भी बन जाएगा. अत: मेकअप करने से पहले अपनी त्वचा को त्वचा के प्रकार के मुताबिक़ फ़ेसवॉश से धोएं. थपथपाते हुए सुखाएं, मॉइस्चराइज़र लगाए और फिर प्राइमर से शुरुआत करते हुए मेकअप प्रोडक्ट्स अप्लाइ करें.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

मेकअप हाइजीन का दूसरा नियम: उंगलियों से न लगाएं मेकअप प्रोडक्ट्स
मेकअप प्रोडक्ट्स उंगलियों से न लगाने की सलाह देने के पीछे दो कारण हैं. पहला यह कि उंगलियों से मेकअप प्रोडक्ट्स चेहरे पर लग तो जाते हैं, लेकिन उन्हें अच्छी तरह, एकसमान तरीक़े से ब्लेंड करना संभव नहीं होता. अत: मेकअप फ़्लॉलेस नहीं दिखता. पर दूसरा और मुख्य कारण यह है कि आपकी उंगलियों की सतह पर शरीर के अन्य भागों की तुलना में कहीं ज़्यादा कीटाणु मौजूद होते हैं. उंगलियों से मेकअप लगाने के दौरान ये आपकी त्वचा और त्वचा के रोमछिद्रों तक पहुंचकर इन्फ़ेक्शन फैला सकते हैं. यदि आपकी त्वचा सेंसिटिव है तब तो आपको इस बात को लेकर और भी सतर्क होना होगा.

मेकअप हाइजीन का तीसरा नियम: मेकअप ब्रशेज़ और स्पॉन्ज को साफ़ रखें
मेकअप ब्रशेज़ और स्पॉन्ज को साफ़ किया जाना बहुत ज़रूरी है और इन्हें कम से कम सप्ताह में एक बार ज़रूर साफ़ किया जाना चाहिए. यदि आप ऐसा नहीं करती हैं तो मान लीजिए कि अब तक आप मेकअप हाइजीन का पालन नहीं कर रही थीं. बहुत ज़रूरी है कि आप जल्द से जल्द इस आदत को अपना लें. यदि इनपर लगे पुराने मेकअप प्रोडक्ट्स के कणों और धूल-गंदगी को आप साफ़ नहीं करेंगी तो त्वचा संबंधी कई समस्याओं, जैसे-ब्रेकआउट्स या खुजली आदि का होना तय है.

मेकअप हाइजीन का चौथा नियम: चेहरे से मेकअप हटाए बिना सोने जाना
चाहे आप दिनभर मेकअप लगाए रहिए, लेकिन सोने जाने से पहले चेहरे से मेकअप को हटाना मेकअप हाइजीन का वह हिस्सा है, जिसे आपको कभी नहीं भूलना चाहिए. यदि आप मेकअप हटाए बिना सोएंगी तो आपकी त्वचा को सांस लेने का मौक़ा नहीं मिलेगा और त्वचा के रोमछिद्रों में फंसे मेकअप के कण मुहांसे व एलर्जी का कारण बन जाएंगे. चेहरे से पूरी तरह मेकअप निकालने के बाद जब आप सोएंगी तो त्वचा सांस ले सकेगी और अपनी मरम्मत कर सकेगी. जिससे त्वचा स्वस्थ बनी रहेगी.

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

Tags: acnebreakoutsdirty makeup brushesmakeupmakeup and pimplesmakeup cleaning habitsmakeup hygienemakeup removalmakeup spellspimplessleep without removing makeupऐक्नेगंदे मेकअप ब्रशेज़पिम्पल्सब्रेकआउट्समुहांसेमेकअपमेकअप और मुहांसों का संबंधमेकअप मंत्रमेकअप रिमूवलमेकअप से जुड़ी साफ़-सफ़ाई की आदतेंमेकअप हटाए बिना सोनामेकअप हाइजीन
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum