• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home सुर्ख़ियों में ख़बरें

‘इंडियासाइज़’ करेगा रेडीमेड कपड़ों का साइज़ स्टैंडर्डाइज़्ड

शिल्पा शर्मा by शिल्पा शर्मा
August 31, 2021
in ख़बरें, सुर्ख़ियों में
A A
‘इंडियासाइज़’ करेगा रेडीमेड कपड़ों का साइज़ स्टैंडर्डाइज़्ड
Share on FacebookShare on Twitter

क्या मॉल्स में या ऑनलाइन कपड़े ख़रीदते वक़्त आपने उनके साइज़ को लेकर दिक़्क़त महसूस की है? मसलन, यूके साइज़ 16 आपको आ जाता है, लेकिन यूएसए साइज़ में आपको कौन-सा साइज़ लेना चाहिए ये आपको नहीं पता या किसी एक ब्रैंड का मीडियम आपको सही आता है, लेकिन दूसरे ब्रैंड का मीडियम आपको कसा हुआ महसूस होता है? यदि आपने भी इस बात की परेशानी महसूस की है तो जल्द ही आपको इस परेशानी से राहत मिल सकती है, क्योंकि इंडियासाइज़ सर्वे को हमारी-आपकी इस समस्या को देखते हुए ही शुरू किया गया है.

क्या आपके साथ भी ऐसा हुआ है कि किसी ब्रैंड के किसी साइज़ के रेडीमेड कपड़े आपको कंधे पर फ़िट आते हैं तो कमर के पास एकदम ढीले या फिर कमर के पास फ़िट आते हैं, लेकिन कंधों पर इतने कसे हुए कि जैसे फट ही जाएं? यदि आप भी उन लोगों की जमात में शामिल हैं, जिन्हें अलग-अलग ब्रैंड्स में अपने साइज़ को लेकर कन्फ़्यूशन हुआ है या होता रहता है तो जल्द ही आपको इस पसोपेश से छुटकारा मिल जाएगा. हाल ही में भारतीय साइज़ को लेकर एक ऑफ़िशल सर्वे लॉन्च हुआ है, जिसकी पहल टेक्स्टाइल मंत्रालय और नैशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ़ फ़ैशन ऐंड टेक्नोलॉजी यानी निफ़्ट ने मिलकर की है. इसे सर्वे को नाम दिया गया है-इंडियासाइज़ (INDIAsize). इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य ये है कि रेडी-टू-वेयर कपड़ों के क्षेत्र में भारत के लोगों के लिए एक नया स्टैंडर्डाइज़्ड साइज़ चार्ट तैयार किया जाए.

यूं तो इस प्रोजेक्ट की घोषणा वर्ष 2019 में हो गई थी, लेकिन पैन्डेमिक के चलते इसमें देर हो गई. इंडियासाइज़ सर्वे के लिए देशभर के छह क्षेत्रों को चुना गया है, जिसमें दिल्ली, चेन्नई, मुंबई, हैदराबाद, शिलॉन्ग और कोलकाता शामिल हैं. इस साइज़िंग चार्ट में साइज़ आइडेंटिफ़िकेशन नंबर होगा, जिसे मैपिंग, कैटेगराइज़ेशन और बॉडी साइज़ व शेप को परिभाषित करते हुए तैयार किया जाएगा. इस साइज़ चार्ट को तैयार करने के लिए 3D बॉडी स्कैनर तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा, जो बहुत तेज़ भी है सुरक्षित भी. इससे कस्टमर का साइज़ आइडेंटिफ़िकेशन आसान हो जाएगा, रीटेलर्स के लिए ग्राहकों को उनके साइज़ के अनुसार कपड़े मुहैया कराना और आपके लिए अपने साइज़ को चुनना भी आसान हो जाएगा.

इस चार्ट को तैयार करने के पहले चरण के तहत दिल्ली में 5000 लोगों को सैम्पल इकट्ठा किया जाएगा, जिसमें अलग-अलग उम्र और साइज़ के लोगों को शामिल किया जाएगा. आपको बता दें कि दुनियाभर में अभी केवल 18 देशों के पास उनके अपने लोगों की फ़िज़ीक के मुताबिक़ साइज़िंग चार्ट्स मौजूद हैं. इस सर्वे के शुरुआती नतीजे तो कुछ ही महीनों में सामने आ जाएंगे, लेकिन वर्ष 2022 के अंत तक ही यह पूरी तरह मुक़म्मल हो सकेगा.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

इन्हें भीपढ़ें

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026
किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026
Tags: clothing sizeindian standard sizeINDIAsizeministry of textilesniftstandard size of clothingstandard size of readymade garments for indian peopleइंडियासाइज़कपड़ा मंत्रालयकपड़ों का साइज़कपड़ों का स्टैंडर्ड साइज़निफ़्टभारतीय लोगों के लिए रेडीमेड कपड़ों का स्टैंडर्ड साइज़भारतीय स्टैंडर्ड साइज़
शिल्पा शर्मा

शिल्पा शर्मा

पत्रकारिता का लंबा, सघन अनुभव, जिसमें से अधिकांशत: महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर कामकाज. उनके खाते में कविताओं से जुड़े पुरस्कार और कहानियों से जुड़ी पहचान भी शामिल है. ओए अफ़लातून की नींव का रखा जाना उनके विज्ञान में पोस्ट ग्रैजुएशन, पत्रकारिता के अनुभव, दोस्तों के साथ और संवेदनशील मन का अमैल्गमेशन है.

Related Posts

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव
सुर्ख़ियों में

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव

February 7, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum