• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home सुर्ख़ियों में ख़बरें

विश्व कैंसर दिवस: कैंसर पीड़ित बच्चों ने पहुंचाई अपने सांसदों तक अपनी व्यथा

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
February 4, 2022
in ख़बरें, सुर्ख़ियों में
A A
विश्व कैंसर दिवस: कैंसर पीड़ित बच्चों ने पहुंचाई अपने सांसदों तक अपनी व्यथा
Share on FacebookShare on Twitter

विश्व कैंसर दिवस पर कैंसर पीड़ित बच्चे भारत में अपने-अपने इलाकों के सांसदों को पत्र लिखकर बता रहे हैं कि वे किस तरह की विषमताओं का सामना करते हैं. अपने ख़त के ज़रिए इन बच्चों ने अपने लिए देखभाल में कमी की आवाज़ को बुलंद किया है. अपनी इस गतिविधि को उन्होंने #FaasleKhatamKaro नाम दिया है. इस अभियान के तहत उन्होंने अपनी समस्याओं और इलाज में कमियों को शब्दों और चित्रों के माध्यम से व्यक्त किया है.

 

आज विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर, कैंसर पीड़ित बच्चे और उनके अभिभावक अपने-अपने इलाके के सांसदों को पत्र लिखकर इन बच्चों के साथ होने वाली स्वास्थ्य संबंधी विषमता का मुद्दा संसद में उठाने के साथ ही बच्चों के कैंसर केलिए एक राष्ट्रीय योजना व नीति तैयार करने का निवेदन कर रहे हैं. इन बच्चों और अभिभावकों ने यह मांग कैनकिड्स किडस्कैन (द नेशनल सोसायटी फ़ॉर चेंज फ़ॉर चाइल्डहुड कैंसर इन इंडिया) के माह भर चलने वाले ‘‘फ़ासले खत्म करो’’ अभियान के तहत की है. यह अभियान इंटरनैशनल यूनियन फ़ॉर कैंसर कंट्रोल (यूआईसीसी) द्वारा प्रारंभ की गई 3 वर्षीय #closethegap मुहिम के तहत हो रहा है, जिसमें उन समस्याओं और बाधाओं को पहचानकर संबोधित किया जाना है, जिनका सामना पूरी दुनिया में लोगों को अपना इलाज करवाने के लिए करना पड़ता है.

इन्हें भीपढ़ें

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026
किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026

भारत में यह अभियान 4 फ़रवरी को विश्व कैंसर दिवस से15 फ़रवरी को अंतर्राष्ट्रीय चाइल्डहुड कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में शुरू किया जा रहा है. यह अभियान 23 राज्यों के 50 से ज़्यादा शहरों और 70 से ज़्यादा कैंसर केंद्रों उन हज़ारों बच्चोंऔर उनके परिवारों तक जाएगा, जो कैंसर के निदान के लिए संघर्ष कर रहे हैं.
बच्चों का कैंसर स्वास्थ्य सेवा की विषमता का सबसे गंभीर क्षेत्र है, जिसमें उच्च आय वाले देशों में सर्वाईवल की दर 80 प्रतिशत से अधिक है, जबकि भारत जैसे कम आय वाले देशों में सर्वाईवल की दर मात्र 20 प्रतिशत है. भारत में जो बच्चे कैंसर केंद्रों तक पहुंच पाते हैं, उनमें से 50 प्रतिशत की जान बच जाती है, अगर वो अच्छे हॉस्पिटल तक पहुंच सके तो 80 प्रतिशत तक की जान बच जाती है और जिन 66 प्रतिशत लोगों का निदान नहीं हो पाता या जो इलाज केंद्र तक नहीं पहुंच पाते, उनकी जान नहीं बच पाती. यही वजह है कि सवाईवल की कुल दर बहुत कम है.
भारत में कैंसर से पीड़ित 80 प्रतिशत बच्चे जीवित नहीं बच पाते हैं. हर साल 76,805 बच्चों को कैंसर होता है, जिनमें से 34 प्रतिशत से कम बच्चे ही कैंसर अस्पताल तक पहुंच पाते हैं. भारत में सर्वाईवल दर के 20 प्रतिशत से कम होने का यह एक मुख्य कारण है.

इस बारे में कैनकिड्स की अध्यक्ष, पूनम बगाई का कहना है, ‘‘स्वास्थ्य सेवा में असमानता का कारण संसाधनों का असमान वितरण है. कैंसर के इलाज की कमी को दूर करने का मतलब सभी को बराबर संसाधन उपलब्ध कराना तो है ही, पर साथ ही #closethegap का मतलब है कि हर उस चीज़ की जागरूकता व समझ बढ़ाई जाए, जिसके कारण कैंसर पीड़ित बच्चों को उचित इलाज नहीं मिल पाता और उनकी जान बचाना संभव नहीं हो पाता.’’
वहीं इस बारे में सर्वाईवर और भारत के सबसे बड़े सर्वाईवर समूह, किडस्कैन कनेक्ट के लीडर, चंदन कुमार का कहना है,‘‘भारत में सात शीर्ष पर मौजूद कैंसर की बीमारियों में बच्चों का कैंसर चौथे स्थान पर आता है. इसके बावजूद बच्चों के कैंसर पर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जाता, बल्कि अक्सर इसे नज़रंदाज़ कर दिया जाता है! हम इस विषमता को दूर करने के लिए पिछले दो सालों से स्वास्थ्य मंत्रालय एवं प्रधानमंत्री का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं. चाइल्डहुड कैंसर सर्वाईवर्स के रूप में हमने भारत में स्वास्थ्य की प्राथमिकताओं में बच्चों के कैंसर के लिए एक राष्ट्रीय योजना व नीति को शामिल किए जाने के लिए 3,00,000 लोगों के हस्ताक्षर लिए हैं. हमें उम्मीद है कि इस बार हमारी आवाज सुनी जाएगी.’’

Tags: #closethegap#FaasleKhatamKarochildren suffering from cancerchildren's cancerchildren's letter to parliamentariansworld cancer dayकैंसर पीड़ित बच्चेकैंसर पीड़ित बच्चों का ख़त सांसदों के नामबच्चों का कैंसरबच्चों का सांसदों को ख़तविश्व कैंसर दिवस
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव
सुर्ख़ियों में

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव

February 7, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum