• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

क्या बारिश के मौसम में आपके स्कैल्प पर भी खुजली की समस्या हो जाती है? यहां मिलेगा इसका समाधान

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
July 8, 2021
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
क्या बारिश के मौसम में आपके स्कैल्प पर भी खुजली की समस्या हो जाती है? यहां मिलेगा इसका समाधान
Share on FacebookShare on Twitter

क्या आपको भी बारिश के मौसम में स्कैल्प पर खुजली आती है? साथ ही, स्कैल्प चिपचिपा बना रहता है, बाल बेजान नज़र आते हैं और झड़ते भी हैं? तो चिंता मत कीजिए, क्योंकि इन समस्याओं से दो-चार होनेवाली आप अकेली युवती नहीं हैं. और थोड़ी-सी अतिरिक्त देखभाल से आप इन समस्याओं को दूर सकती हैं. यहां हम इसी के बारे में बात कर रहे हैं…

मॉनसून आपको चाहे जितना पसंद हो या इससे हमारी धरती को कितनी ही राहत न पहुंचती हो या फिर यह हमारे लिए पीने के पानी का स्टॉक ही क्यों न जुटाता हो, पर हर मौसम की तरह यह मौसम भी आपसे बालों की अतिरिक्त देखभाल मांगता है. क्योंकि बारिश में अधिकतर लोगों की स्कैल्प चिपचिपी और खुजली वाली हो जाती है. साथ ही, बाल भी कुछ ज़्यादा ही झड़ते हैं.
दरअसल, मॉनसून के दौरान वातावरण में नमी के बढ़ जाने से पसीना आने के कारण हमारा स्कैल्प हल्का गीला बना रहता है, फिर इस पर वातावरण में मौजूद धूल-गंदगी, प्रदूषण के कण चिपक जाते हैं तो स्कैल्प पर बैक्टीरिया और फंगस पनपने लगते हैं, जिसकी वजह से हमें स्कैल्प पर खुजली का एहसास होता है. जब आप बालों में खुजली करते हैं तो पहले से ही नमी की वजह से कमज़ोर हो चुके बाल जड़ से उखड़ जाते हैं और बाल ज़्यादा झड़ने लगते हैं. तो आख़िर क्या है इस समस्या का समाधान? आइए, जानें.

बालों को नियमित रूप से धोएं
बारिश के मौसम में बालों को साफ़-सुथरा रखना बहुत ज़रूरी है. जब बाल और स्कैल्प साफ़ रहेंगे, तभी आपको स्कैल्प की खुजली से छुटकारा मिलेगा. स्कैल्प साफ़ रहेगा तो उस पर बैक्टीरिया भी नहीं पनपने पाएगा. अपने बालों को सप्ताह में दो-तीन बार बालों के प्रकार के अनुसार शैम्पू का इस्तेमाल करते हुए धोएं. ध्यान रखें कि शैम्पू से स्कैल्प को भी हल्के हाथों से साफ़ करें. शैम्पू करने के बाद बालों पर कंडिशनर लगाएं और फिर बालों को धोएं. शैम्पू और कंडिशनर के बाद बालों को ठंडे या गुनगुने पानी से ही धोएं. क्योंकि गर्म पानी आपके बालों और स्कैल्प से नमी चुरा लेगा और खुजली की समस्या को बढ़ा देगा. यह भी ध्यान रखें कि कंडिशनर कभी-भी स्कैल्प पर न लगाएं. इसे क्राउन के हिस्से को छोड़कर बालों की लंबाई वाले हिस्से पर ही लगाएं. इसे दो मिनट तक बालों पर लगा रहने दें फिर धो लें.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

बालों को अच्छी तरह सुखाएं
अब जबकि आपने बालों को अच्छी तरह धो लिया है, बालों को अच्छी तरह सुखाने की बारी आ गई है. इसके लिए कॉटन की बिना रोएंदार टॉवल का इस्तेमाल करते हुए बालों को सुखाएं. अपने बालों पर मौजूद अतिरिक्त पानी टॉवल में सोख लें और बालों व स्कैल्प को थपथपाते हुए पोछें. हेयर ड्रायर का इस्तेमाल कर बाल सुखाने के बारे में बिल्कुल न सोचें, क्योंकि इससे आपके बाल और भी ज़्यादा क्षतिग्रस्त हो जाएंगे. बालों को प्राकृतिक रूप से सूखने दें. जब बाल हल्के गीले रह जाएं तो क्राउन के हिस्से को छोड़कर बचे हुए बालों में लीव इन कंडिशनर लगाएं. जब बाल पूरी तरह सूख जाएं तभी बालों में कंघी करें. बाल धोने के बाद जब बालों पर पहली बार कंघी करें तो मोटे दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें.

बालों में नियमित अंतराल पर तेल लगाना न भूलें
स्कैल्प की खुजली से बचना चाहती हैं तो बालों और स्कैल्प में नियमित रूप से तेल लगाएं. इससे बालों को पोषण मिलेगा और आपको खुजली से निजात. आप बालों में लगाने के लिए अपने मनपसंद तेल, जैसे- नारियल, बादाम या आंवला के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. हमार यक़ीन मानिए, सदियों पुराना यह नुस्ख़ा आज भी उतना ही कारगर है. यदि आप इसे थोड़ा और प्रभावी बनाना चाहती हैं तो तेल को हल्का-सा गर्म करके बालों व स्कैल्प पर लगाएं और हल्के हाथों से स्कैल्प की मालिश करें.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: hairHair carehair care in rainhair fallhair fall in rainhair fall will reduceitchy scalpitchy scalp in rainitchy scalp will stopकम होगा बालों का झड़नाबारिश में बालों का झड़नाबारिश में बालों की देखभालबारिश में स्कैल्प पर खुजलीबालबालों का झड़नाबालों की देखभालरुक जाएगी स्कैल्प की खुजलीस्कैल्प पर खुजली
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum