• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home सुर्ख़ियों में ख़बरें

पराली को खाद में बदलेगा पांच रुपए का कैप्सूल, कम होगा वायु प्रदूषण

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
October 4, 2021
in ख़बरें, सुर्ख़ियों में
A A
पराली को खाद में बदलेगा पांच रुपए का कैप्सूल, कम होगा वायु प्रदूषण
Share on FacebookShare on Twitter

बात पर्यावरण के संरक्षण और प्रदूषण को रोकने की करें तो देश की राजधानी दिल्ली के लिए एक अच्छी ख़बर है. ठंड के मौसम में हरियाणा और पंजाब में खेतों में जलाई जानेवाली पराली से दिल्ली-एनसीआर के साथ ही एक बड़े क्षेत्र में वायु प्रदूषण होने लगता है और लोगों का सांस लेना तक मुश्क़िल हो जाता है. अब इस समस्या से नजात दिलाने के लिए इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टिट्यूट ने एक ऐसा कैप्सूल बनाया है, जिसके इस्तेमाल से पराली को जैविक खाद में बदला जा सकता है.

 

दिल्ली एनसीआर के और उसके आसपास के क्षेत्रों में खेतों में पराली जलाने से होनेवाले प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टिट्यूट ने एक ऐसा कैप्सूल बनाया है, जिसके इस्तेमाल से पराली को जैविक खाद में बदला जा सकता है. वहीं दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि यह एक बेहतर तकनीक है, जो पराली को खाद में बदल देती है. और इस दवा के छिड़काव में जो भी ख़र्च आएगा, वो सरकार उठाएगी.

इंडियन एग्रीकल्चरल रिसर्च इंस्टिट्यूट के माइक्रोबायोलॉजी के साइंटिस्ट डॉक्टर वाई वी सिंह के मुताबिक, इस कैप्सूल को बनाने में 15 साल का समय लगा, लेकिन यह पराली जलाने का एक अच्छा विकल्प है. इसके इस्तेमाल से खेती की ज़मीन ज़्यादा उपजाऊ होगी और वायु प्रदूषण नहीं होगा. ख़ास बात ये भी है कि एक कैप्सूल का मूल्य है महज़ 5 रुपए. और 20 रुपए की यानी कुल चार कैप्सूल के इस्तेमाल से एक हेक्टेयर के खेत की पराली को खाद में बदला जा सकता है. इस कैप्सूल को पानी और अन्य कुछ चीज़ों में घोलकर मिश्रण बनाया जाता है, फिर मशीनों के ज़रिए इस मिश्रण को पराली पर छिड़का जाता है. कुछ ही दिनों के भीतर पराली खाद में बदल जाती है, जिसका इस्तेमाल खेतों में किया जा सकता है.

दिल्ली सरकार हमेशा से ही सर्दियों के मौसम में होनेवाले वायु प्रदूषण के लिए पराली जलाने को एक बड़ा कारण बताती आती है. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने वैज्ञानिकों से इस कैप्सूल को इस्तेमाल करने की पूरी जानकारी लेने के बाद कहा,‘‘यह एक अच्छी तकनीक है, जिससे पराली को खाद में बदला जा सकता है. इस दवा के छिड़काव में जो भी ख़र्च आएगा वह दिल्ली सरकार उठाएगी.’’ उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार से मांग करेगी कि वह सुनिश्चत करे कि उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भी पराली को इसी तरह डीकम्पोज़ करने की प्रक्रिया के इस्तेमाल किया जाए, ताकि वायु प्रदूषण को रोका जा सके. तो उम्मीद की जा सकती है कि इस वर्ष दिल्ली एनसीआर के लोगों को वायु प्रदूषण का सामना नहीं करना पड़ेगा.

इन्हें भीपढ़ें

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026
किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026

फ़ोटो: गूगल

Tags: air pollutioncapsulescapsules that will convert stubble into manureIndian Agricultural Research Institutestubblestubble burningstubble compostingइंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टीट्यूटकैप्सूलकैप्सूल जो पराली को खाद में बदलेगापरालीपराली जलानापराली से खाद बनानावायु प्रदूषण
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव
सुर्ख़ियों में

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव

February 7, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum