• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

टिप्स, जो आइब्रोज़ को देंगे सही आकार और परिभाषा

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
November 8, 2021
in ब्यूटी, मेकअप मंत्र
A A
टिप्स, जो आइब्रोज़ को देंगे सही आकार और परिभाषा
Share on FacebookShare on Twitter

इस बात से तो आप बिल्कुल इनकार नहीं कर सकतीं कि आइब्रोज़ का आकार आपके चेहरे के पूरे लुक को बनाने या मटियामेट करने का माद्दा रखता है. आइब्रोज़ को तराशने में हुए ज़रा-सी भूल आपके पूरे लुक का खेल बिगाड़ सकती है. यही वजह है कि हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स बता रहे हैं, जो आपकी आइब्रोज़ को इस तरह संवार देंगी कि आपका पूरा लुक बेहतरीन हो जाएगा. आइए, जानते हैं इनके बारे में…

आइब्रोज़ हमारे पूरे चेहरे की जान होती हैं. ये हमारे नैन-नक़्श को उभारने में बड़ी भूमिका निभाती हैं. हमारे चेहरे को सुंदर परिभाषा देने में, उनकी ख़ूबसूरती को निखारने में आइब्रोज़ के योगदान को हम नकार ही नहीं सकते. हर युवती चाहती है कि उसकी आइब्रोज़ घनी, सुंदर और संवरी नज़र आएं, लेकिन कई बार ऐसा नहीं हो पाता, क्योंकि स्वाभाविक रूप से सभी की भौंहें सुंदर नहीं होतीं. पर आप दिल छोटा न कीजिए, क्योंकि इसीलिए तो मेकअप प्रोडक्ट्स बाज़ार में मौजूद हैं, ताकि उनकी सहायता से आप अपने फ़ीचर्स को और सुंदर बना सकें. यहां हम आपको आइब्रोज़ को उभारकर दिखाने के कुछ काम के टिप्स बता रहे हैं, जो आपके पूरे लुक को संवार देंगे.

ख़ुद आइब्रोज़ न बनाएं
यदि आप बहुत आत्मविश्वास से भरी हैं कि आप अपनी आइब्रोज़ को बहुत अच्छी तरह संवार सकती हैं तो बात अलग है, अन्यथा आपको ख़ुद अपनी भौहों को आकार देने से बचना चाहिए. इसकी वजह यह है कि आप इसके लिए ट्वीजिंग का सहारा लेंगी, इससे आपको दर्द तो होगा ही, लेकिन बाद में आपकी भौंहें बहुत ही असमान ढंग से बढ़ने लगेंगी. फिर जब कभी आप सलून का रुख़ करेंगी तो पार्लर दीदी को यह तय करने में समय लगेगा कि वह आपकी आइब्रोज़ को कैसा आकार दे? और यदि उसका दिया हुआ आकार आपको पसंद नहीं आया तो अगली बार भौंहों को आकार देने तक आपका मूड उखड़ा-उखड़ा रहेगा. तो हमारा पहला टिप यही है कि आइब्रोज़ हमेशा पार्लर में जाकर ही बनवाएं. और दो सेशन्स के बीच में चाहे आपका कितना भी मन क्यों न हों प्लकर की सहायता से इन्हें उखाड़ने से बचें.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

आइब्रोज़ का एक जैसा दिखना क़तई ज़रूरी नहीं
यदि आप उन लोगों में से हैं, जो आइब्रोज़ का आकार बिल्कुल एक जैसा न होने पर पार्लर में बवाल मचा देती हैं तो यह टिप आपके लिए ही है. यदि आप आइब्रोज़ को बिल्कुल एक जैसा बनवाएंगी तो उनकी नैसर्गिक ख़ूबसूरती चली जाएगी और वे बहुत ही मेकैनिकल नज़र आएंगी. जबकि भौंहों में मौजूद थोड़ी-बहुत असमानता, उनकी नैचुरल सुंदरता को और आपके पूरे चेहरे को ख़ूबसूरत बना देती है. अत: हमारा दूसरा मंत्र ये है कि आप दोनों भौंहों का आकार बिल्कुल एक जैसा रखने की अपनी ज़िद को छोड़ दें और इन्हें स्वाभाविक सी परिभाषा देने पर ही ध्यान केंद्रित रखें.

इनके बीच सही दूरी का हमेशा ध्यान रखें
क्या आपने इस बात पर ध्यान दिया है कि आपकी दोनों आइब्रोज़ के बीच की दूरी कितनी है? कहीं आपने इस दूरी को ज़रूरत से ज़्यादा बढ़ा तो नहीं दिया या फिर इनके बीच ज़रूरत से कम गैप तो नहीं है. दोनों भौहों के बीच की दूरी भी आपकी सुंदरता को बढ़ाने या घटाने का काम कर सकती है. तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि आपकी दोनों आइब्रोज़ के बीच आदर्श दूरी कितनी होनी चाहिए. इसके लिए अपनी नाक के किनारे पर एक स्केल इस तरह रखें कि यह आपकी आईब्रो के पास तक पहुंचे. जिस जगह यह स्केल आपकी आइब्रो को क्रॉस करती है, आपकी आइब्रो वहां से शुरू होनी चाहिए. यही प्रक्रिया आप नाक के दूसरी ओर स्केल रखकर दोहरा सकती हैं, जिससे आपकी दोनों भौंहों की शुरुआत कहां से हो यह पता चल जाएगा और इन दोनों के बीच सही दूरी अपने आप आ जाएगी.

रंग का चुनाव रखता है मायने
यदि आपकी आइब्रोज़ पतली हैं तो ज़ाहिर है कि मेकअप के दौरान आप उन्हें भरती होंगी. पर क्या आप जानती हैं कि इसके लिए केवल काले रंग का चुनाव करने से बात नहीं बनती? आइब्रोज़ भरने के लिए रंग का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण होता है. इससे आपका पूरा लुक या तो ख़ूबसूरत या फिर फ़ेक नज़र आ सकता है. तो हमारा चौथा टिप ये है कि आइब्रोज़ को भरते समय आप उस रंग की आइब्रो पेंसिल का चुनाव करें, जो आपके बालों की रंगत से एक शेड हल्के रंग की हो. आप इस मेकअप मंत्र को एक बार आज़माकर इसके नतीजे देख लीजिए तो आप ख़ुद ही इस बात की सार्थकता जान जाएंगी और इस टिप को मान जाएंगी.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: BeautyDon't Make These Mistakes While Making EyebrowsEyebrowsEyebrows Grooming MantrasMake Up EyebrowsmakeupMakeup LookMakeup MantrasRole Of Eyebrows In Makeup LookTips To Sculpt Eyebrowsआइब्रोज़आइब्रोज़ को तराशने के टिप्सआइब्रोज़ को संवारने के मंत्रआइब्रोज़ बनाते समय ये ग़लतियां न करेंब्यूटीभौंहेंमेकअपमेकअप मंत्रमेकअप लुकमेकअप लुक में आइब्रोज़ की भूमिकायूं संवारे आइब्रोज़
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum