• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home बुक क्लब नई कहानियां

कॉफ़ी: भावना शेखर की छोटी कहानी

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
June 2, 2021
in नई कहानियां, बुक क्लब
A A
कॉफ़ी: भावना शेखर की छोटी कहानी
Share on FacebookShare on Twitter

पति-पत्नी में बेइंतहां प्यार होना अच्छा है. इस प्यार-मोहब्बत से जीवन का सफ़र आसान हो जाता है और किसी तीसरे साथी की ज़रूरत भी महसूस नहीं होती. पर कभी-कभी यह प्यार कुछ अनजानी-सी घटनाओं को अंजाम दे देता है, जिनके बारे में हम सोच ही नहीं पाते और फिर रिऐक्ट करने का तो जैसे सवाल ही नहीं पैदा होता. डॉक्टर दिवाकर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ…

हवाई जहाज के उड़ान भरते ही डॉक्टर दिवाकर का दिल बैठने लगा. मानो कोई कलेजा निचोड़ रहा हो. इस शहर को अलविदा कहते दिल के हज़ार टुकड़े हो रहे थे. बरसों बाद मजबूरी के तहत यहां आना पड़ा, लेकिन आज इस शहर से उनकी यह आख़िरी मुलाक़ात थी. कभी नहीं सोचा था जिस शहर ने इतना कुछ दिया, वहीं अपना सब कुछ लुटाकर इस तरह ख़ाली हाथ लौटना पड़ेगा.
उनका जन्म पढ़ाई-लिखाई उनकी डॉक्टरी की डिग्री सब इसी शहर की सौगात है. इसी शहर की बसंती हवा में उनके प्यार की ख़ुशबू फैली थी, उनकी जया… उनका पहला और आख़िरी प्यार भी तो इसी शहर में मिला.
तीन दिनों के लिए एक सेमिनार में भाग लेने जया अपने शहर इंदौर से यहां आई थी, सेमिनार की औपचारिक मुलाकातों ने जन्म-जन्म का रिश्ता जोड़ दिया. दोनों का प्यार ऐसे परवान चढ़ा कि जया बरसों के लिए इस शहर की होकर रह गई. तीन साल की कोर्टशिप और तीस बरस का दांपत्य! क़दम दर क़दम साथ चलते-चलते दोनों एक दूसरे के बालों की सफ़ेदी के साक्षी बने और चेहरे पर जाल फैलाती महीन लकीरों के राज़दार भी. रसोई से लेकर अस्पताल तक के संगी-साथी. दिवाकर जया के लिए चाय बनाते तो जया दिवाकर के लिए कॉफ़ी. शादी के बारह साल बाद भी औलाद का मुंह न देख पाए. आज-सी सुविधा होती तो सेरोगेसी या कोई दूसरा विकल्प सोचते. आख़िर बेइंतहा प्यार के मारे दोनों एक दूजे का बच्चा बन बैठे. अठारह साल पहले यह शहर छोड़ दिया, मुंबई आ बसे. ढलती उम्र में दो मंज़िला घर ख़रीदा, जिसकी निचली मंज़िल पर साझा क्लिनिक और ऊपर घर बना लिया. दोनों का चौबीस घंटे का साथ उन्हें और क़रीब ले आया. जया क्लिनिक से थककर आती, दिवाकर उसकी पीठ पर मूव मलते. दिवाकर को थका देख जया कटोरी में तेल ले आती और एक शिशु की तरह उंगली की पोरों की नर्म थपथपाहट से मालिश करती. इतवार को क्लीनिक बंद रहता, यह दिन दोनों का अपना था. दोनों मिलकर अपने टेरेस के दर्जनों पौधों को दुलराते, उनसे बतियाते, पसंदीदा गज़लें सुनते, कहीं घूम आते या कोई वेबसीरीज देखते. दोनों एक दूजे के साथ इतने पूरे थे कि किसी अधूरेपन का अहसास न होता. इस पूरेपन के कारण कोई ख़ास दोस्त मित्र भी न बन पाए.
“सुनो, अपनी बहनों से भी कट-सी गई हो, मुझे कुछ हो गया तो तुम बिलकुल अकेली हो जाएगी. कभी रिश्तेदारों के पास भी आया जाया करो.”
“अच्छा, तुम तो बहुत रिश्तेदारी निभाते हो अपने सगे वालों से!” जया ने उलाहना देती.
“…और सुनो, तुम कहीं नहीं जाओगे, मुझे विदा करके ही पीछे पीछे आ जाना…. मेरे सिवा किसी के हाथ की कॉफ़ी भी तो तुम्हें पसंद नहीं!”
“अच्छा, और मैं तुम्हें जाने दूंगा? तुम गईं तो मेरी हेड मसाज कौन करेगा?”
और फिर इस अधेड़ जोड़े की जवान खिलखिलाहटों को सुनकर पौधे भी झूम उठते. पर पिछले छह महीनों में पौधे मुरझा गए हैं. न उन्हें वक़्त पर पानी मिलता, न दिवाकर और जया की हंसी की ऊष्मा. जया बीमार है… बहुत बीमार. दिवाकर उसे लेकर बेहद चिंतित हैं. नर्सिंग होम उनके सहयोगी संभालते हैं. वे तो जया की संभाल में ही लगे हैं. दवा, इंजेक्शन, तरह-तरह के टेस्ट… इसी में जीवन सिमट गया है.
अचानक दिवाकर को तेज़ सिर दर्द उठा. जया होती तो कॉफ़ी पिलाती. इस ख़्याल के साथ ही कॉफ़ी की भीनी भीनी ख़ुशबू नथुनों में भर गई.
“सर, योर कॉफ़ी!” खनकती आवाज़ के साथ एयर होस्टेस ने प्याला बढ़ा दिया.
हतप्रभ दिवाकर ने प्याला थामते हुए पूछा,”पर मैंने तो ऑर्डर नहीं किया.”
“सर, पीछे आपकी वाइफ़ ने कहा कि सीट नम्बर पंद्रह डी पर मेरे पति को कॉफ़ी की ज़रूरत है.”
दिवाकर को काटो तो ख़ून नहीं. हकलाते हुए बोले,”मेरी पत्नी का शव तो कार्गो में है.”

इन्हें भीपढ़ें

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
ummeed-ki-tarah-lautna-tum

पाठक को विघटन के अंधेरे से उजाले की ओर मोड़ देती हैं ‘उम्मीद की तरह लौटना तुम’ की कविताएं

September 23, 2025
गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

September 18, 2025
अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत

अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत

June 12, 2025

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: bhavna shekharCoffeecouplefictionhorrorhusband and wifeloveshort storystorystory of Bhavna Shekharthrillerकपलकहानीकॉफ़ीछोटी कहानीथ्रिलरपति-पत्नीप्रेमफ़िक्शनभावना शेखरभावना शेखर की कहानीलघु कथास्टोरीहॉरर
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल
कविताएं

कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल

June 4, 2025
dil-ka-deep
कविताएं

दिल में और तो क्या रक्खा है: नासिर काज़मी की ग़ज़ल

June 3, 2025
स्वीट सिक्सटी: डॉ संगीता झा की कहानी
ज़रूर पढ़ें

स्वीट सिक्सटी: डॉ संगीता झा की कहानी

May 12, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum