• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

तो आपके बाल ज़्यादा उलझते हैं? यहां मिलेंगे उन्हें सुलझाने के तरीक़े

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
December 28, 2021
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
तो आपके बाल ज़्यादा उलझते हैं? यहां मिलेंगे उन्हें सुलझाने के तरीक़े
Share on FacebookShare on Twitter

बालों का उलझना और उन्हें सुलझान न सिर्फ़ ढेर सारा समय लेनेवाली प्रक्रिया है, बल्कि यह दर्दनाक भी है, क्योंकि ढेर सारे बाल टूटकर आपके हाथों में आ जाते हैं और इससे बुरा तो कुछ भी नहीं हो सकता! यही वजह है कि हम आपको बता रहे हैं कि उलझे हुए बालों को किस तरह सुलझाएं, ताकि आपके बाल टूटे नहीं. साथ ही यह भी बता रहे हैं कि क्या करने से आपके बाल कम उलझेंगे.

उलझे हुए बालों में ब्रश या कंघी फंस जाए तो कुछ बालों का टूटना तय होता है, लेकिन यदि हम आपसे कहें कि आप इस समस्या से आसानी से निजात पा सकती हैं तो? जी हां, यह बिल्कुल संभव है! हम ऐसा कह रहे हैं तो बहुत ज़रूरी है कि हम आपको वे तरीक़े भी बताएं, जिनसे यह हो सकता है और साथ ही यह भी बताएं कि क्या करने से आपके बाल कम उलझेंगे, ताकि आपको इस समस्या का सामना ही न करना पड़े. यहां हम यही दोनों बातें बता रहे हैं.

बालों को बेहद गर्म पानी से न धोएं
बालों को हमेशा गुनगुने या ठंडे पानी से ही धोएं. गर्म पानी से धोने पर बालों में मौजूद नैचुरल ऑइल धुल जाता है और बाल रूखे हो जाते हैं. रूखे बालों में आसानी से गांठें बन जाती हैं, जिन्हें सुलझाना मुश्क़िल हो सकता है.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

शैम्पू के बाद बालों में कंडिशनर ज़रूर लगाएं
शैम्पू करने के बाद बालों में कंडिशनर लगाना कभी न भूलें. कंडिशनर बालों को ओपन क्यूटिकल्स को बंद कर देते हैं और बालों की नमी को बालों के भीतर ही स्टोर रहने देते हैं, जिससे बाल रूखे नहीं होते हैं कम उलझते हैं.

मोटे दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें
मोटे दांतों वाली कंघी आपके बालों को ज़ोर से खींचे बगैर ही उन्हें सुलझा देती है, जिससे बाल नहीं टूटते हैं. कंघी के मोटे दांतों से होते हुए उलझने आसानी से सुलझ जाती हैं. बालों को सुलझाने के लिए लकड़ी के मोटे दांतों वाली कंघी बेहतर होती है.

लीव-इन कंडिशनर्स आएंगे काम
बालों को धोने के बाद जब वे हल्के गीले रह जाएं तब लीव-इन कंडिशनर लगाने से बालों में मौजूद उलझने बहुत ही आसानी से सुलझ जाती हैं. आप इसे भी ट्राइ कर के देख सकती हैं. यह बालों को आसानी से सुलझाने का बेहद कारगर तरीक़ा है.

बालों को बांध कर रखें
रात को सोने जाने से पहले अपने बालों की चोटी गूंथ लें. इससे बाल कम उलझेंगे. करवट बदलने पर भी आपके बालों के गूंथे हुए रहने के कारण उनमें गांठें नहीं बनेंगी. हां, इस बात का ध्यान रखें कि आपकी चोटी कसी हुई न हो, बल्कि ढीली हो.

सिल्क के कवर का करें इस्तेमाल
अपने तकिए का कवर सिल्क का रखें. सिल्क का चिकना और फिसलन से भरा टेक्स्चर बालों को उलझने नहीं देता. इससे जब आप सुबह सोकर उठेंगी तो आपके बालों में ज़्यादा उलझनें नहीं बनेंगी.

स्कार्फ़ पहनें
बाहर जा रही हों तो बालों में उलझन कम से कम बने इसके लिए अपने बालों को स्कार्फ़ से ढंक लें. ख़ासतौर पर सर्दियों की रूखी हवा में बाहर निकलते समय यह ज़रूर करें, अन्यथा बालों को रूखा बना देनेवाली ठंडी हवाएं, बालों को उलझा देंगी.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: Beautydetangle hair easilyhairHair carehow to untangle hairtangle of hairtangled hairtips so that hair does not tangleways to untangle hairउलझे हुए बालटिप्स ताकि बाल न उलझेंबालबाल सुलझाने का तरीक़ाबाल सुलझाने के तरीक़ेबालों का उलझनाबालों की देखभालबालों को आसानी से सुलझाएंब्यूटीहेयर केयर
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum