• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home सुर्ख़ियों में नज़रिया

मृग मारीचिकाओं को वास्तविकता में बदलने की इच्छा कहीं अभिशाप तो नहीं?

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
August 29, 2022
in नज़रिया, सुर्ख़ियों में
A A
मृग मारीचिकाओं को वास्तविकता में बदलने की इच्छा कहीं अभिशाप तो नहीं?
Share on FacebookShare on Twitter

दुनिया जिस दौर से गुज़र रही है, सभ्यताएं जस तरह एक-दूसरे को तहस-नहस करने के लिए तलवारें खींच चुकी हैं, इसकी पड़ताल करते हुए ध्यानेन्द्र मणि त्रिपाठी कुछ स्वर्ण मारिचिकाओं की बात करते हुए यक्ष और युधिष्ठिर के संवाद के उस हिस्से तक जा पहुंचे, जहां युधिष्ठिर ने दुनिया के सबसे बड़े आश्चर्य की बात यक्ष को बताई. इस नज़रिए को पढ़ कर आप समझ पाएंगे कि आख़िर क्यों हम अपनी सभ्यताओं के नाश के लिए अभिशप्त हैं.

 

भू-राजनयिक विरोधाभासों और संघर्षों के जिस कठिन दौर से ये दुनिया गुज़र रही है, वो किसी को भी अचम्भित कर सकता है. रूस-यूक्रेन का संघर्ष हो या ताइवान के साथ दो दो हाथ करने पर आमादा चीन के तेवरों की बात हो, समय के इस पड़ाव पर मनुष्य की आदिम प्रवृत्तियों ने मानव सभ्यता का ज़बरदस्त मखौल उड़ाया है.

इन्हें भीपढ़ें

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026
किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026

समय के इस अप्रत्याशित गह्वर में हिचकोले लेती सभ्यताएं जब एक दूसरे को तहस-नहस करने के लिए तलवारें भांज रही हैं, तब रचनात्मकता और कला की मीमांसाएं हमें सुकून के ऐसे नखलिस्तान में ले जाती हैं, जहां युटोपिया की संकल्पनाएं तिरने लगती हैं.

मुझे निर्मल वर्मा जी के वो सवाल याद आते हैं जिनकी प्रासंगिकता, जिनका मौंजूं होना आज की दुनियावी ऊभचूभ को करीने से उकेरता है.

“वे सब अवधारणाएं जो प्रगति, विकास और परिवर्तन के स्रोतों से अपनी संजीवनी शक्ति खींचती थीं, आज इतनी मृतप्राय दिखाई देती हैं कि आश्चर्य होता है कि मनुष्य अपने बारे में इतनी आत्म सम्मोहित छलनाएं पाल सकता है. इन छलनाओं को यथार्थ बनाने की लालसा में समूची जातियों, सभ्यताओं और स्वयं अपनी स्मृतियों की अनमोल सम्पदा नष्ट कर सकता है.”

एक दूसरे को नेस्तनाबूद करने की आदिम प्रवृत्तियों का मूल क्या है? क्यों सतत् संघर्षों में उलझी दुनिया के हुक्मरानों को इस नीले ग्रह से इतर अनहद ब्रह्मांड के मनीषियों के दर्शन याद नहीं आते? महान वैज्ञानिक आइंस्टाइन हों या अंतरिक्ष के रहस्यों और कालयात्रा के सिद्धांतों को प्रतिपादित करने वाले स्टीफ़न हॉकिंग, सबने इस अनंत बहुब्रह्मांड के बरक्स धरती पर हम मनुष्यों के क्षुद्र अस्तित्व का ज़िक्र किया है, पर आश्चर्य कि मर्त्य नियति के साथ जीने वाले मनुष्यों की अवधारणा इससे बिल्कुल इतर है और शायद इसीलिए युधिष्ठिर को यक्ष के प्रश्नों का उत्तर देते हुए ये कहने में ज़रा भी संकोच नहीं हुआ कि दुनिया का सबसे बड़ा आश्चर्य यह है कि मनुष्य ये जानते हुए भी कि वो मर्त्य है, जीवन ऐसे जीता है जैसे वो अमर्त्य हो.

सहज मानवीय लालसाओं के बरअक्स, हम ऐसी स्वर्ण मारीचिकाओं के आलोक में जीते हैं, जो हमारे आत्मविभाजन का दस्तावेज़ बन जाती हैं. हम ऐसी मारीचिकाओं के पीछे भागते हैं, जहां हमें छद्म मुक्तियों का स्वर्ण मृग दिखता है, पर कुटिया से निकल कर स्वर्ण मृग का पीछा करते राम भी जब लौटे तो वही राम नहीं थे. बाहर उन्होंने मृग छलना का सम्मोहन खोया था तो भी भीतर उस संपूर्णता का बोध था, जो सीता के साथ जुड़ा था. आकांक्षा का लक्ष्य मृग और उसका स्रोत सीता- दोनो से वंचित होकर आज का मनुष्य अपने को जिस रिक्तता में पाता है, वह इतिहास और स्मृति के बीच का वह स्थान है, जहां से तटस्थताओं और संघर्षों की तमाम कहानियां शुरू होती हैं.
इन्हीं कहानियों के गिर्द कभी रूस-यूक्रेन तो कभी चीन-ताइवान, अपनी स्मृतियों और अपनी सभ्याताओं के समूल नाश के लिए शायद अभिशप्त हैं…


फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: antelope of aspirationsmirajNirmal Vermapetty existence of manRussia-Ukraine warUS-China tensionअमेरिका-चीन तनावआकांक्षाओं के मृगनिर्मल वर्मामनुष्य का क्षुद्र असतित्वरूस-यूक्रेन युद्धस्वर्ण मारीचिकाएं
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव
सुर्ख़ियों में

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव

February 7, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum