• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home हेल्थ डायट

जब शक्कर की याद सताए, खाने की प्लेट में यह सेहतमंद चीज़ें सजाएं

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
October 16, 2021
in डायट, हेल्थ
A A
जब शक्कर की याद सताए, खाने की प्लेट में यह सेहतमंद चीज़ें सजाएं
Share on FacebookShare on Twitter

सफ़ेद ज़हर कही गई चीज़ों में मैदा, नमक के साथ शक्कर भी है. इन तीनों ने हमें जितना बीमार किया है, उतना शायद ही किसी और चीज़ ने किया हो. आइए जानते हैं, शक्कर की क्रेविंग सताने पर आप उसके कौन-से सेहतमंद विकल्पों को अपना सकते हैं.

शक्कर का सेहत पर दुष्प्रभाव किसी से भला छुपा है क्या? यही कारण है कि आजकल बहुत से लोग अपने खानपान से इसे निकाल बाहर करना चाहते हैं. अगर आप भी इसी कोशिश में हैं, पर शक्कर है कि आपको छोड़ ही नहीं रही है यानी मीठा खाने का मन बराबर करता रहता है! तो आप सही आर्टिकल पढ़ रहे हैं. हम यहां शक्कर न खाते हुए भी सेहतमंद तरीक़े से मीठे का आनंद लेने के बारे में बात करने जा रहे हैं.

शक्कर की जगह खाएं: कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स
हमें काम करने के लिए ऊर्जा की ज़रूरत होती है. शरीर को आवश्यक ऊर्जा की सबसे अधिक सप्लाई कार्बोहाइड्रेट्स से होती है. अगर आपने शक्कर को अपनी डायट से निकाल बाहर करने का पक्का फ़ैसला कर लिया है तो खानपान में रिफ़ाइंड्स कार्बोहाइड्रेट्स की जगह कॉम्प्लेक्स कार्ब्स शामिल करें. यानी ब्रेड, पास्ता और मिठाइयों की जगह आपको डायट में होल ग्रेन्स यानी साबुत अनाज, भुने आलू, बीन्स जैसे कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स शामिल करने चाहिए.

इन्हें भीपढ़ें

stomach-growling

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Positive Thinking

चलो सकारात्मकता का ट्रान्सफ़ार्मर बन जाएं!

July 21, 2025
रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

April 12, 2024

आख़िर क्यों ज़्यादातर लोग संभावित हार्ट अटैक से डरे होते हैं?

April 11, 2024

शक्कर की जगह खाएं: प्रोटीन्स
पॉल्ट्री प्रॉडक्ट्स और मछलियां, डेयरी प्रॉडक्ट्स और दालें, लेंटिल्स, बीन्स, टोफ़ू जैसी प्रोटीन से भरी चीज़ें आपके शुगर क्रेविंग को प्रभावशाली तरीक़े से कम करती हैं. ब्रेकफ़ास्ट में प्रोटीन से समृद्ध चीज़ें खाकर आप दिनभर ऊर्जावान बने रहेंगे और साथ ही साथ आपको भूख भी कम लगेगी. प्रोटीन्स भूख के लिए ज़िम्मेदार हार्मोन ग्लेरिन की मात्रा कम करते हैं और पेट को लंबे समय तक भरा महसूस कराते हैं.
मीठा खाने की इच्छा को पूरा करने के लिए प्रोटीन की प्रचुर मात्रावाले नट्स, जैसे-काजू, बादाम, पिस्ता, चिया सीड्स, सूरजमुखी के बीज आदि को डायट में जगह दें. अपने लिए नट्स, सीड्स और ड्रायफ्रूट्स से पोषण देनेवाला बार बनाएं.

शक्कर की जगह खाएं: फल
फलों में प्राकृतिक मिठास होती है, इसके अलावा इसमें सेहतमंद विटामिन्स, मिनरल्स और डायटरी फ़ाइबर्स होते हैं. मीठा खाने का मन करे तो बेरीज़, अंगूर, अनन्नास और आम जैसे ज़्यादा मिठास वाले फल, सीज़न और उपलब्धता के अनुसार खा सकते हैं. फलों को प्रोटीन के साथ मिलाकर खाने से न केवल आपकी मीठा खाने की इच्छा संतुष्ट होगी, बल्कि आप लंबे समय तक भूख का अनुभव नहीं करेंगे. आप सेब या केला को होममेड शुरगर फ्री पीनट बटर के साथ, संतरा या बेरीज़ को पनीर के साथ, फ़िग्स को चीज़ के साथ खा सकते हैं.
हां, प्रिज़र्वेटिव्स और ऐडेड शुगरवाले केन्ड फ्रूट्स खाने से बचें. यही बात फलों के जूस पर भी लागू होती है. अगर आपको फ्रूट जूस पीना हो तो घर पर ही बनाएं, बजाय बाज़ार से केन्ड जूस ख़रीदकर पीने के.

शक्कर की जगह खाएं: डार्क चॉकलेट्स
कई बार जब हमें किसी सवाल का जवाब नहीं सूझ रहा होता या हम बुरी तरह उलझ गए होते हैं तो एक चॉकलेट खाकर दिमाग़ काम करने लगता है. बेशक चॉकलेट में कोई जादू नहीं होती, पर मीठे के चलते आपको ख़ुशी महसूस होती है और दिमाग़ दोबारा सक्रिय हो जाता है. पर चॉकलेट खाना कोई अच्छी बात तो है नहीं. अगर आपको चॉकलेट खाना ही हो तो वाइट या मिल्क चॉकलेट की जगह डार्क चॉकलेट के एक-दो पीसेस खाएं. हालांकि इसकी कड़वाहट आपको बुरी लग सकती है, पर एक बार जब आपके टेस्ट बर्ड्स इसको लेकर सहज हो जाएंगे तो आप दूसरे चॉकलेट्स भूल जाएंगे. डार्क चॉकलेट्स में 70% से अधिक कोको होता है, जो इसको ऐंटी-ऑक्सिडेंट और ऐंटी-इन्फ़्लेमेटरी गुणों से भर देता है. यानी शक्कर की जगह डार्क चॉकलेट खाने को हम एक सेहतमंद ऑप्शन कह सकते हैं.

Photo: Andres Ayrton @Pexels.com

Tags: Healthy Sugar SubstitutesOye AflatoonSugar CravingsSugar Substitutesओए अफलातून हेल्थहेल्थ
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

Dr-Abrar-Multani_Article
ज़रूर पढ़ें

डरावनी फ़िल्में, कहीं हमारे बच्चों के भविष्य को तो डरावना नहीं बना रहीं?

April 10, 2024
burnout-syndrome
ज़रूर पढ़ें

बर्नआउट सिंड्रोम से यूं निपटें

April 1, 2024
कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?
ज़रूर पढ़ें

कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?

January 29, 2024
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum