• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home हेल्थ डायट

प्यार मोहब्बत धोखा है, जामुन खा लो मौक़ा है

मौसमी फल जामुन के सेहत से जुड़े फ़ायदे

डॉक्टर दीपक आचार्य by डॉक्टर दीपक आचार्य
June 30, 2022
in डायट, हेल्थ
A A
health
Share on FacebookShare on Twitter

मौसमी फलों के स्वाद का अपना ही अलग मज़ा होता है और मौसमी फलों के स्वाद के साथ-साथ यदि हमें बेहतर सेहत भी मिल जाए तो इससे बेहतर क्या बात हो? हमारे आदिवासी बुज़ुर्ग हर्बल जानकार कहते हैं कि मौसम के बदलाव के साथ छोटी मोटी सेहत से जुड़ी समस्याएं आती रहती हैं और प्रकृति इन समस्याओं के समाधान भी लेकर आ जाती है, मौसमी फल और सब्ज़ियों के रूप में. तो आज डॉक्टर दीपक आचार्य आपको ऐसे ही मौसमी फल जामुन के फ़ायदों के बारे में बता रहे हैं.

 

अब गर्मियों का टाटा बाय-बाय हो रहा है और बारिश की फुहारें चौखट पर आने को तैयार हैं. सर्दी-खांसी, बुख़ार, दस्त, त्वचा रोग, एलर्जी और पेट की समस्याएं ख़ूब होंगी, इन समस्याओं से बचने का सटीक उपाय है जामुन. आज जामुन की बात होगी. बाज़ार में जामुन आ चुका है, गांव-देहातों में जामुन पेड़ों पर ख़ूब लद चुका है और अगले 15 दिन आप भी ताबड़तोड़ तरीक़े से जामुन ज़रूर खाएं.

इन्हें भीपढ़ें

stomach-growling

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Positive Thinking

चलो सकारात्मकता का ट्रान्सफ़ार्मर बन जाएं!

July 21, 2025
रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

April 12, 2024

आख़िर क्यों ज़्यादातर लोग संभावित हार्ट अटैक से डरे होते हैं?

April 11, 2024

क्यों खाना है, ये भी जान लीजिए
जामुन के फल में आयरन और फ़ॉस्फ़ोरस जैसे तत्व प्रचुरता से पाए जाते हैं. जामुन के फलों के साथ-साथ इसके बीजों (गुठली), पत्तियों, छाल और अन्य अंगों के भी जबरदस्त औषधीय गुण हैं और आदिवासी जन तो जामुन के तमाम अंगों को विभिन्न हर्बल नुस्ख़ों के तौर पर रोग निवारण के लिए इन्हें ख़ूब आज़माते भी हैं.
गांव देहातों के हर्बल जानकार मानते हैं कि भोजन के बाद 100 ग्राम जामुन फल का सेवन मौसमी बदलाव से जुड़े कई विकारों में बहुत फ़ायदेमंद साबित होता है. एनीमिया (ख़ून की कमी) को दूर करने में और ख़ून में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए जामुन एकदम सॉलिड है. डांग, गुजरात, के आदिवासी हर्बल जानकार बताते हैं कि जामुन और आंवले के फलों का रस समान मात्रा में मिलाकर पीने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और जिन्हें एनीमिया है उन्हे काफ़ी फ़ायदा होता है. अब तक कम से कम 20 हर्बल जानकारों के फ़ॉर्मूले में जामुन फल का जिक्र मैंने स्वयं ने देखा है, जो ये बताते हैं कि 15 दिन तक लगातार 100-150 ग्राम जामुन चबाने से ख़ून साफ़ होता है और एनीमिया में भी फ़ायदा होता है, ये स्किन इन्फ़ेक्शन में भी फ़ायदा करता है. जामुन के फलों को आदिवासी आंखों की बेहतर रौशनी और शारीरिक ताक़त के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानते हैं.

जामुन खाने के तरीक़े
यूं तो सामान्य फल की तरह जामुन को खाया ही जाता है और खाना भी चाहिए, लेकिन आदिवासी जन पके हुए जामुन को हाथ से रगड़कर बीजों को अलग करके रख देते हैं. प्राप्त हुए पल्प में स्वादानुसार मात्रा में गुड़ मिला दिया जाता है और सेवन किया जाता है. वैसे मॉडर्न साइंस की नज़रों से ये एक लॉजिकल फॉर्मूला है, इतना समझ लीजिए कि फलों में प्रचुर मात्रा में कैरोटिन और लौह तत्व पाए जाते हैं और गुड़ में आयरन काफ़ी होता है. हमारे पातालकोट इलाके में तो मान्यता है कि जामुन का फल गर्भवती महिलाओं को देने से होने वाले बच्चे के होंठ सुन्दर होते हैं और चेहरा ओजवान होता है, मुझे नहीं पता ये कितना सटीक है, लेकिन ये बात तो तय है कि गर्भवती महिलाओं को आयरन देना चाहिए जो कि जामुन में ख़ूब पाया जाता है.
अब बात करते हैं, इसके बीजों की.पातालकोट के आदिवासी मानते है कि जामुन के बीजों के चूर्ण की 1 ग्राम (एक चौथाई चम्मच) मात्रा को रात में सोने से पहले एक कप गुनगुने पानी में घोलकर देने से बच्चे बिस्तर पर पेशाब करना बंद कर देते हैं. कुछ इसी तरह का फ़ॉर्मूला मेलघाट, महाराष्ट्र, में मैंने डॉक्यूमेंट किया था. बुज़ुर्गों और डायबिटिक्स को बार-बार पेशाब की समस्या में हर्बल जानकार जामुन के बीजों का पाउडर देते हैं. बीजों के 2 ग्राम पाउडर को सुबह शाम भोजन के बाद फांकने या एक कप गुनगुने पानी में मिलाकर लेने कहा जाता है. मॉडर्न साइंस में भी जामुन की गुठली के इन गुणों पर काफ़ी स्टडी की गई है और परिणाम सन्तोषप्रद भी मिले हैं. वैसे इसे रेगुलर लिया जाए तो भी कोई दिक़्क़त नहीं. एक बात और, इसी फ़ॉर्मूले को प्रोस्टेट की समस्या में भी आजमाया जा सकता है, रिसर्च की जा सकती है.

दांतों के लिए बेहतरीन है
मध्यप्रदेश के बालाघाट के लांजी क्षेत्र में तो लोग सूखे बीजों के पाउडर को बतौर दंत मंजन भी इस्तमाल करते हैं. कहते हैं कि जामुन के बीज मुंह की बदबू, हानिकारक सूक्ष्जीवों को मारता तो है ही, मसूड़ों को मजबूत भी बनाता है. वैसे आपके दोस्त दीपकआचार्य को जामुन की दातुन बड़ी प्रिय है. जंगल में होता हूं तो इसे बटोर लेता हूं, दांतों के लिए जामुन की दातुन एकदम एक नम्बर है. बात दातून की निकली है तो इसके छाल की बात भी हो ही जाए. जामुन की छाल भी मसूड़ों के लिए लाभदायक है. जामुन की छाल का चूर्ण (एक चम्मच) लगभग एक कप पानी में डालकर खौलाया जाए और ठंडा होने पर इससे कुल्ला किया जाए तो मसूड़ों की सूजन, दांत दर्द और मसूड़ों से ख़ून आने की समस्या में काफ़ी आराम मिलता है.

कब्ज़ और गठिया से देता है राहत
जामुन की छाल को बारीक पीसकर इसकी 2 चम्मच मात्रा को पानी के साथ गाढ़ा पेस्ट बनाकर जोड़ दर्द वाले हिस्सों और घुटनों पर दिन में 3 से 4 बार लगाने से गठिया के दर्द से आराम मिलने लगता है. जामुन के फल खाने से भी जोड़ दर्द आराम मिलता है, ये भी तो ऐंटी-इन्फ़्लैमटॉरी होते हैं.
जामुन की गुठली को किडनी की सेहत के लिए भी ख़ास माना जाता है. जामुन की गुठली के चूर्ण (4 ग्राम) को एक कप दही के साथ मिलाकर रोज़ खाने से पथरी में फ़ायदा होता है. लीवर के लिए जामुन का प्रयोग बहुत फ़ायदेमंद होता है. कब्ज़ और पेट के रोगों के लिए जामुन का फल बहुत लाभदायक होता है. यह देश का ज्ञान है, काफ़ी असरदार और कड़क भी, घुमाओ गाड़ी, मारो यू टर्न… कैप्सूल, गोली, सिरप कम करो, ख़त्म करो, बढ़िया खाओ, टनाटन रहो.
कुल मिलाकर बात ये है कि जामुन है एकदम टनाटन चीज़. ख़ूब खाएं, सेहत बनाएं और ध्यान रहे, बीजों को कचरापेटी में फेंकने से घर में मनहूसियत आएगी, बेहतर है इन्हें साफ़ धोकर, सुखाकर पाउडर बनाओ, उपयोग में लाओ और पड़ोसी को भी दे आओ, सब समृद्ध हो जाओगे. ये है एकदम परफेक्ट टोटका. भटको और पकड़ो वो पगडंडी जिधर जाना जनता भूल चुकी है. तो भाया इस मौस में जामुन खाओ, जामुन…क्योंकि प्यार मोहब्बत धोखा है, जामुन खा लो मौक़ा है!

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: Benefits of JamunDesi GyanHealth Benefits of Jamunherbal-verbalJamunSeasonal fruitstraditional knowledgeजामुनजामुन के फ़ायदेजामुन के हेल्थ बेनिफ़िट्सदेसी ज्ञानपारंपरिक ज्ञानमौसमी फलहर्बल-वर्बल
डॉक्टर दीपक आचार्य

डॉक्टर दीपक आचार्य

डॉक्टर दीपक आचार्य, पेशे से एक साइंटिस्ट और माइक्रोबायोलॉजिस्ट हैं. इन्होंने मेडिसिनल प्लांट्स में पीएचडी और पोस्ट डॉक्टरेट किया है. पिछले 22 सालों से हिंदुस्तान के सुदूर आदिवासी इलाक़ों से आदिवासियों के हर्बल औषधीय ज्ञान को एकत्र कर उसपर वैज्ञानिक नज़रिए से शोध कर रहे हैं.

Related Posts

Dr-Abrar-Multani_Article
ज़रूर पढ़ें

डरावनी फ़िल्में, कहीं हमारे बच्चों के भविष्य को तो डरावना नहीं बना रहीं?

April 10, 2024
burnout-syndrome
ज़रूर पढ़ें

बर्नआउट सिंड्रोम से यूं निपटें

April 1, 2024
कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?
ज़रूर पढ़ें

कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?

January 29, 2024
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum