• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home बुक क्लब नई कहानियां

बुआजी: हूबनाथ पांडे की छोटी कहानी

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
May 8, 2021
in नई कहानियां, बुक क्लब
A A
बुआजी: हूबनाथ पांडे की छोटी कहानी
Share on FacebookShare on Twitter

बुआ-फूफा का 65 साल का साथ था. विवाहित जोड़े का साथ कितना भी लंबा हो, किसी एक तो पहले जाना ही होता है. फूफाजी के जाने के बाद क्या कुछ गुज़री बुआजी पर यह जानिए इस कहानी में.

वैसे तो बुआ शाम सात बजे तक खा लेती थीं पर काज परोजन में केतना नेम पाल सकते हैं. आज फूफा को गए पूरे एक महीने बीत गए. पूरे पैंसठ साल का सुहाग जिया बुआ ने. फूफा बीस के थे और बुआ मुश्किल से सोरह की. मजाल कभी एक दूसरे से अलग हुए हों. एक अस्पताल में होता तो दूसरा उसकी तीमारदारी को. भगवान ने कभी दूनो को एक साथ बेमार भी तो नहीं किया. चार बेटे और उतनी ही बेटियां और सबको देबी मइया ने सुखी जीवन का बरदान दिया. बुआ फूफा एक साथ कभी दिल्ली कभी लखनऊ कभी अहमदाबाद तो कभी बंबई.
मौसम के हिसाब से बेटों के घर घूमते रहते पर बरसात के तीन महीने तो हर हाल में बनारस में ही रहते. रिटायरमेंट के बाद बीएचयू के सामने सुन्नरनगर में एक छोटा-सा बंगला बना लिया और देखभाल के लिए भतीजा टुन्नू और उसकी बहू मुन्नी थे ही. टुनुआ की नौकरी फूफा ही लगाए डीएलडब्लू में. बुआ कहती थीं कि बेटे बहू चाहे जेतना मान दें पर अपना एक मकान तो होना ही चाहिए.

यहीं बनारस में फूफा कार्डियक अरेस्ट में चल बसे. सारे बेटे बहू नाती पोते बेटी दमाद पूरे घर में मनसायन किए थे. पिता के जाने का ग़म तो था पर इस बात से राहत भी थी कि चलो किसी पर बोझ नहीं हुए. चलते फिरते ही चले गए. पर बुआ की जिनगी में तो एक बहुतय भारी सुन्न समा गया था, जिसे भरने के लिए बड़े धूमधाम से फूफा का किरियाकरम करवाया. कहते हैं न कि समय सारे घाव भर देता है पर भरने से पहले घाव को नोच तान कर बिथुरा भी तो देता है!
बुआ भी गाहे ब गाहे भरते घाव की पपड़ी नोच देती थीं और छलछला आए ख़ून को देख दिखा संतोष कर लेती थीं.
तो आज पूरे इकत्तीस दिन हो गए. तब से बेटे तीन बार अपने काम पर जाकर लौट चुके थे और आज तै कर लेना चाहते थे कि बुआ अब किसके घर जाएंगी?
सारे मेहमानों और पुरुषों के खा लेने के बाद चारों बेटियां, चारों बहुएं बुआ के साथ खाने बैठी. शुभ के लिए बढ़िया रोहू मछरी भी बनी थी लेकिन फूफा के श्रीवास्तव खानदान में विधवाओं के लिए सिकार मछरी एकदम प्रतिबंधित.
और बुआ की सबसे बड़ी कमजोरी ठंडे मसाले की सोआ डाली हुई रोहू.
कभी कभी फूफा मजाक में कहते कि बन्नो, (फूफा बुआ को जिनगी भर बन्नो ही बुलाए) जब हम नहीं रहेंगे तब कैसे रोहू खाओगी और बुआ भी मजाकय में बोलतीं कि भइ हम तोहका छोड़ि सकत हैं मुदा रोहू ना छोड़िबो.

इन्हें भीपढ़ें

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
ummeed-ki-tarah-lautna-tum

पाठक को विघटन के अंधेरे से उजाले की ओर मोड़ देती हैं ‘उम्मीद की तरह लौटना तुम’ की कविताएं

September 23, 2025
गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

September 18, 2025
अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत

अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत

June 12, 2025

छोटकी ने जैसे ही बुआ को रोहू का मूड़ा परोसा कि बड़की जने जोर-से हरकते बोलीं कि ई का दुलहिन ! अम्मा को मछरी जिन दियो. पर तब तक मूड़ा थरिया में लुढ़क एक कोना पकड़ ही लिया. बड़ी बेटी डाक्टर थी. उसने छोटी भाभी को तरेर कर घूरा और थाली हटाने का इशारा किया.
बुआ को याद आ गया. अभी परसाल ही तो जब फूफा बीमार हुए और लगा कि अब नहीं बचेंगे तब एक रात बीएचयू अस्पताल में ही उन्होंने बुआ से कहा था कि देखो बन्नो! अब नहीं लगता कि हम घर वापस जा पाएंगे इसलिए मेरी एक बात मान लो कि मेरे बाद भी तुम रोहू मत छोड़ना और बुआ ने उनका मुंह बंद कर दिया था. पर काल का मुंह कौन बंद कर सका है? फूफा उसके बाद ठीक होकर मजे में घर आए और पूरे ग्यारह महीने एकदम अच्छे से रहे.
बुआ को अस्पताल की बात याद आ गई. छोटी बहू थाली उठाने ही जा रही थी कि बुआ ने थाली पकड़ ली और कहा रहने दो बहू हम यही खा लेंगे और डाक्टर बिटिया की ओर मुखातिब होते सधे शब्दों में कहा कि बड़कऊ को बताइ दो कि हम तुहरे बाबूजी को छोड़ कतहूं न जायंगे और मूड़ा तोड़ कर जैसे ही मुंह में डाला कि उनकी आंखें हरहराकर बरस पड़ीं.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट, fineartamerica.com

Tags: A short story by Hoobnath PandeyBuajifictionHoobnath Pandeyshort storystoryकहानीछोटी कहानीफ़िक्शनबुआजीशॉर्ट स्टोरीहूबनाथ पांडेहूबनाथ पांडे की छोटी कहानी
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल
कविताएं

कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल

June 4, 2025
dil-ka-deep
कविताएं

दिल में और तो क्या रक्खा है: नासिर काज़मी की ग़ज़ल

June 3, 2025
स्वीट सिक्सटी: डॉ संगीता झा की कहानी
ज़रूर पढ़ें

स्वीट सिक्सटी: डॉ संगीता झा की कहानी

May 12, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum