• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

तीन अच्छी आदतें, जो आपके बालों को बनाएंगी सेहतमंद और मज़बूत

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
May 31, 2021
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
तीन अच्छी आदतें, जो आपके बालों को बनाएंगी सेहतमंद और मज़बूत
Share on FacebookShare on Twitter

हम सभी चाहते हैं हमारे बाल सेहतमंद बने रहें, लेकिन कई बार हमारी कोशिशों के बावजूद ऐसा नहीं हो पाता. पर आप निराश न हों, क्योंकि हम आपको तीन ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बहुत ही आसानी से अपनाकर आप अपने बालों को स्वस्थ रखने की दिशा में क़दम बढ़ा सकती हैं और ये तीनों आदतें बालों की सेहत सुधारने में बेहद कारगर साबित होंगी.

बालों का झड़ना, उनका बेजान और रूखा नज़र आना ये सभी वो समस्याएं हैं, जिनसे हम सभी दो-चार होते हैं. लेकिन इससे पहले कि आप इनसे निपटने के लिए किसी हेयर प्रोडक्ट को आज़माने की सोचें एक बार कुछ महीनों के लिए इन बहुत ही बुनियादी आदतों को अपना कर देखें. हमें यक़ीन है कि इन आदतों को अपने रूटीन में शामिल करने से आपके बाल मज़बूत होंगे और उनकी सेहतभरी चमक वापस लौट आएगी.

ख़ूब पानी पिएं और खानपान का रखें ख़्याल
बालों को झड़ने से बचाना है तो ख़ूब पानी पिएं. इससे न सिर्फ़ बाल कम झड़ेंगे, बल्कि उनमें स्वस्थ चमक भी नज़र आएगी. पानी पीने से हानिकारक फ्री रेडिकल्स शरीर के बाहर निकल जाते हैं और आपकी रक्त के ज़रिए आपकी त्वचा तक पोषक तत्व आसानी से पहुंचते हैं. ज़ाहिर है, स्कैल्प पर मौजूद त्वचा पर भी यही बात लागू होती है, जहां आपके बालों की जड़ें मौजूद हैं और यहां पोषक तत्वों के पहुंचने की वजह से आपके बालों को मज़बूती मिलती है.
लेकिन यहीं दूसरी बात का भी ध्यान रखें कि पोषक तत्व आपके शरीर में तभी पहुंचेंगे, जब वे आपके भोजन में शामिल होंगे. अत: अपने भोजन में राजमा, लोबिया, काबुली चना जैसे बीज; बादाम, काजू, अखरोट, चिलगोज़, पिस्ता जैसे ड्राइ फ्रूट्स; हरी पत्तेदार सब्ज़ियां और मौसमी फलों को ज़रूर शामिल करें. पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फ़ूड खाना कम या हो सके तो बंद ही कर दें. कोशिश करें कि आपकी डायट कैल्शिमय, प्रोटीन, आयरन और विटामिन्स से भरपूर हो.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

गीले बालों पर कभी-भी कंघी न करें
स्नान और शैम्पू के तुरंत बाद, जब बाल गीले हों, बालों पर कंघी कभी न करें. जब बाल गीले होते हैं तो वे कमज़ोर होते हैं और आसानी से टूट जाते हैं. अत: जब बाल सूख जाएं, तभी उनपर कंघी करें. यदि आप गीले बालों पर कंघी किए बिना नहीं रह सकतीं तो चौड़े दांतो वाली कंघी का ही इस्तेमाल करें. कंघी करने का तरीक़ा थोड़ा बदल दें, बालों को नीचे की ओर से सुलझाते हुए, ऊपर की ओर जाएं. इससे बाल कम टूटेंगे और घने बने रहेंगे.

यदि अपने स्कैल्प की तेल-मालिश नियमित रूप से की जा
सप्ताह में कम से कम एक बार तेल मालिश ज़रूर करेंए तो आपके बाल स्वस्थ होंगे. तेल मालिश करने से आपके स्कैल्प पर रक्त का संचार सुधरेगा और स्कैल्प पर मौजूद हेयर फ़ॉलिकल्स में ज़्यादा रक्त व पोषक तत्व पहुंचेंगे और वह बालों को बढ़ाने के लिए उद्दीप्त होगा. इस तरह आपके बाल मज़बूत भी होंगे और बढ़ेंगे भी. तेल-मालिश से आपका तनाव भी कम होगा और मूड भी अच्छा रहेगा. आप अपने मनचाहे तेल का चुनाव कर सकती हैं- नारियल का तेल, बादाम का तेल, आंवले का तेल आदि. शैम्पू करने से एक-दो घंटे पहले बालों में गुनगुने तेल की मालिश करें और फिर बाल धो लें. उन्हें प्राकृतिक रूप से सूखने दें. आपको अपने बालों में चमक साफ़ नज़र आएगी.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: adopt these habitsBeautyfor hair healthgood habitshabitshabits that will keep hair healthyhairHair carehealthy hairshiny hairStrong hairअच्छी आदतेंअपनाएं ये आदतेंआदतेंआदतें जो बालों को स्वस्थ रखेंगीचमकदार बालबालबालों की देखभालबालों की सेहत के लिएब्यूटीमजबूत बालसेहतमंद बालस्वस्थ बालहेयरहेयर केयर
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum