• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home सुर्ख़ियों में

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
February 10, 2026
in सुर्ख़ियों में, ख़बरें
A A
धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार
Share on FacebookShare on Twitter

राजकमल प्रकाशन समूह द्वारा पु. ल. देशपांडे महाराष्ट्र कला अकादमी में आयोजित पांच दिवसीय किताब उत्सव में रविवार को गुलज़ार के गीत-संग्रह ‘गुनगुनाइए’ के अलावा भी कई अन्य किताबों का लोकार्णण हुआ, जिसमें पंडित अमरनाथ, निदा फ़ाज़ली, गंगाशरण सिंह और शैलजा पाठक की किताबें शामिल रहीं.

रविवार को कार्यक्रम की शुरुआत पंडित अमरनाथ के काव्य-संग्रह ‘हंसा के बैन’ के लोकार्पण के साथ हुई। इस अवसर पर रेखा भारद्वाज और गजरा कोट्टारी से संजीव चिम्मलगी ने संवाद किया।

इसके बाद गुलज़ार के गीत-संग्रह ‘गुनगुनाइए’ के संदर्भ में यूनुस ख़ान ने उनसे बातचीत की। गुनगुनाइए संग्रह में गुलज़ार द्वारा लिखे गए पाँच सौ गीत संकलित कर पहली बार एक साथ प्रकाशित किए गए हैं। बातचीत के दौरान गुलज़ार ने अपने कई चर्चित गीतों के बनने से जुड़े रोचक क़िस्से साझा किए। उन्होंने कहा कि धुनों पर गीत लिखने की सबसे खूबसूरत बात यह है कि उसमें नए-नए मीटर मिलते हैं और वे इसे एक रचनात्मक सुविधा के रूप में देखते हैं।

इन्हें भीपढ़ें

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026
मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव

February 7, 2026

अगले सत्र में प्रख्यात शायर निदा फ़ाज़ली के कविता-संग्रह ‘मोरनाच’ के पुनर्नवा संस्करण का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर लेखिका मालती जोशी से हरि मृदुल ने संवाद किया, जबकि अभिषेक शुक्ला ने संग्रह से चयनित कविताओं का पाठ किया।

मालती जोशी ने भावुक स्मृतियाँ साझा करते हुए कहा कि निदा साहब को बिछड़े हुए आज दस साल और एक दिन हो गए हैं। उन्होंने कहा कि उनके जीवन में जो भी घटता था, वह शायरी में ढल जाता था। वे बहुत कुछ कहते थे पर बोलकर नहीं, अपनी रचनाओं के ज़रिए कहते थे।

इसके बाद गंगाशरण सिंह की पुस्तक ‘युगसारथी धर्मवीर भारती’ का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर सूर्यबाला, चित्रा देसाई और लेखक गंगाशरण सिंह उपस्थित रहे।

अगला सत्र युवा कवियों के कविता-पाठ का रहा, जिसमें पुनीत शर्मा, पराग पावन, अभिषेक शुक्ला और प्रदीप अवस्थी ने अपनी रचनाएँ सुनाईं। इसी दौरान पराग पावन के संग्रह ‘जब हर हँसी संदिग्ध थी’ और प्रदीप अवस्थी के संग्रह ‘एक भरम अच्छा जिया’ का लोकार्पण भी किया गया।

अगले सत्र में बद्रीनारायण की पुस्तक ‘हिंदुत्व का गणराज्य’ के संदर्भ में डॉ. बालाजी चिरडे ने लेखक से संवाद किया।

इसके बाद ‘काव्य-संध्या’ का आयोजन हुआ, जिसमें आभा बोधिसत्व, कमलेश पाठक, चित्रा देसाई, मालवी मल्होत्रा, मोनिका सिंह, शैलजा पाठक और संवेदना रावत ने काव्यपाठ किया। इसी अवसर पर शैलजा पाठक की नई किताब ‘मन कागज़ तन बुलबुला’ का लोकार्पण हुआ। दिन का समापन शैलेश श्रीवास्तव और डॉ. अलका अग्रवाल सिगतिया की भावपूर्ण संगीत-प्रस्तुति के साथ हुआ।

Tags: Ashok MaheshwariGulzarJaved AkhtarMumbaiRajkamal Book FestivalRajkamal Publishing Groupअशोक माहेश्वरीगुलज़ारजावेद अख़्तरपुरषोत्तम अग्रवालमुंबईराजकमल किताब उत्सवराजकमल प्रकाशन समूह
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?
ज़रूर पढ़ें

कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?

November 27, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum