• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

हेयर सीरम लगाने से पहले जान लें ये बातें

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
July 3, 2022
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
hair care
Share on FacebookShare on Twitter

हेयर सीरम के इस्तेमाल के ढेरों फ़ायदे हैं, जैसे- बाल नर्म, मुलायम और चमकदार हो जाते हैं, बालों पर सीधे ही प्रदूषण के कण नहीं जमते और बाल सुलझाना आसान हो जाता है. लेकिन इसके सही फ़ायदे पाने के लिए आपको सीरम के इस्तेमाल से जुड़ी बातें भी पता होनी चाहिए. यहां हम इन्हीं बातों की सूची दे रहे हैं.

 

हेयर सीरम सिलिकॉन बेस्ड लिक्विड होता है, जो आपके बालों पर सुरक्षा की एक पर्त बना देता है. यह पर्त आपकी बालों को धूल-मिट्टी, प्रदूषण के कणों और हीटिंग टूल्स की हीट से सुरक्षा देती है. इसके साथ-साथ हेयर सीरम बालों की फ्रिज़ीनेस दूर करता, बालों को मैनेजेबल बनाए रखता है. सीरम लगाने पर बालों के ऊपर दूसरे कारकों से बालों की सुरक्षा करती है, बल्कि बालों को व्यवस्थित रखने और फ्रिज़िनेस घटाने का भी काम करती है. सीरम की इस पर्त से लाइट भी रिफ़्लेक्ट होती है अत: बालों में हल्की चमक नज़र आती है.
हेयर सीरम में अमीनो एसिड होता है, जो बालों को पोषण और नमी देता है, जिससे उनका टूटना कम हो जाता है. सीरम लगाने से हेयर शाफ़्ट्स की दरारें भर जाती हैं. सीरम लिक्विड होता है तो इसकी ज़रा-सी मात्रा ही बालों के लिए काफ़ी होती है और यह बालों बड़ी आसानी से लग जाता है. आइए जानते हैं, वे बातें जो आपको सीरम के इस्तेमाल से पहले मालूम होनी चाहिए.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

सही सीरम चुनें
अपने बालों के प्रकार के हिसाब से हेयर सीरम चुनें. सबसे पहले यह तय करें कि आप बालों में सीरम क्यों लगना चाहती हैं. क्या आप आप फ्रिज़ से बचना चाहती हैं या चमकीले बाल पाना चाहती हैं या फिर बालों को मैनेजेबल बनाना चाहती हैं. अपनी ज़रूरत के अनुसार मार्केट में उपलब्ध अलग-अलग ब्रांड के सीरम्स की रेंज चेक करें और अपने लिए एक उपयुक्त सीरम का चुनाव करें. यदि आप यह नहीं कर पा रही हैं तो अपने सलून की एक्स्पर्ट से मदद मांगें.

सीरम लगाने से पहले करें तैयारी
सीरम के सभी फ़ायदे पाने के लिए ज़रूरी है कि आप अपने बालों को इसे लगाने के लिए तैयार करें. तो जान लें कि सीरम के इस्तेमाल से पहले आपको बालों को शैम्पू करना चाहिए. इससे पर्यावरण के हानिकारक तत्व आपके बालों से हट जाएंगे और सीरम अपना काम आसानी से कर सकेगा. बिना धुले बालों पर प्रदूषण के कण और धूल-मिट्टी मौजूद होगी तो इसे लगाना बेकार ही साबित होगा.

स्कैल्प पर कभी न लगाएं
यह बात अच्छी तरह याद रखें कि सीरम बालों की लंबाई पर लगाने के लिए ही बनाया गया है, इसे स्कैल्प पर लगाने का कोई फ़ायदा नहीं है. यदि आप इसे स्कैल्प पर लगाएंगी तो ब्लॉकेज की समस्या हो जाएगी. सीरम लगाने का सही तरीक़ा यह है कि इसे बालों की लंबाई के बीच से बालों के अंतिम सिरे तक लगाया जाए.

हीट प्रोटेक्टेंट भी होता है सीरम
आपको बता दें कि सीरम को आप हीट प्रोटेक्टेंट की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं. सीरम किसी शील्ड की तरह आपके बालों को हीटिंग टूल्स से पहुंचने वाले नुक़सान से बचाता है. अत: यदि आप हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल कर हेयर स्टाइल्स के साथ खुलकर प्रयोग करना पसंद करती हैं तो सीरम आपके बालों की सुरक्षा के लिए यूं समझिए जैसे किसी वरदान से कम नहीं है.

थोड़ा ही काफ़ी है
सीरम की थोड़ी सी ही मात्रा आपके बालों के लिए पर्याप्त होगी. यदि आप इसे ज़्यादा मात्रा में लगाएंगी तो आपके बाल ज़्यादा तेल लगाने के बाद जिस तरह चिपके हुए लगते हैं, वैसे दिखाई देने लगेंगे.
यह भी ध्यान रखें कि तरह-तरह के हेयर सीरम बाज़ार में उपलब्थ हैं, जो अलग-अलग तरह से काम करते हैं. अत: यह ज़रूरी है कि आपने जो भी सीरम लिया हो उसके इस्तेमाल से पहले उसके पैक पर लिखे निर्देशों को अच्छी तरह पढ़ें और जान लें कि इसे अप्लाइ करने का सही तरीक़ा क्या है.

फ़ोटो : फ्रीपिक

Tags: hairHair carehair serumhair serum useserumबालबालों की देखभालसीरमहेयरहेयर केयरहेयर सीरमहेयर सीरम का इस्तेमाल
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum