• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home सुर्ख़ियों में

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
February 7, 2026
in सुर्ख़ियों में, ख़बरें
A A
मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई के प्रभादेवी स्थित पु. ल. देशपांडे महाराष्ट्र कला अकादमी में राजकमल प्रकाशन समूह द्वारा आयोजित पांच दिवसीय किताब उत्सव का उद्घाटन शुक्रवार को हुआ. यह आयोजन 10 फ़रवरी 2026 तक चलेगा.

उद्घाटन सत्र में गुलज़ार, जावेद अख़्तर, पुरुषोत्तम अग्रवाल और सुनील कुमार लवटे से अतुल तिवारी ने ‘भारत : निरन्तर विचार परम्पराएँ’ विषय पर संवाद किया. इस दौरान गुलज़ार ने परंपरा पर बात करते हुए कहा, अगर परंपरा की बात करूँ, तो असली परंपरा कहानी और कविता की है, जो हमें दादी–नानी, माँ–पिता और घर–परिवार से किस्सों और लोरियों के रूप में मिली है. इस अवसर पर उन्होंने अपनी कुछ नज़्में भी सुनाईं. जावेद अख़्तर ने कहा कि कई बार संस्कृति को धर्म का हिस्सा मान लिया जाता है, जबकि वास्तव में धर्म संस्कृति का एक छोटा सा अंश है. संस्कृति कहीं अधिक व्यापक, निर्णायक और समावेशी होती है.

सुनील कुमार लवटे ने कहा कि वे स्वयं को ऐसी परंपरा से जोड़ते हैं जो मुख्यधारा की कथित परंपरा से अलग है—जिसकी जड़ें उन लोगों और विचारों में हैं जो परंपरा की जड़ता से लगातार संघर्ष करते रहे हैं और उसे बदलने का प्रयास करते रहे हैं, जहाँ सब कुछ केवल जाति या धर्म से निर्धारित नहीं होता. पुरुषोत्तम अग्रवाल ने कबीर, रहीम, जायसी और नज़ीर के हवाले से अपनी बात रखते हुए कहा कि हम इन्हीं की परंपरा से आते हैं. परंपरा हमें जीवन की तरह मिलती है. यदि हमें सही परंपरा तक पहुँचना है तो हमें उन देशी भाषाओं और बोलियों के पास जाना होगा जिनमें जन-साधारण के श्रम और संस्कृति से निर्मित ज्ञान समाहित है. भक्ति कविता में लोक और शास्त्र के बीच का संवाद और प्रतिरोध स्पष्ट रूप से दिखाई देता है.

इन्हें भीपढ़ें

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026
किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026

इससे पहले सत्र का संचालन करते हुए अतुल तिवारी ने कहा कि यह एक विशेष अवसर है, जहाँ ऐसे रचनाकार एक मंच पर हैं जिनका काम अतुलनीय है और जो परंपरा को अपने-अपने ढंग से न केवल परिभाषित करते हैं, बल्कि उसे नया अर्थ भी देते हैं.

अगले सत्र में जावेद अख़्तर की किताब ‘सीपियाँ के संदर्भ में मशहूर दास्तानगो हिमांशु बाजपेयी ने उनसे संवाद किया. इस दौरान जावेद अख़्तर ने कबीर और रहीम के अनेक दोहों की गहरी व्याख्या करते हुए कहा कि शब्द और कथन की अपनी एक तहज़ीब होती है. उनके सही अर्थ तक पहुँचने के लिए न केवल उपयुक्त शब्दों की समझ आवश्यक है, बल्कि उन सांस्कृतिक अवधारणाओं से संवाद भी ज़रूरी है जो अर्थ की निरंतरता को आगे बढ़ाती हैं.

इसके बाद प्रख्यात मराठी लेखक मलिका अमरशेख की आत्मकथा के हिन्दी अनुवाद ‘मैं बर्बाद होना चाहती हूँ’ का लोकार्पण हुआ. इस अवसर पर आत्मकथा की हिन्दी अनुवादक सुनीता डागा और लेखक व संस्कृति कर्मी विभा रानी मंच पर उपस्थित रहीं. कार्यक्रम में मल्लिका अमरशेख का एक ऑडियो संदेश भी प्रस्तुत किया गया.

पहले दिन के कार्यक्रम का समापन ‘काव्यराग’ की सांगीतिक प्रस्तुति से हुआ, जिसमें चिन्मयी त्रिपाठी और जोएल मुखर्जी ने चर्चित हिन्दी कविताओं का संगीतमय और भावपूर्ण गायन कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया.

अपने स्वागत वक्तव्य में राजकमल प्रकाशन समूह के अध्यक्ष अशोक महेश्वरी ने कहा कि किताब उत्सव शृंखला में यह 14वाँ और मुम्बई में दूसरा आयोजन है. यहाँ के साहित्यप्रेमियों ने जिस उत्साह से इसका स्वागत किया है, उसने हमारा हौसला और बढ़ाया है. उन्होंने आगे कहा कि हिन्दी में व्यापक स्तर पर साहित्य रचा जा रहा है और नए-नए विषयों व विमर्शों पर उत्कृष्ट रचनाएँ सामने आ रही हैं. उन्होंने सिनेमा जगत से अनुरोध किया कि वे इन कहानियों को बड़े पर्दे के माध्यम से व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुँचाएँ, ताकि हिन्दी लेखन को भी नया विस्तार मिल सके.

Tags: Ashok MaheshwariGulzarJaved AkhtarMumbaiPurushottam AgrawalRajkamal Book FestivalRajkamal Publishing Groupअशोक माहेश्वरीगुलज़ारजावेद अख़्तरपुरषोत्तम अग्रवालमुंबईराजकमल किताब उत्सवराजकमल प्रकाशन समूह
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?
ज़रूर पढ़ें

कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?

November 27, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum