• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home बुक क्लब कविताएं

आज़ादी का सौदा: जय राय की कविता

जय राय by जय राय
August 5, 2022
in कविताएं, बुक क्लब
A A
India_Pakistan_Partition
Share on FacebookShare on Twitter

दुनिया एक बाज़ार है. यहां हर चीज़ की क़ीमत चुकानी होती है. आज हम देश की आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं. एक आज़ाद मुल्क़ कहलाने के लिए हमें विभाजन की लकीरों से गुज़रना पड़ा. जय राय की कविता मुल्क़ का सौदा बता रही है कि आज़ादी के इस सौदे में एक बड़े तबके का हाथ ख़ाली रह गया.

दूर-दूर तक पता किया
मेरा पाकिस्तान में कोई नहीं रहता
हर बार सोचता हूं, फिर ऐसा क्यों होता है
दोनों तरफ़ से जब किसी को कहते हुए सुनता हूं
बंटवारे के बाद हमारा परिवार पाकिस्तान चला गया
या हिंदुस्तान चला आया
मेरी सोच की सुई बस वहीं जाकर अटक जाती है
क्या सोचकर उसने नए मुल्क़ में जाने का फ़ैसला किया होगा
क्या गुज़री होगी उसपर, जो अपना घर-बार छोड़ दिया होगा

हर बार मेरा गला भर आता है यह सोच कर
कितनी मर्तबा याद करता होगा वो अपना घर
उन पुरानी गलियों को, जो अब उसका ना रहीं

इन्हें भीपढ़ें

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
ummeed-ki-tarah-lautna-tum

पाठक को विघटन के अंधेरे से उजाले की ओर मोड़ देती हैं ‘उम्मीद की तरह लौटना तुम’ की कविताएं

September 23, 2025
गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

September 18, 2025
अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत

अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत

June 12, 2025

आज भी जब कोई लगाता होगा चक्कर
बार-बार घूमता होगा सरकारी वीज़ा दफ़्तर
उससे सवाल पूछा जाता होगा
किससे मिलना है?
क्यों मिलना है?
उसपर बड़े यक़ीन के साथ
शक किया जाता होगा!

सुना है सरकारी रंजिश में
एक दूसरे को चाहने वालों के
टूट जाते हैं दिल
बताते हैं कि जाना तो अब भी चाहते हैं पर क्या करें
सरकारें राह में रोड़ा हैं

कुछ तो बताते हुए फफक पड़ते हैं
कि अभी कुछ दिन पहले ही
उनका इंतक़ाल हो गया
अरसा गुज़र गया
पर आज भी बहुत प्यार करते थे मुझसे
मैं बंटवारे के बाद कभी मिल नहीं पाया
सिर्फ़ बात हो जाती थी कभी-कभी

जब कभी भी लगता है कि हम मिलने वाले हैं
एक धमाका हो जाता है सरहद पर
कौन करता है पता नहीं
लेकिन उसकी धमक दूर-दूर तक जाती है

देखने में तो सब एक जैसे हैं, अपने से लगते हैं
फिर पता नहीं दो देश क्यों बना दिया?
क्या सब से पूछा था
कि क्या, क्या कहते हैं आप?

टेलीविज़न पर देखा
कुछ दिन पहले पंजाब से एक दादा जी पाकिस्तान गए थे
लौट कर आए तो उनकी नातिन ने पूछा
कैसा है पाकिस्तान दादाजी?
दादा जी ने रोते हुए कहा
सब एक जैसा ही है बेटा
लोग भी एक दूसरे को बहुत प्यार करते हैं
बस हमारी सरकारें अलग हैं

दादा जी की तरह दोनों तरफ़ से कितने लोग
दादा बन गए होंगे अपनों से मिलने के इंतज़ार में
सन 47 ने दो देश बना दिए सरहद पर कंटीले तार बिछा दिए
अब झांकते है हमारे अरमान एक दूसरे को
अब भी तमाम लोगों की कसक तो यही है
सौदा कुछ ख़ास जमा नहीं
आने जाने और फिर कभी ना लौट आने में

Illustration: Pinterest

Tags: Aaj ki KavitaHindi KavitaHindi PoemJay RaiJay Rai PoetryKavitapoem Aazadi ka Saudaआज की कविताआज़ादी का सौदाकविताजय रायजय राय की कविताहिंदी कविताहिंदी के कवि
जय राय

जय राय

जय राय पेशे से भले एक बिज़नेसमैन हों, पर लिखने-पढ़ने में इनकी ख़ास रुचि है. जब लिख-पढ़ नहीं रहे होते तब म्यूज़िक और सिनेमा में डूबे रहते हैं. घंटों तक संगीत-सिनेमा, इकोनॉमी, धर्म, राजनीति पर बात करने की क़ाबिलियत रखनेवाले जय राय आम आदमी की ज़िंदगी से इत्तेफ़ाक रखनेवाले कई मुद्दों पर अपने विचारों से हमें रूबरू कराते रहेंगे. आप पढ़ते रहिए दुनिया को देखने-समझने का उनका अलहदा नज़रिया.

Related Posts

कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल
कविताएं

कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल

June 4, 2025
dil-ka-deep
कविताएं

दिल में और तो क्या रक्खा है: नासिर काज़मी की ग़ज़ल

June 3, 2025
स्वीट सिक्सटी: डॉ संगीता झा की कहानी
ज़रूर पढ़ें

स्वीट सिक्सटी: डॉ संगीता झा की कहानी

May 12, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum