• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

स्क्रब, जो ब्लैकहेड्स को शर्तिया हटा देगा

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
February 7, 2022
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
स्क्रब, जो ब्लैकहेड्स को शर्तिया हटा देगा
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आप भी उन युवक या युवतियों में से हैं, जिन्हें ब्लैकहेड्स की समस्या है तो आप बिल्कुल सही आलेख पढ़ रहे हैं. यहां हम आपको बता रहे हैं आपकी रसोई में मौजूद सामग्रियों से बननेवाला एक ऐसा स्क्रब, जो ब्लैकहेड्स को हटा देता है. और हां! यह बताना तो सबसे ज़्यादा ज़रूरी है कि इस स्क्रब को इस बात से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता कि जिस त्वचा पर यह काम कर रहा है, वो किसी युवती की है या युवक की.

हमें अच्छी तरह पता है कि चेहरे पर और ख़ासतौर पर नाक के आसपास ब्लैकहेड्स हों तो कितना ख़राब महसूस होता है. यूं तो बाज़ार में कई तरह के नोज़ स्ट्रिप्स मौजूद हैं, जो आपको ब्लैकहेड्स से छुटकारा दिलाने का दावा करते हैं. लेकिन यदि आप उन लोगों में से हैं, जो प्राकृतिक और घरेलू चीज़ों से ब्लैकहेड्स रिमूव करना चाहती/चाहते हैं तो यहां मौजूद जानकारी आपके लिए काम की साबित होगी.
यहां हम यह ज़रूर ताकीद करना चाहेंगे कि यदि इस स्क्रब को बनाने के लिए बताई गई किसी भी सामग्री से आपको एलर्जी हो तो इसका इस्तेमाल बिल्कुल न करें. साथ ही यह जानने के लिए कि आपको इसके इन्ग्रीडिएंट्स से एलर्जी तो नहीं है, आप इनमें से हर एक चीज़ का पैच टेस्ट करके देख सकते/सकती हैं और इसके बाद ही इसका इस्तेमाल करें. तो आइए जानते हैं कैसे बनेगा ब्लैकहेड्स को हटानेवाला घरेलू स्क्रब.

सामग्री
2 टीस्पून ओटमील, यदि दानें बड़ें हों तो इसे ग्राइंट कर लें
2 चुटकी बेकिंग सोडा
1 टीस्पून नींबू का रस
1 टीस्पून गुलाब जल

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

विधि
• इन तीनों सामग्रियों को एक बोल में डालें और अच्छी तरह मिलाएं. यदि यह बहुत गाढ़ा हो तो थोड़ा-सा गुलाब जल और मिला लें.
• अपने चेहरे को अच्छी तरह धो लें और थपथपाते हुए पोछ लें.
• इस मिश्रण को चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं. ख़ासतौर पर वहां, जहां ब्लैकहेड्स की समस्या है.
• अब उंगलियों को सर्कुलर मोशन में घुमाते हुए चेहरे को हल्के हाथों से स्क्रब करें.
• लगभग दो-तीन मिनट तक स्क्रब करें और जो ब्लैकहेड्स की समस्या से ग्रस्त हिस्से पर ज़्यादा ध्यान देते हुए स्क्रब करें.
• अब चेहरा धो लें और थपथपाते हुए पोछ लें.
• इसके बाद अपनी त्वचा के अनुरूप सीरम या मॉइस्चराइज़र लगा लें. सप्ताह में दो बार इसे दोहराएं. कुछ ही महीनों में आपके ब्लैकहेड्स दूर हो जाएंगे.

यह कैसे काम करता है?
ओटमील्स को यूं भी चेहरे को सौम्यता से एक्स्फ़ॉलिएट करने के लिए जाना जाता है. यह त्वचा पर मौजूद अतिरिक्त तेल को सोखने का काम भी करता है. वहीं बेकिंग सोडा त्वचा पर मौजूद डेड स्किन सेल्स को हटाता है और त्वचा के पीएच के स्तर को संतुलित बनाए रखता है. नींबू का रस पोर्स के भीतर तक जाकर त्वचा की गंदगी को हटाता है. यह नैचुरल क्लेंज़र है, जो त्वचा पर मौजूद दाग़-धब्बों को हटाते हुए त्वचा की रंगत को एक समान बना देता है. गुलाब जल चेहरे को प्राकृतिक नमी देता है, राहत पहुंचाता है और अपनी भीनी-सी ख़ुशबू भी छोड़ जाता है. इस तरह इस स्क्रब के इस्तेमाल से आपके चेहरे पर मौजूद ब्लैकहेड्स हटने लगते हैं.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: Blackhead Removal ScrubBlackheadsBlackheads Removal Home RemediesHome remediesscrubskinskin careघरेलू नुस्खेत्वचात्वचा की देखभालब्लैकहेड्सब्लैकहेड्स को हटानेवाल स्क्रबब्लैकहेड्स हटाने के घरेलू उपायस्क्रब
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum