• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

कैसा हो अगर घर पर ही बनाया जा सके मेकअप रिमूवर?

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
December 20, 2021
in ब्यूटी, मेकअप मंत्र
A A
कैसा हो अगर घर पर ही बनाया जा सके मेकअप रिमूवर?
Share on FacebookShare on Twitter

हम हमेशा ही आपसे कहते रहे हैं कि चेहरे पर लगा हुआ मेकअप हटाए बिना कभी-भी सोने मत जाइए, चाहे आप कितनी ही थकी क्यों न हों. अब ऐसे में यह बताना भी तो हमारा ही फ़र्ज़ है कि अचानक यदि आपको यह ध्यान आए कि मेकअप रिमूवर ख़त्म हो गया है तो ऐसी स्थिति में आप मेकअप कैसे हटाएंगी? तो यहां हम अपना यही कर्तव्य निभा रहे हैं…

यदि ऑफ़िस या फिर पार्टी से लौटने के बाद आपको अचानक यह ध्यान आया कि ओह, मेकअप रिमूवर तो कल ही ख़त्म हो चुका है… तो आप क्या करेंगी? क्योंकि बिना मेकअप उतारे सोने जाना तो मना है!
या फिर आप यदि उन लोगों में से हैं, जिन्हें बाज़ार में उपलब्ध मेकअप रिमूवर सूट नहीं करते, क्योंकि आपकी त्वचा संवेदनशील है तो? हमारा जवाब- दोनों ही स्थितियों में आप घर पर उपलब्ध सामग्रियों से झटपट मेकअप रिमूवर बना सकती हैं. यहां हम तीन तरह के मेकअप रिमूवर्स बनाने का तरीक़ा बता रहे हैं.
हां, एक बात और यदि इनमें से कोई इन्ग्रीडिएंट आपको सूट न करता हो तो उसका इस्तेमाल न करें. और अगर आप यह नहीं जानतीं कि यह घरेलू रिमूवर आपको सूट करेगा या नहीं तो आप पहले पैच टेस्ट कर के यह बात मालूम कर लें, तभी इसका इस्तेमाल करें.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

शहद
यदि अब तक आपको यह बात पता नहीं थी तो अब जान लीजिए कि वह शहद, जो आपके किचन में सुबह-सुबह उठकर नींबू पानी में डालने के लिए रखा हुआ है, ताकि आप सेहतमंद रहें, वह आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा को दुलारने और मेकअप को हटाने का काम भी बख़ूबी करता है. शहद से मेकअप हटाने के लिए आपको करना बस ये होगा कि थोड़ा-सा शहद लेकर अपने चेहरे और गर्दन पर (जहां-जहां आपने मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया है) अच्छी तरह मलते हुए लगाना होगा. इसे 10 मिनट तक अपने चेहरे पर लगा हुआ छोड़ दें. इसके बाद गुनगुने पानी से अपना चेहरा धो लें. शहद केवल आपका मेकअप हटाने का ही काम नहीं करेगा, बल्कि यह आपकी त्वचा को नर्म-मुलायम, कोमल बनाते हुए उसकी रंगत भी निखार देगा.

ऑलिव ऑइल + ऐलो वेरा
त्वचा का ख़्याल रखनेवालों के पास ये दोनों ही सामग्रियां मौजूद होती हैं. इसे बनाने के लिए आपको चार टेबलस्पून ऑलिव ऑइल आठ टेबलस्पून ऐलो वेरा वॉटर की ज़रूरत होगी. इन दोनों चीज़ों को एक स्प्रे बॉटल में डालें और अच्छी तरह हिलाएं. आपका मेकअप रिमूवर तैयार है. एक बार बनाने के बाद आप इसे सप्ताहभर तक इस्तेमाल कर सकती हैं या फिर हर सप्ताह बनाकर हमेशा भी इस्तेमाल कर सकती हैं. यह मिश्रण आपके मेकअप को हटाने के साथ-साथ त्वचा को कोमल और आभावान भी बनाएगा.

गुलाबजल + जोजोबा ऑइल
यूं भी गुलाबजल और जोजोबा ऑइल को त्वचा के लिए बेहतरीन माना जाता है. फिर इस बात में क्या शक़ है कि जब ये दोनों इन्ग्रीडिएंट्स मिल जाएंगे तो त्वचा के लिए कमाल के साबित होंगे ही. इन दोनों को मिलाकर मेकअप रिमूवर बनाने के लिए आपको दोनों ही चीज़ें बराबर मात्रा में लेनी होंगी और इन्हें एक स्प्रे बॉटल में डालकर अच्छी तरह मिलाना होगा. इसे आप अपने चेहरे पर स्प्रे करें और कॉटन बॉल से चेहरा पोंछ लें या फिर इसे कॉटन बॉल में लगाएं और चेहरा साफ़ कर लें. जहां गुलाब जल आपकी त्वचा को तरोताज़ा और कोमल बनाएगा, वहीं जोजोबा ऑइल मेकअप के कणों को त्वचा पर से हटा देगा. एक बार बनाने के बाद इस स्प्रे को भी आप सप्ताहभर तक इस्तेमाल कर सकती हैं.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट / गूगल

Tags: aloe veraBeautyhomemade makeup removerhoneyjojoba oilmakeupmakeup removermakeup spellsnatural ingredients makeup removerolive oilremoverrose waterऐलो वेराऑलिव ऑइलगुलाब जलघरेलू सामग्रियों से बना मेकअप रिमूवरजोजोबा ऑइलप्राकृतिक सामग्रियों से बना मेकअप रिमूवरब्यूटीमेकअपमेकअप मंत्रमेकअप रिमूवररिमूवरशहद
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum