• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

क्या आपके बाल सूरज की किरणों से होने वाले नुक़सान से बचने के लिए तैयार हैं? यदि नहीं तो आज से ही कीजिए यह काम

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
April 13, 2021
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
क्या आपके बाल सूरज की किरणों से होने वाले नुक़सान से बचने के लिए तैयार हैं? यदि नहीं तो आज से ही कीजिए यह काम
Share on FacebookShare on Twitter

अक्सर हम सूरज की किरणों के दुष्प्रभाव से अपनी त्वचा को बचाने के लिए तो बहुत कुछ करते हैं, लेकिन बालों को भूल जाते हैं. यदि आप भी ऐसा करती हैं तो हमारा यक़ीन मानिए कि आप अकेली नहीं हैं. पर हम आपको बता दें कि सूरज की किरणें त्वचा के साथ-साथ आपके बालों को नुक़सान पहुंचाती हैं. उन्हें रूखा और बेजान बनाती हैं. तो इससे बचने के लिए कैसे तैयार करें अपने बालों को? यहां जानिए.

जब सूरज की किरणें बालों पर पड़ती हैं तो वे बालों के क्यूटिकल्स को क्षति पहुंचाती हैं और यही वजह है कि आपके बाल रूखे, बेजान नज़र आते हैं और फ्रिज़ी हो जाते हैं. यदि आप यह सोच रही हैं कि यदि बाल क्षतिग्रस्त हो गए तो आप कुछ दिन घर से बाहर नहीं निकलेंगी और इस नुक़सान की भरपाई हो जाएगी तो हम आपको बता दें कि सूरज की किरणें बालों को इस तरह नुक़सान पहुंचा सकती हैं कि उसकी भरपाई करना बहुत ही मुश्क़िल होता है.
हमें पता है कि आप नहीं चाहतीं कि सूरज की किरणें आपके बालों को क्षति पहुंचाएं और हम भी नहीं चाहते. इसीलिए यहां पेश हैं कुछ ऐसे आसान से उपाय, जो आपके बालों को इस तरह तैयार कर देंगे कि उन्हें सूरज की किरणों से नुक़सान न पहुंचे.

स्कार्फ़ और हैट से कर लें दोस्ती
यदि गर्मी के मौसम में कहीं बाहर जाना हो तो सूरज की किरणों से बालों की सुरक्षा के लिए स्कार्फ़, हैट और छतरी को अपना साथी बना लें. अपनी ड्रेस से मिलता-जुलता या फिर उससे बिल्कुल कॉन्ट्रास्ट स्कार्फ़ आपको स्टाइलिश भी दिखाएगा और सूरज की किरणों से आपके बालों की रक्षा भी करेगा. वहीं हैट आपके आकर्षण को बढ़ाते हुए यही काम करेगा. और यदि आप बाहर निकलते समय सुंदर-से छाते का इस्तेमाल करेंगी तो आपके बाल और त्वचा दोनों की ही सूर्य की किरणों के दुष्प्रभावों से रक्षा हो सकेगी.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

नियमित अंतराल पर बालों को धोती रहें
बालों को रोज़ धोने की गलती कभी न करें, क्योंकि इससे आपके बालों की स्वाभाविक चमक खोने लगती है और बाल रूखे होने लगते हैं. लेकिन गर्मी के मौसम में बालों को नियमित अंतराल पर धोते रहना बहुत ज़रूरी है, ताकि धूप और गर्मी के चलते आनेवाले पसीने के कारण स्कैल्प पर जम चुके धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कणों को हटाया जा सके. सप्ताह में दो बार बालों को शैम्पू करें और कंडिशनर भी अप्लाइ करें. इस तरह बाल मज़बूत बने रहेंगे तो सूरज की किरणों से उन्हें कम क्षति पहुंचेगी.

पसीने से रखें बचाव
गर्मी के मौसम में हमारे स्कैल्प पर बहुत पसीना आता है. यही नहीं इस नम स्कैल्प पर पर्यावरण में मौजूद धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कण जमा होने से हेयर फ़ॉलिकल्स बंद हो जाते हैं. जिससे बालों को पोषण नहीं मिलता और वे झड़ने लगते हैं. अत: बहुत ज़रूरी है कि आप स्कैल्प का पसीने से बचाव रखें, ख़ासतौर पर जब कभी धूप में जाना हो. अब चूंकि जल्दी-जल्दी बाल धोना भी बालों की सेहत के लिए अच्छा नहीं होता अत: हम आपको सलाह देंगे कि दो बार बाल धोने के बीच यदि आपके बाल पसीने की वजह से तैलीय या चिपचिपे हो रहे हैं तो आप ड्राइ शैम्पू का इस्तेमाल करें.

हेयर मास्क लगाएं
ज़रूरी नहीं कि आप बाज़ार में मिलने वाले महंगे हेयर मास्क पर निवेश करें. अपने बालों के प्रकार के अनुसार घर पर ही प्राकृतिक इन्ग्रीडिएंट्स से हेयर मास्क बनाएं और सप्ताह में एक बार अपने बालों पर लगाएं, ताकि यदि धूप और गर्मी की अधिकता से आपके बाल रूखे, बेजान हो रहे हों तो उन्हें पोषण मिल सके.

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

Tags: hairHair carehair damage due to sun raysprevent your hair from sun damagesun damageways to prevent your hair from sun damageगर्मियों में यूं रखें बालों का ख़्यालनुक़सान से बचाने के तरीक़ेबालबालों की देखभालबालों को सूरज की किरणों के नुक़सान से बचाएंसूरज की किरणों से बालों का बचावसूरज की किरणों से होने वाला नुक़सानहेयर केयर
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum