• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

चपटे बालों को घना और बाउंसी दिखाने में कारगर हैं ये ट्रिक्स

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
July 5, 2021
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
चपटे बालों को घना और बाउंसी दिखाने में कारगर हैं ये ट्रिक्स
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आप भी उन लोगों में से हैं, जिनके बाल पतले हैं और शैम्पू करने के बाद भी चपटे नज़र आते हैं तो यह आलेख आपके लिए काम का साबित हो सकता है. यहां हम आपको कुछ आसान-सी और कारगर ट्रिक्स बता रहे हैं, जो आपके पतले और चपटे बालों को उछालभरा यानी बाउंसी और घना दिखाने का काम करेंगे.

बालों को चपटा दिखाने से बचना है, उन्हें उछालभरा यानी बाउंसी लुक देना है तो नीचे बताई हुए बातों का ध्यान रखें. इससे बहुत हद तक आपकी समस्या सुलझ जाएगी. नीचे बताए गए टिप्स व्यावहारिक भी हैं और कारगर भी. तो आइए, बालों को बाउंसी दिखाने के कुछ आसान से नियम जान लेते हैं.

हेयरस्टाइल पर दें ध्यान
यदि आपके बाल पतले हैं तो हमारी पहली सलाह होगी कि आप अपने बालों को बहुत लंबा न रहनें दे. अपने बालों को छोटा यानी शॉर्ट करवा लें. होता यूं है कि पतले बाल जब लंबे होते हैं तो अपनी ही लंबाई के भार से वे जड़ों से नीचे की ओर खिंच जाते हैं और ज़्यादा चपटे नज़र आने लगते हैं. तो यहां आपको थोड़ी स्मार्टनेस दिखाते हुए अपने बालों की लंबाई को मैनेज करना होगा. बाल छोटे होंगे तो वे ज़्यादा चपटे भी नज़र नहीं आएंगे और आपको स्मार्ट लुक भी देंगे. यही नहीं, हर बार अपने हेयरस्टाइल को अलग-अलग रखकर आप ख़ुद को नया लुक भी दे सकेंगी.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

बालों को बांधना ज़रूरी है
बालों को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए बहुत ज़रूरी है कि उन्हें सुलझाकर बांध लिया जाए. जब आप कहीं बाहर ट्रैवल कर रही हों, सोने जा रही हों तो अपने बालों को किसी आसान और सुरक्षा देनेवाले हेयरस्टाइल में बांध लें, जैसे- ढीला जूड़ा, ढीली चोटी या ढीला टॉप नॉट. इसे आपके बाल क्षतिग्रस्त नहीं होंगे तो कम टूटेंगे. कम टूटेंगे तो ज़ाहिर है घने बने रहेंगे.

बैक्कोम करना काम आएगा
यदि आप बाहर जाने के लिए तैयार हो रही हैं और बालों को उछालभरा दिखाना चाहती हैं तो बैक्कोम करना, जिसे टीज़िंग भी कहा जाता है आपका भरपूर साथ निभाएगा. अपने क्राउन के तीन-चार इंच बालों को अलग कर लें. अब स्कैल्प से दो इंच का हिस्सा छोड़कर कंघी की सहायता से बालों को बैक्कोम करें. हेयर स्प्रे की सहायता से बैक्कोम किए हुए हिस्से को सेट करें और कंघी की सहायता से अपने लुक को संवार लें. आपके बाल 10 मिनट में ही घने और बाउंसी नज़र आने लगेंगे.

बेवजह बालों को छूना बंद कर दें
यदि आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें बार-बार अपने बालों पर हाथ फिराने की आदत है तो हम बता दें कि बालों को चपटा दिखाने के लिए आपकी यह आदत भी भरपूर ज़िम्मेदार है. दरअसल, हमारे हाथों पर प्राकृतिक तेल होता है, जो बालों को बार-बार छूते रहने से बालों पर ट्रांस्फ़र हो जाता है. ज़ाहिर है, इस तेल की वजह से आपके बाल चपटे नज़र आएंगे. अत: यदि अपने बालों को बाउंसी दिखाना चाहती हैं तो बालों को बार-बार, बेवजह छूने की अपनी आदत से तौबा कर लें।

सही तरीक़े से लगाएं कंडिशनर
बालों को बाउंसी दिखाने में आपके कंडिशनर की भी बड़ी भूमिका होती है. यदि आप भारी यानी हैवी कंडिशनर चुनेंगी तो वह आपके बालों को चपटा दिखाने का काम करेगा. वहीं हल्का यानी लाइटवेट कंडिशनर आपके बालों को चपटा नहीं होने देगा. अत: कंडिशनर चुनने से पहले अपने हेयरस्टाइलिस्ट की सलाह ले लें. यही नहीं, कंडिशनर को सही तरीक़े से इस्तेमाल न करने पर भी आपके बाल चपटे नज़र आ सकते हैं. कंडिशनर के इस्तेमाल का सही तरीक़ा यह है कि शैम्पू के बाद जब बाल गीले हों तो इसे अपने क्राउन के हिस्से को छोड़कर कान के पास से नीचे तक के बालों में लगाएं और दो मिनट तक लगा रहने दें. इसके बाद बालों को ठंडे या गुनगुने पानी से धो लें. यदि आप यह टिप अपनाएंगी तो आपके बाल उछालभरे नज़र आएंगे.

फ़ोटो: गूगल

Tags: bouncy hairflat hairhairHair carenon sticky hairshow thick hair bouncythick hairthin hairउछालभरे बालघने बालचपटे बालचिपचिपाहट रहित बालपतले बालबाउंसी बालबालबालों की देखभालबालों को दिखाएं घना
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum