• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

हाथों को दुलारना है ज़रूरी, यहां जानें कैसे रखें इनका ख़्याल

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
May 23, 2022
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
हाथों को दुलारना है ज़रूरी, यहां जानें कैसे रखें इनका ख़्याल
Share on FacebookShare on Twitter

हमें पता है कि घर के काम करते हुए आपके हाथ खुरदुरे हो जाते होंगे. हाथों की त्वचा फट जाती होगी और रूखी हो जाती होगी. कई बार तो इस वजह से हाथों में खुजली, जलन और रैशेज़ भी हो जाते हैं. यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे रोज़ाना थोड़ी सी देखभाल आपके हाथों को नर्म-मुलायम और ख़ूबसूरत बनाए रखेगी.

 

हम लगभग सभी काम अपने हाथों की सहायता से करते हैं. फिर चाहे लैपटॉप पर ऑफ़िस का काम हो या फिर बर्तन, कपड़े वगैरह धोने का घर का काम हो. आप युवक हों या युवती, स्किनकेयर के नाम पर अपने चेहरे का पूरा ध्यान रखते ही होंगे, पर हाथों का क्या? वो हाथ जो आपके सभी काम करते हैं, उनकी थोड़ी सी देखभाल तो बनती है, है ना?
हाथों का अच्छी तरह ख़्याल न रखने पर वो न तो अच्छे दिखेंगे, ना ही आपको अच्छे महसूस होंगे और ना ही किसी से हैंड शेक करते समय आप आत्मविश्वास से भरा महसूस करेंगे. और आपको यह भी बता दें कि हाथों की देखभाल के लिए आपको दिनभर में केवल पांच मिनट का समय ही लगेगा. तो यहां जानिए कैसे आपके हाथ नर्म, कोमल, हाइड्रेटेड और सुंदर बने रह सकते हैं:

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

नाख़ूनों को छोटा और साफ़ रखें
जी हां, हाथों को सुंदर बनाए रखना है तो अपने नाख़ूनों को बहुत अधिक न बढ़ाएं और उन्हें हमेशा साफ़-सुथरा रखें. यदि आप नाख़ूनों को बड़ा रखेंगे/रखेंगी तो काम करते वक़्त ये चोटिल हो सकते हैं या टूट सकते हैं. यदि उन्हें साफ़ नहीं रखा जाएगा तो नाख़ूनों में भरे मैल या कचरे से आपके नाख़ूनों में भी इन्फ़ेक्शन हो सकता है और साथ ही आपको इस मैल में छुपे कीटाणुओं से पेट में इन्फ़ेक्शन जैसी समस्या भी हो सकती है. अत: हाथों का ख़्याल रखने का पहला स्टेप यही है कि नाख़ूनों को छोटा और साफ़ रखा जाए.

पानी में काम करने से पहले पहनें दस्ताने
जब भी आप बर्तन, कपड़े, सिंक धोने जैसे काम करें, जिनमें आपके हाथ लंबे समय तक पानी में भीगे रहेंगे तो बहुत ज़रूरी है कि ये काम दस्ताने पहन कर करें. हमारे हाथ यदि लंबे समय तक पानी में भीगे रहते हैं तो हथेलियों पर झुर्रियां आ जाती हैं. ऐसा इसलिए होता है कि आपका शरीर आपके हाथों के भीगे होने पर चीज़ों को इस खुरदुरी सतह की सहायता से आसानी से पकड़ सके. लेकिन लंबे समय तक ऐसा होने से आपके हाथों में रूखा और खुरदुरापन आ जाता है, जिससे हाथों में खुजली या रैशेज़ की समस्या हो सकती है. जबकि यदि आप दस्ताने पहन कर यह काम करेंगे तो आपके हाथ गीले नहीं होंगे और उनकी भीतर नमी बनी रहेगी.

सौम्य इन्ग्रीडिएंट्स वाले हों आपके साबुन
आप दिनभर में कई तरह के साबुनों का इस्तेमाल करते/करती हैं, जिनमें केमिकल्स होते हैं, जैसे- बर्तन धोने का साबुन, कपड़े धोने का, हैंडवॉश, शैम्पू आदि. ये केमिकल्स आपके हाथों की त्वचा को बहुत नुक़सान पहुंचा सकते हैं. इनकी वजह से आपकी त्वचा रूखी हो सकती है, हाथों में खुजली, जलन, लालिमा और रैशेज़ हो सकते हैं. आप इस तरह के प्रोडक्ट्स ख़रीदते समय इनके लेबल्स पर ध्यान दें. जिनमें ट्राइक्लोसैन हो, ऐसे प्रोडक्ट्स न ख़रीदें. इसके बजाय आप घर पर बनने वाले क्लेंज़िंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकते/सकती हैं. इन्हें बनाने की विधि आपको इंटरनेट पर आसानी से मिल जाएगी.

हाथों पर लगाएं सनस्क्रीन
धूप में बाहर निकलते समय, जिस तरह आप अपने चेहरे पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते/करती हैं, बिल्कुल उसी तरह हाथों पर सनस्क्रीन लगाएं. इससे आपके हाथों की त्वचा को धूप से होने वाला नुक़सान भी नहीं होगा.

रात को हाथों को मॉइस्चराइज़ कर के सोएं
जिस तरह आप रात के समय अपनी त्वचा पर नाइट क्रीम लगा कर सोते/सोती हैं, ताकि वह रातभर आपके चेहरे पर काम कर सके और सुबह आपकी त्वचा नर्म-मुलायम और दमकती हुई मिले, बिल्कुल उसी तरह यदि दिनभर हाथों से काम लेने के बाद आप सोने से पहले उन पर भी मॉइस्चराइज़र लगा लेंगे/लेंगी तो रातभर में उन्हें भी आवश्यक नमी मिल जाएगी और अगली सुबह आपके हाथ कोमल और सुंदर नज़र आएंगे.

फ़ोटो: गूगल

Tags: Hand CareHand Care MethodHandsskinskin careSoft handsत्वचात्वचा देखभालहाथहाथ रहें नर्म मुलायमहाथों की देखभालहाथों की देखभाल का तरीक़ा
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum