• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home बुक क्लब क्लासिक कहानियां

सिपाही और हंस: इंसानी छल कपट का इक़बालिया बयान (लेखक: कमलेश्वर)

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
July 23, 2022
in क्लासिक कहानियां, बुक क्लब
A A
Kamleshwar_Kahani
Share on FacebookShare on Twitter

यूं तो कहने को यह धरती सबकी है, पर इंसान अपने छल कपट से इसके शासक बन बैठे हैं. कमलेश्वर की लघुकथा सिपाही और इंसानी इंसान की इसी फ़ितरत का इक़बालिया बयान है.

तो दोस्तो! आपको एक कहानी सुनाकर मैं अपनी बात समाप्त करूंगा. हुआ यह कि अंग्रेज़ भारत छोड़ कर जा चुके थे.
राजे-महाराजों-नवाबों की रियासतों का विलय विभाजित भारत में हो चुका था. इंदिरा गांधी ने इनके लाखों रुपयों के सालाना प्रीवी-पर्सेज भी ख़त्म कर दिए थे. पर ज़मीदारों-सामन्तों की नकचढ़ी आदतें अभी भी ख़त्म नहीं हुई थीं.
उन्हीं में से एक राजा साहब थे. उन्होंने सौ सैनिकों की एक सलामी फौज रख छोड़ी थी. पुराने ज़माने की तरह राजा साहब रोज़ सुबह अपने महल के गवाक्ष में उपस्थित होते थे. सेनापति के नेतृत्व में सौ सैनिकों की वह सलामी फौज उन्हें सैल्यूट करते हुए गुज़रती थी. राजा साहब उसकी सलामी लेते थे.
हुआ यह कि राजा साहब को गठिया का रोग हो गया. बहुत इलाज कराया गया पर रोग क़ाबू में नहीं आया. आख़िर एक हकीम जी ने परमानेंट और शर्तिया इलाज के लिए उन्हें हंसों का मांस खाने की सलाह दी. राजा साहब ने तत्काल अपने सेनापति को तलब किया.
सेनापति ने हाज़िर होकर ‘हुकुम हुज़ूर’ कहा और पांच सैनिकों को लेकर हंसों का मांस लाने के लिए मानसरोवर की ओर रवाना हो गए.
लम्बा सफर तय करके वे मानसरोवर के पास पहुंच रहे थे तो हंसों ने उन्हें आते देखा तो वे डर के मारे किनारे से हट कर बीच झील में जमा हो गए. सेनापति और उनके पांचों सैनिक सोचने लगे कि हंसों को कैसे मारा जाए.
झील के बीचोंबीच हंस जमा थे. हंसों की तरह ही श्वेत हिम के टुकड़े भी मानसरोवर के पानी में यहां-वहां तैर रहे थे. तब एक सैनिक ने कहा-सेनापति जी! क्यों न हम यहीं से गोली चलाकर दस-पांच हंसों को मार लें! तैर कर जाएं और मरे हुए हंसों को उठा लाएं!
सेनापति ने कहा-नहीं, नहीं! यह नादानी ठीक नहीं. मानसरोवर का पानी इतना ठण्डा (यख़) है कि तुम वहां तक ज़िन्दा नहीं पहुंच पाओगे, पहुंच भी गए तो ज़िन्दा नहीं लौट पाओगे!
दूसरे दिन सेनापति फिर सैनिकों के साथ पहुंचा. किनारे पर तैरते हंसों ने देखा तो वे पहले की तरह ही बीच झील में जाकर जमा हो गए!
तीसरे, चौथे, पांचवें, छठे दिन भी यही हुआ. तब सातवें दिन सेनापति ने एक तरकीब सोची. वे झील की ओर आते हुए दिखाई दिए तो रोज़ की तरह हंस बीच झील में जमा हो गए. सेनापति सहित पांचों सैनिक झील के किनारे खड़े हो गए. हंसों ने फिर उन्हें ग़ौर से देखा और आश्चर्य की बात यह हुई कि आज वे झील से किनारे की ओर लौट आए. सेनापति की तरकीबें काम कर गई थी.
सैनिकों ने हंसों की गर्दन मरोड़ी और उन्हें बोरों में भर लिया!
दोस्तो! कहानी तो ख़त्म हो गई. लेकिन आप मन ही मन सोच रहे होंगे कि यह हुआ कैसे? तो दोस्तो! यह हुआ ऐसे कि आज वे सैनिक सेनापति की तरकीब के मुताबिक़ साधुओं के वेश में आए थे और हंस छले गए थे!

Illustration: Pinterest

इन्हें भीपढ़ें

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
ummeed-ki-tarah-lautna-tum

पाठक को विघटन के अंधेरे से उजाले की ओर मोड़ देती हैं ‘उम्मीद की तरह लौटना तुम’ की कविताएं

September 23, 2025
गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

September 18, 2025
अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत

अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत

June 12, 2025
Tags: Famous writers’ storyHindi KahaniHindi StoryHindi writersKahaniKamleshwarKamleshwar ki kahaniKamleshwar ki kahani Sipahi aur HansKamleshwar storiesSipahi aur HansUrdu Writersउर्दू के लेखक कमलेश्वर की कहानी मांस का दरियाकमलेश्वरकमलेश्वर की कहानियांकमलेश्वर की कहानीकहानीमशहूर लेखकों की कहानीसिपाही और हंसहिंदी कहानीहिंदी के लेखकहिंदी स्टोरी
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल
कविताएं

कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल

June 4, 2025
dil-ka-deep
कविताएं

दिल में और तो क्या रक्खा है: नासिर काज़मी की ग़ज़ल

June 3, 2025
स्वीट सिक्सटी: डॉ संगीता झा की कहानी
ज़रूर पढ़ें

स्वीट सिक्सटी: डॉ संगीता झा की कहानी

May 12, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum