• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

मेकअप मंत्र: ताकि इंटरव्यू के लिए बढ़े आपका आत्मविश्वास

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
September 14, 2021
in ब्यूटी, मेकअप मंत्र
A A
मेकअप मंत्र: ताकि इंटरव्यू के लिए बढ़े आपका आत्मविश्वास
Share on FacebookShare on Twitter

चाहे आप जॉब इंटरव्यू ऑनलाइन दे रही हों या फिर आमने-सामने बैठकर, आपका प्रेज़ेंटेबल नज़र आना तो ज़रूरी है. और ख़ुद को संवरा हुआ दिखाने के लिए मेकअप से बेहतर क्या हो सकता है? पर ठहरिए, जॉब इंटरव्यू के लिए मेकअप किसी पार्टी में जाने जैसा मेकअप न दिखाई दे इस बात का ध्यान रखना भी तो ज़रूरी है! यही वजह है कि हम आपको बता रहे हैं कि आपको जॉब इंटरव्यू के लिए किस तरह मेकअप करना चाहिए, ताकि आप आत्मविश्वास से भरी रहें.

यदि आपके मन में भी यह सवाल उठ रहा है कि जॉब इंटरव्यू के लिए आपका मेकअप कैसे करना चाहिए तो हमारा जवाब है- आप इस तरह मेकअप करें, जिससे आपकी पर्सनैलिटी का सही आकलन करने में एम्प्लॉयर को आसानी हो. क्योंकि यह बात तो आपने भी सुनी होगी कि पहली मुलाक़ात का प्रभाव लोगों पर सबसे गहरा पड़ता है और यदि आप इंटरव्यू में आत्मविश्वास से भरी हों तो नतीजे आपके पक्ष में होंगे.
अब आत्मविश्वास से भरे होने में आपके विषयों पर आपकी पकड़ के साथ-साथ आपका प्रेज़ेंटेबल होना भी बहुत मायने रखता है. इसके लिए बहुत ज़रूरी है कि आप अपने मेकअप को हल्का रखें और उसपर भी मेकअप प्रोडक्ट्स के रंगों का चुनाव नैचुरल शेड्स के आसपास ही बनाए रखें. हल्का मेकअप आपको आत्मविश्वास भी देगा और इंटरव्यूअर्स को आपके व्यक्तित्व के संवरे हुए होने का एहसास भी दिला देगा. तो आइए आपको बताते हैं कि जॉब इंटरव्यू के लिए किस तरह मेकअप करें.

प्राइमर ज़रूर लगाएं
यह आपके चेहरे को मेकअप के लिए एकसमान बुनियाद देगा. जिसपर मेकअप प्रोडक्ट्स आसानी से लगेंगें और मेकअप ज़्यादा लंबे समय तक आपके चेहरे पर टिके भी रहेंगे.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

लाइटवेट फ़ाउंडेशन का इस्तेमाल करें
हल्के टेक्स्चर वाले यानी लाइटवेट फ़ाउंडेशन तुरंत ही त्वचा में समाहित हो जाते हैं और चेहरे पर किसी तरह की पपड़ी के आने की गुंजाइश भी नहीं रहती. चूंकि ये तुरंत चेहरे के भीतर समा जाते हैं, अगर आपको पसीना आया तो इनके बहने का सवाल ही नहीं उठता.

कंसीलर से छुपाएं दाग़-धब्बे
यदि आप डार्क सर्कल्स और दाग़-धब्बों की वजह से आत्मविश्वास में कमी महसूस करती हैं तो कंसीलर आपका साथ निभाएगा. दाग़-धब्बों वाली जगह पर कंसीलर लगाएं और इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें.

हल्का-सा ब्लश आपको सेहतभरा दिखाएगा
भले ही एक रात पहले आप इंटरव्यू की घबराहट की वजह से सो न पाई हों और थका हुआ महसूस कर रही हों, लेकिन गालों पर हल्का-सा ब्लश लगाते ही ऐसा लगेगा, जैसे आपने पूरी नींद ली है और आप तरोताज़ा हैं.

आइलाइनर ज़रूर लगाएं
आइलाइनर आपकी आंखों को परिभाषित करता है अत: इसे ज़रूर लगाएं. जॉब इंटरव्यू के लिए केवल ब्लैक या डार्क ब्राउन आइलाइनर का ही इस्तेमाल करें. ऊपरी और निचली लैश लाइन्स पर आइलाइनर लगाने के बाद आप उसे स्मज भी कर सकती हैं. कोशिश करें कि आप पेंसिल आइलाइनर का ही इस्तेमाल करें, लिक्विड लाइनर यदि ऐसे समय पर फैल गया तो मेकअप को दुरुस्त करने में आपका समय ज़ाया होगा.

मस्कारा लगाना बिल्कुल न भूलें
मस्कारा पलकों को लंबा और घना दिखाते हुए आंखों को तुरंत ही आकर्षक बना देता है. अत: मस्कारा के दो कोट्स लगाएं और निचली पलकों पर मस्कारा लगाना बिल्कुल भी न भूलें.

लिपस्टिक
लिपस्टिक को न्यूट्रल शेड्स में ही रखें. आप पिंक, कोरल या फिर ब्राउन कलर के न्यूट्रल शेड्स में से चुनाव कर सकती हैं. लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों पर प्राइमर लगाएं और लिप लाइनर से आउटलाइन बना लें. ध्यान रखें कि आपकी लिपस्टिक और लाइनर का शेड एक जैसा ही हो. इससे आपके होंठ सुपरिभाषित लगेंगे, लिपस्टिक लंबे समय तक टिकेगी और बहेगी भी नहीं यानी ब्लीड भी नहीं करेगी.

फ़ोटो: गूगल

Tags: BeautyInterviewjob interviewlight makeupmakeupmakeup for job interviewmakeup spellsइंटरव्यूजॉब इंटरव्यूजॉब इंटरव्यू के लिए मेकअपब्यूटीमेकअपमेकअप मंत्रहल्का मेकअप
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum