• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home बुक क्लब

साल चौरासी: 1984 के सिख दंगों की झलक दिखाता उपन्यास

शिल्पा शर्मा by शिल्पा शर्मा
February 9, 2022
in बुक क्लब, समीक्षा
A A
साल चौरासी: 1984 के सिख दंगों की झलक दिखाता उपन्यास
Share on FacebookShare on Twitter

हाल ही में भारत पुस्तक भंडार से आया लेखिका प्रितपाल कौर का उपन्यास साल चौरासी वर्ष 1984 में हुए सिख दंगों की पृष्ठभूमि पर आधारित है. यह उन दंगों के बीच फंसे एक परिवार के क़िरदारों की मन:स्थिति के साथ-साथ उन दंगों की विभत्सता को, उसके असर को पाठक के सामने लाता है.

 

पुस्तक: साल चौरासी
विधा: उपन्यास
लेखिका: प्रितपाल कौर
प्रकाशक: भारत पुस्तक भंडार
मूल्य: रु. 295
उपलब्ध: amazon.in
रेटिंग: 3/5

इन्हें भीपढ़ें

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
ummeed-ki-tarah-lautna-tum

पाठक को विघटन के अंधेरे से उजाले की ओर मोड़ देती हैं ‘उम्मीद की तरह लौटना तुम’ की कविताएं

September 23, 2025
गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

September 18, 2025
अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत

अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत

June 12, 2025

यदि आप उन लोगों में से हैं, जिन्होंने वर्ष 1984 के बाद जन्म लिया है या उस वक़्त बेहद छोटे थे तो उन दंगों की विभत्सता से आप शायद अनजान ही हों. वर्ष 1984 के जून के महीने में भारतीय सेना अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में घुसी, जहां खालिस्तान की मांग कर रहे चरमपंथियों ने हथियार इकट्ठा कर रखे थे. सेना और चरमपंथियों के बीच हुई गोलाबारी में स्वर्ण मंदिर को भारी नुक़सान पहुंचा. चरमपंथियों और सैनिकों के साथ-साथ आम निर्दोष लोगों की भी मौत हुई. सेना की इस कार्रवाई को ऑपरेशन ब्लूस्टार नाम दिया गया था. यह सच है कि स्वर्ण मंदिर परिसर में हुए इस पूरे वाक़ये से सिख संप्रदाय के लोगों की भावनाएं आहत हुई थीं. बावजूद इसके अधिकतर सिखों का मानना था कि यह कार्यवाही ज़रूरी थी. वहीं चरमपंथियों से सहानुभूति रखनेवाले मुट्ठीभर लोग ऐसे भी थे, जो तात्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के इस निर्णय से बेहद नाख़ुश थे. नतीजतन उसी वर्ष 31 अक्टूबर को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या उनके ही अपने दो सिख बॉडीगॉर्ड्स ने कर दी. जिसके बाद सिखों के ख़िलाफ़ देशभर में दंगे भड़क उठे. इन दंगों में तक़रीबन 3500 लोगों की मौत हुई. आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि कितने ही सिख परिवार इन दंगों की ज़द में आकर तबाह हो गए होंगे.

इस पृष्ठभूमि के बाद अब बात करते हैं प्रितपाल कौर के उपन्यास की. उनका यह उपन्यास दिल्ली में रह रहे एक ऐसे सिख परिवार की कहानी है, जिनकी 17 वर्षीय बेटी दिलजीत कौर प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या से अनजान, अपने भाई को डॉक्टर को दिखाने निकलती है और जब बस नहीं मिलती, सड़कें सुनसान दिखाई देती हैं तो उसे राहगीरों के मार्फत पता चलता है कि प्रधानमंत्री की हत्या हो गई है. डरी-सहमी वह लड़की अपने और अपने भाई की सुरक्षा को लेकर, जो भी उपाय सामने नज़र आता है, उसे आज़माती जाती है. छोटे भाई और उसे घर छोड़ने जा रहे प्रिंसिपल सोढी की भीड़ द्वारा निर्मम हत्या की साक्षी बनती है और किसी तरह ख़ुद को और भाई जान बचाती हुई एक अनजान के घर पहुंच जाती है. इस उपन्यास में दंगों के बीच माता-पिता का अपने बच्चों को सही-सलामत पाने या न पाने की चिंता है, अपने कुटुंबियों की सलामती चाहने का दर्द है, बच्चों के अपने माता-पिता से मिलने या न मिल पाने का ख़ौफ़ है, अनजान लोगों की एक-दूसरे के लिए की गई मदद है, पड़ोसियों का पड़ोसी धर्म है, एक पूरी क़ौम की दहशत है, लोगों का भाईचारा है, दोस्ती है तो अपनों की ही बेवफ़ाई के रूप में दंगों का क्रूर सच भी है. ये सभी चीज़ें एक परिवार की कथा के माध्यम से संजोने का प्रयास है. उपन्यास पाठक को बांधे रखता है और पाठक एक ही बैठक में इसे ख़त्म कर जाता है.

यह एक सुखांत उपन्यास है, लेकिन न जाने कितने सिखों के लिए ये दंगे अपनों को खो देने के बाद आजीवन दुखांत ही रहे, बावजूद इसके कि वे ख़ुद भी प्रधानमंत्री की उनके सिख अंगरक्षकों द्वारा की गई हत्या से हैरान थे, दुखी थे. यदि इस लिहाज से देखा जाए तो उपन्यास में दंगों से जुड़े विवरणों, कथानकों और गहराई की कमी महसूस होती है. प्रूफ़ रीडिंग से जुड़ी कुछ ग़लतियों से बचा जा सकता था. कुल मिलाकर वर्ष 1984 के सिख दंगों पर आधारित प्रितपाल कौर का यह उपन्यास ज़रूर पढ़ा जाना चाहिए.

Tags: 1984 Sikh RiotsBharat Book StoreNovelNovel on Sikh RiotsOperation BluestarPritpal KaurreviewSal Chaurasiउपन्यासऑपरेशन ब्लूस्टारप्रितपाल कौरभारत पुस्तक भंडारवर्ष 1984 के सिख दंगेसमीक्षासाल चौरासीसिख दंगों पर आधारित उपन्यास
शिल्पा शर्मा

शिल्पा शर्मा

पत्रकारिता का लंबा, सघन अनुभव, जिसमें से अधिकांशत: महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर कामकाज. उनके खाते में कविताओं से जुड़े पुरस्कार और कहानियों से जुड़ी पहचान भी शामिल है. ओए अफ़लातून की नींव का रखा जाना उनके विज्ञान में पोस्ट ग्रैजुएशन, पत्रकारिता के अनुभव, दोस्तों के साथ और संवेदनशील मन का अमैल्गमेशन है.

Related Posts

कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल
कविताएं

कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल

June 4, 2025
dil-ka-deep
कविताएं

दिल में और तो क्या रक्खा है: नासिर काज़मी की ग़ज़ल

June 3, 2025
स्वीट सिक्सटी: डॉ संगीता झा की कहानी
ज़रूर पढ़ें

स्वीट सिक्सटी: डॉ संगीता झा की कहानी

May 12, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum