• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home सुर्ख़ियों में नज़रिया

क्यों महान आविष्कारों में एक है ‘दीपक की खोज’?

डॉ अबरार मुल्तानी by डॉ अबरार मुल्तानी
November 13, 2021
in नज़रिया, सुर्ख़ियों में
A A

Original public domain image from Wikimedia Commons

Share on FacebookShare on Twitter

अभी हमने दीप जलाकर मनाए जानेवाले पर्व दिवाली का स्वागत किया था. दिवाली के इतिहास की बात न करते हुए उस दौरान जलाए जानेवाले दीपक के महत्व पर बात करने जा रहे हैं. आख़िर जगमग जलते दीये हमें नए उत्साह से भर देते हैं. क्यों अग्नि की खोज की तरह ही महत्वपूर्ण दीपक का आविष्कार? क्यों हम दीपक को धरती का सूरज कह सकते हैं? बता रहे हैं डॉ अबरार मुल्तानी.

मनुष्य की अकल्पनीय तरक़्क़ी में अग्नि का अपना एक अहम योगदान है. यह योगदान सभी योगदानों से बढ़कर है. अग्नि को साध कर मनुष्य ने अपनी सुरक्षा की और भोजन को पका कर उसे सुपाच्य बनाया, जिससे भोजन को पचाने में लगने वाली ऊर्जा की बचत हुई और वह ऊर्जा मस्तिष्क को मिली. मस्तिष्क ने उस ऊर्जा का सदुपयोग किया. मनुष्यों के संगठित होने और नए नए आविष्कारों ने उसे ईकोसिस्टम के शीर्ष पर बैठा दिया. अब वह सृष्टि में जो चाहता है करता है. जिसे चाहता है जीवित रहने देता है और जिसे चाहता है उसे मार डालता है.
अग्नि की खोज के साथ ही एक और महान खोज हुई और वह थी,‘दीपक की खोज’. प्रकाश के एक नए स्त्रोत की खोज. दीपक वह खोज थी जिसने सूर्य की सत्ता को सबसे पहले चैलेंज किया. उसने बताया कि प्रकाश के स्त्रोत के लिए केवल सूर्य पर ही निर्भर रहना अब ज़रूरी नहीं. सूर्य की अनुपस्थिति में अब मनुष्यों का सूर्य दीपक था. इस दीपक ने उसे रास्ता दिखाया. कई और काम करने के लिए अन्य जंतुओं से अधिक समय उपलब्ध करवाया. अब रात केवल खाकर सोने या सुस्ताने के लिए नहीं थी बल्कि नए रास्तों को तलाशने के लिए थी. लिखने के लिए, पढ़ने के लिए, समझने के लिए और मनन करने के लिए भी थी.
दीपक का अपना महत्व है और उस पर लगभग एक पूरी किताब लिखी जा सकती है लेकिन, मुझे जो सबसे महत्वपूर्ण बात लगती है वह यह है कि, दीया किसी भी स्थान के अंधेरे को उजाले में बदल देता है, चाहे वह अंधेरा हज़ारों लाखों साल पुराना ही क्यों ना हो. दीये को अंधकार के बड़े या छोटे होने से फ़र्क नहीं पड़ता, वह अपने लक्ष्य प्रकाश फैलाने पर केंद्रित रहता है और उसे पूरा करके छोड़ता है.
दीपक भी सूर्य की ही तरह मनुष्य की परछाई का निर्माण करता है और आईने या पानी में में उसे अपना अक्स देखने के लिए भी रोशनी की ज़रूरत पड़ती है. यह दोनों ही मनुष्य को उसकी वास्तविक्ता का दर्शन करवाते हैं. उसके अस्तित्व का दर्शन करवाते हैं, उसे बताते हैं कि वह कितना विराट है और कितना तुच्छ भी. मनुष्य यदि अपनी परछाई और अपना अक्स ना देखें तो वह अपने अस्तित्व से भी बेख़बर हो सकता है. लेकिन, सूर्य की ही तरह दीपक उसे उसके अस्तित्व से भी वाकिफ़ करवाता है. जब वह अपने आप को जान लेता है तो फिर वह सारी सृष्टि को भी जानने लगता है. इसीलिए बुद्ध ने हमें शिक्षा दी थी कि,‘अप्प दीपो भव:’. अपना दीपक आप बनो. पहले अपने आप को समझो फिर दुनिया को जानो.
दीपक की एक और विशेषता है कि उसने बदलावों को हमेशा स्वीकार किया है. उसने बदलाव को बदलावों का विरोध नहीं किया. अलाव और चूल्हों से शुरू होकर मिट्टी के दीये, मशाल, लालटेन और मोमबत्ती से होते हुए बल्ब तक कि उसकी यात्रा में उसने परिवर्तनों को अंगीकार ही किया है. लेकिन, उसका लक्ष्य एक ही रहा और वह है अंधकार को नष्ट करके उजाला फैलाना. यही वजह है कि दीपक हर दौर में मनुष्यों के लिए प्रासंगिक, आवश्यक और एक गुरु बना रहेगा.

Photo: Rawpixel.com

इन्हें भीपढ़ें

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026
किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026
Tags: Dr Abrar Multani’s ArticlesDr. Abrar MultaniNazariyaOye AflatoonPerspectiveYour viewआपकी रायओए अफलातूनडॉ अबरार मुल्तानीडॉ अबरार मुल्तानी के लेखदिवालीदीपक का महत्वनज़रियानया नज़रिया
डॉ अबरार मुल्तानी

डॉ अबरार मुल्तानी

डॉ. अबरार मुल्तानी एक प्रख्यात चिकित्सक और लेखक हैं. उन्हें हज़ारों जटिल एवं जीर्ण रोगियों के उपचार का अनुभव प्राप्त है. आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार करने में वे विश्व में एक अग्रणी नाम हैं. वे हिजामा थैरेपी को प्रचलित करने में भी अग्रज हैं. वे ‘इंक्रेडिबल आयुर्वेदा’ के संस्थापक तथा ‘स्माइलिंग हार्ट्स’ नामक संस्था के प्रेसिडेंट हैं. वे देश के पहले आनंद मंत्रालय की गवर्निंग कमेटी के सदस्य भी रहे हैं. मन के लिए अमृत की बूंदें, बीमारियां हारेंगी, 5 पिल्स डिप्रेशन एवं स्ट्रेस से मुक्ति के लिए और क्यों अलग है स्त्री पुरुष का प्रेम? उनकी बेस्टसेलर पुस्तकें हैं. आयुर्वेद चिकित्सकों के लिए लिखी उनकी पुस्तकें प्रैक्टिकल प्रिस्क्राइबर और अल हिजामा भी अपनी श्रेणी की बेस्ट सेलर हैं. वे फ्रीलांसर कॉलमिस्ट भी हैं. उन्होंने पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक महाविद्यालय से आयुर्वेद में ग्रैजुएशन किया है. वे भोपाल में अपनी मेडिकल प्रैक्टिस करते हैं. Contact: 9907001192/ 7869116098

Related Posts

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव
सुर्ख़ियों में

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव

February 7, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum