• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home सुर्ख़ियों में नज़रिया

तख्तों को उखाड़ फेंकती हैं महामारियां

डॉ अबरार मुल्तानी by डॉ अबरार मुल्तानी
June 11, 2021
in नज़रिया, सुर्ख़ियों में
A A
Share on FacebookShare on Twitter

विश्व को कई चीज़ों ने बदला है. युद्ध-योद्धा शासन-शासक, दर्शन-दार्शनिक, आंदोलन-आंदोलनकारी, क्रांति-क्रांतिकारी, धर्म-पैगंबर… आदि. इन्होंने विश्व को एक नई दिशा दी है. वैसी ही दिशा दुनिया को चिकित्सा-चिकित्सक और बीमारियों ने भी दी है और उसमें भी सबसे ज़्यादा बड़ी बेदर्दी से दुनिया को बदला है महामारियों ने.

महामारी ने लोगों को, उनके व्यवहार को, उनके शासक और यहां तक कि उनके धर्म और आराध्य ईश्वर तक को बदला है. 400 ईसा पूर्व यूनान के दो महान नगर साम्राज्य एथेंस और स्पार्टा के बीच के लंबे युद्ध में स्पार्टा की विजय के पीछे कई कारण दिए जा सकते हैं जैसे कि स्पार्टा के योद्धा एथेंस के योद्धाओं से बहुत बेहतरीन लड़ाके थे (फारस से स्पार्टा के बेहतरीन लड़ाकों की लड़ाई पर हॉलीवुड में ‘300’नामक एक कमाल की फ़िल्म भी बनी है). लेकिन उनमें सबसे प्रमुख कारण थी एक महामारी जिसका नाम था प्लेग. प्लेग ने एथेंस के महान राजा पेरिक्लीज़ के साथ-साथ लगभग आधी एथेंस की सेना और आबादी को मौत के घाट उतार दिया.
इसी तरह एंटोनिन प्लेग ने दूसरी सदी में लाखों लोगों के साथ रोमन सम्राट मार्कस ऑरिलियस की जान ली जिससे रोमन साम्राज्य हिल गया.
जस्टनियन प्लेग ने पूरे मेडिटेरिय सी (भूमध्य सागर) के आसपास के रहने वालों पर क़यामत बरसाई. 200 साल तक यह प्लेग बार-बार आता रहा और इस तरह इसने विश्व की 25% से ज़्यादा आबादी को नष्ट कर दिया.
चेचक की माहमारी ने एज़्टेक साम्राज्य को मिट्टी में मिला दिया.
14वी सदी में आयी ब्लैक डेथ (ब्यूबोनिक प्लेग) नामक महामारी ने विश्व की एक तिहाई जनसंख्या को मौत के घाट उतारा. इससे ब्रिटेन और फ्रांस तबाह हुए और इसका फायदा ऑटोमन एम्पायर को मिला.
1918 में स्पेनिश फ्लू आया और यह 1919 की गर्मियों में रहस्यमयी ढंग से ग़ायब भी हो गया. लेकिन इस एक साल के कम वक़्त में ही इसने दुनियाभर के 5 करोड़ लोगों को मौत के घाट उतार दिया. कई देश और सरकारें बर्बाद हुईं.
1957 में हॉन्गकॉन्ग से शुरू हुए एशियन फ़्लू ने विश्वभर में फैलकर 11 लाख लोगों की जान ली.
1981 में अमेरिका से शुरू हुआ HIV का संक्रमण पूरे विश्व में फैला और अब भी यह ज़ारी है. अब तक करोड़ो लोगों की जान ले चुका है और 40 सालों में भी कोई इसकी वैक्सीन नहीं बना पाया.
2003 में SARS आया जो 26 देशों में फैला और अब हम दो चार हैं 2019 में आए कोरोना वायरस से. यह पहली महामारी भी है जिसे उसके साल से जाना जाता है. 2019 की यह महामारी 2021 के मध्य तक 37 लाख से ज़्यादा जानें ले चुकी है और दुनिया इसके नए-नए संस्करणों से परेशान है. इस महामारी ने भी इतिहास की ही तरह कई तख्तों को डगमगा दिया है. अमेरिका में इसने सत्ता परिवर्तन करवाया और कई देश के वर्तमान शासकों की नींद इसने उड़ा रखी है. इसने कई हीरो को ज़ीरो साबित कर दिया और बताया कि संसार के अधिकांश देशों की सत्ता बड़बोले और ज्ञानशून्य नेताओं के हाथों में हैं. कई वैज्ञानिक संस्थाओं को कोरोना ने बताया कि उन्हें कितना और होमवर्क करना है. कोरोना ने वैश्विक व्यापार और शक्ति के केंद्र बदल दिए हैं. दुनिया को कोविड-19 के पहले और उसके बाद के आधार पर वर्गीकृत किया जाएगा. अभी कई और तख्तों को गिरना है…

डॉ अबरार मुल्तानी
लेखक-मन के रहस्य

इन्हें भीपढ़ें

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026
किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026

Photo: Rawpixel.com

Tags: Dr Abrar Multani’s ArticlesDr. Abrar MultaniNazariyaOye AflatoonPerspectiveWorst Pandemics world ever facedYour viewआपकी रायओए अफलातूनकोरोना महामारीकोविड 19डॉ अबरार मुल्तानीडॉ अबरार मुल्तानी के लेखदुनिया की सबसे बुरी महामारियांनज़रियानया नज़रिया
डॉ अबरार मुल्तानी

डॉ अबरार मुल्तानी

डॉ. अबरार मुल्तानी एक प्रख्यात चिकित्सक और लेखक हैं. उन्हें हज़ारों जटिल एवं जीर्ण रोगियों के उपचार का अनुभव प्राप्त है. आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार करने में वे विश्व में एक अग्रणी नाम हैं. वे हिजामा थैरेपी को प्रचलित करने में भी अग्रज हैं. वे ‘इंक्रेडिबल आयुर्वेदा’ के संस्थापक तथा ‘स्माइलिंग हार्ट्स’ नामक संस्था के प्रेसिडेंट हैं. वे देश के पहले आनंद मंत्रालय की गवर्निंग कमेटी के सदस्य भी रहे हैं. मन के लिए अमृत की बूंदें, बीमारियां हारेंगी, 5 पिल्स डिप्रेशन एवं स्ट्रेस से मुक्ति के लिए और क्यों अलग है स्त्री पुरुष का प्रेम? उनकी बेस्टसेलर पुस्तकें हैं. आयुर्वेद चिकित्सकों के लिए लिखी उनकी पुस्तकें प्रैक्टिकल प्रिस्क्राइबर और अल हिजामा भी अपनी श्रेणी की बेस्ट सेलर हैं. वे फ्रीलांसर कॉलमिस्ट भी हैं. उन्होंने पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक महाविद्यालय से आयुर्वेद में ग्रैजुएशन किया है. वे भोपाल में अपनी मेडिकल प्रैक्टिस करते हैं. Contact: 9907001192/ 7869116098

Related Posts

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव
सुर्ख़ियों में

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव

February 7, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum