• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

उम्र के तीसरे या चौथे दशक में हैं तो यूं करें मेकअप

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
July 26, 2021
in ब्यूटी, मेकअप मंत्र
A A
उम्र के तीसरे या चौथे दशक में हैं तो यूं करें मेकअप
Share on FacebookShare on Twitter

बढ़ती उम्र में यदि आप सही तरीक़े से मेकअप करेंगी तो यह आपके आकर्षण को कई गुना बढ़ा देगा. यही वजह है कि हम आपको बता रहे हैं कुछ मेकअप ट्रिक्स, जो आपके बेहद काम आएंगी यदि आप अपनी उम्र के तीसरे या चौथे दशक में हैं…

उम्र बढ़ने के साथ-साथ त्वचा परिपक्व होती जाती है और इस पर बारीक़ रेखाएं, झुर्रियां और दाग़-धब्बे दिखाई देने लगते हैं. और मेकअप करते समय आप इन बातों को अनदेखा नहीं कर सकतीं. लेकिन अच्छी बात यह है कि परिपक्व त्वचा के उपयुक्त मेकअप कर आप अपनी बढ़ती उम्र पर लंबे समय तक लगाम लगा सकती हैं और हम आपको यहां इसी के लिए कुछ मेकअप ट्रिक्स बताने जा रहे हैं.

प्राइमर से कीजिए दोस्ती
प्राइमर तो यूं भी आपके मेकअप का पहला प्रोडक्ट होना चाहिए, लेकिन जब आपकी उम्र बढ़ रही है तो इसे अपने मेकअप में शामिल करना कभी न भूलें. चेहरा धोएं, पोछें, मॉइस्चराइज़र लगाएं और इसके बाद प्राइमर अप्लाइ करें. यह आपकी त्वचा को पोषण देता है, नम बनाए रखता है, त्वचा की रंगत में असमानता, महीन रेखाओं और झुर्रियों को कवर करते हुए मेकअप के लिए एक बेदाग़ बेस तैयार करता है. अत: परिपक्व त्वचा पर मेकअप के लिए प्राइमर का इस्तेमाल बहुत ज़रूरी है.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

फ़ाउंडेशन हो लाइटवेट
लाइटवेट यानी हल्के फ़ाउंडेशन के इस्तेमाल से आपका चेहरा स्वाभाविक नज़र आएगा. यदि आप हैवी फ़ाउंडेशन का इस्तेमाल करेंगी तो यह कुछ समय बाद केकी नज़र आ सकता है, लेकिन लाइटवेट फ़ाउंडेशन आपके चेहरे को पूरा कवरेज भी देगा और आपके मेकअप लुक को केकी भी नहीं होने देगा.

कंसीलर के इस्तेमाल को दें जगह
कंसीलर का इस्तेमाल दाग़-धब्बों और आंखों के नीचे के काले घेरों को छुपाने के लिए फ़ाउंडेशन लगाने के बाद ही करें. उम्र बढ़ने के साथ-साथ आंखों के नीचे काले घेरों की समस्या हो सकती है. इन्हें छुपाने में कंसीलर आपका साथ निभाएगा.

चीक टिंट का इस्तेमाल करें
यदि अपने मेकअप लुक को तुरंत ही अपलिफ़्ट करना चाहती हैं तो चीक टिंट का इस्तेमाल करें. चीक बोन्स या ऐप्पल्स पर हल्का-सा ब्लश या चीक टिंट आपको बेहद सेहतमंद चमक देने और आकर्षक दिखाने का काम करेगा. हां, इसे अच्छी तरह ब्लेंड करना बहुत ज़रूरी है.

होंठों के लिए चुनें क्रीम फ़िनिश वाली लिपस्टिक
उम्र बढ़ने के साथ-साथ होंठ थोड़े पतले होने लगते हैं. ऐसे में क्रीम फ़िनिश वाली लिपस्टिक्स होंठों को मॉइस्चराइज़ करने और गहरी रंगत देने के अलावा उन्हें प्लम्प यानी थोड़ा भरा हुआ और सेहतमंद दिखाने में मदद करती हैं. जिससे आपकी उम्र कम नज़र आती है.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: Growing ageHow to do makeup in old ageMakeup in old ageMakeup mantra for old womenmakeup spellsmakeup tricksउम्रदराज़ महिलाओं के लिए मेकअप मंत्रबढ़ती उम्रबढ़ती उम्र में मेकअपबढ़ती उम्र में यूं करें मेकअपमेकअप ट्रिक्समेकअप मंत्र
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum