• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home हेल्थ डायट

वीगन डायट के आगे जहां और भी है! जानिए एन्वायरन्मेंटल वीगनिज़्म को

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
April 17, 2022
in डायट, हेल्थ
A A
वीगन डायट के आगे जहां और भी है! जानिए एन्वायरन्मेंटल वीगनिज़्म को
Share on FacebookShare on Twitter

हमें पता है कि आपको ‘वीगन’ टर्म के साथ-साथ वीगन डायट के बारे में भी मालूमात होंगे, लेकिन दुनिया अब एन्वायन्मेंटल वीगनिज़्म तक पहुंच चुकी है. तो हमने सोचा क्यों न इस बहाने वीगन डायट के बारे में आपकी जानकारी को भी थोड़ा अपडेट कर दें. इस बात में कोई शक़ नहीं कि वीगन डायट हेल्दी होती है, लेकिन इसकी अपनी ख़ूबियां हैं तो खामियां भी हैं. आइए, इसके बारे में और जानें…

वीगन डायट इतनी लोकप्रिय हो रही है कि इसके चाहने और अपनाने वाले पूरी दुनिया में तेज़ी से बढ़े हैं. यदि आप यह सोचते हैं कि वीगन डायट का मतलब है शाकाहार यानी वेजटेरियन होना तो आप सही तो हैं, लेकिन कुछ हद तक ही. वीगन डायट को अपनाने वाले लोग शाकाहारी होते हैं, लेकिन वे अपनी डायट में केवल उन्हीं चीज़ों को शामिल करते हैं, जो हमें पौधों से प्राप्त होती हैं. वे प्राणियों से प्राप्त होने वाली किसी भी चीज़ का उपभोग नहीं करते हैं, मसलन- डेयरी प्रोडक्ट्स, पोल्ट्री प्रोडक्ट्स और मांसाहार यानी नान वेजटेरियन भोजन.

कैसी होती है वीगन डायट?
जैसा कि हमने ऊपर बता ही दिया कि वीगन डायट में लोग पौधों से मिली सभी चीज़ों का इस्तेमाल खाने के लिए करते हैं, लेकिन जानवरों से मिली किसी भी चीज़ का उपयोग खाने में नहीं करते हैं. वे अंडे, दूध, दूध से बने पदार्थ, मांसाहार और यहां तक कि शहद का भी प्रयोग नहीं करते हैं. वीगन डायट सेहतमंद होती है, क्योंकि इसमें आप प्लांट बेस्ड सभी चीज़ें खा सकते हैं. डेयरी प्रोडक्ट्स के लिए उसके विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे- पनीर की जगह टोफ़ू; दूध की जगह सोय मिल्क, आमंड मिल्क, कोकोनट मिल्क, ओट मिल्क वगैरह. यदि वीगन डायट को सही तरह से प्लान किया जाए तो हेल्दी रहना आसान होता है, अन्यथा आपके शरीर में कैल्शियम, आयरन और विटामिन B12 की कमी हो सकती है.

इन्हें भीपढ़ें

stomach-growling

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Positive Thinking

चलो सकारात्मकता का ट्रान्सफ़ार्मर बन जाएं!

July 21, 2025
रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

April 12, 2024

आख़िर क्यों ज़्यादातर लोग संभावित हार्ट अटैक से डरे होते हैं?

April 11, 2024

क्या है एन्वायरन्मेंटल वीगनिज़्म?
वीगन डायट को अपनाने वाले यदि वीगन लाइफ़स्टाइल को भी अपनाने लगें तो यूं समझिए कि वे जानवरों को नुक़सान पहुंचाकर बनाई गई किसी भी चीज़ का उपयोग बंद कर देते हैं, उदाहरण के लिए- लेदर के जूते-चप्पल, जानवरों के फ़र से बने कोट-हैट, जानवरों के ककून से बने धागों के कपड़े, जैसे-सिल्क वगैरह. और इन दिनों एन्वायरन्मेंटर वीगनिज़्म के तहत ये लोग सस्टेनेबल यानी पर्यावरण हितैषी डायट की वक़ालत करते हैं. वे लाइवस्टॉक यानी जानवरों के इस तरह पालन-पोषण को कि उन्हें मानवीय भोजन के लिए किसी भी रूप में प्रयोग किया जाए, का विरोध करते हैं.

क्या है लाइवस्टॉक के विरोध की वजह?
एक रिपोर्ट के मुताबिक़ ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन का कुल 18% हिस्सा लाइवस्टॉक की वजह से होता है यानी इससे पर्यावरण को नुक़सान पहुंचता है. यह बात हमारे पर्यावरण को नुक़सान पहुंचाती है, क्लाइमेट चेंज का कारण बनती है. यही वजह है कि वीनग लाइफ़स्टाइल के समर्थक लाइवस्टॉक का विरोध करते हैं. बीबीसी गुडफ़ूड की एक रिपोर्ट  के मुताबिक़ यदि हम सभी वीगन बन जाएं तो वर्ष 2050 तक दुनिया का कार्बन फ़ुट-प्रिंट 70% तक कम हो जाएगा.

पर क्या यह वाक़ई एक अच्छा क़दम होगा?
जैसा कि हमने ऊपर बताया, यह बात भी अपनी जगह बिल्कुल सही है कि वीगन डायट अपनाने वाले भी ग़ैर सेहतमंद चीज़ें खा सकते हैं. वे अपनी डायट को सही तरह से प्लान न करें तो कई ज़रूरी विटामिन्स, प्रोटीन्स और फ़ैटी ऐसिड्स से उनका शरीर वंचित रह जाएगा और वे बीमार भी पड़ सकते हैं. इसके अलावा वीगन डायट में शामिल कई चीज़ें ऐसी हैं, जिनके उत्पादन का मतलब है होगा पर्यावरण पर प्रतिकूल असर डालना. उदाहरण के लिए एक किलो गेहूं के उत्पादन पर 1300 लीटर पानी ख़र्च होता है. चावल, जो मुख्यत: सभी देशों में उगाया और खाया जाता है, उसके एक किलो के उत्पादन में 2500 लीटर पानी का इस्तेमाल होता है. हालांकि ये भारत के आंकड़े हैं, लेकिन दूसरे देशों में भी कमोबेश इतना ही पानी लगता होगा. एक किलो कॉफ़ी के उत्पादन पर 18900 लीटर पानी ख़र्च होता है.

तो आख़िर आइडियल डायट क्या हो?
दरअसल, इस सवाल का जवाब पेचीदा है. सभी वीगन हो जाएं तब भी धरती को, पर्यावरण को नुक़सान पहुंचेगा ही. और यदि सारी बातों की गणना की जाए तो खानपान का जो चलन आज है, वही रहे तो भी हम पर्यावरण को शायद उतना ही नुक़सान पहुंचेगा. तो आख़िर धरती को बचाने डायट में क्या बदलाव किए जाने चाहिए? एन्वायन्मेंटल राइटर जॉर्ज मॉन्बॉइट ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि जल्द ही लैब में उगाया गया खाना, फसल उगाने की जगह ले लेगा और इस तरह दुनिया बच जाएगी. लेकिन जब तक ऐसा नहीं होता, आपके पास चुनाव का विकल्प मौजूद है तो आप वीगन भी हो सकते हैं, वेजटेरियन भी और नॉन-वेजटेरियन भी.

फ़ोटो: गूगल

Tags: carbon foot printsDieteco-friendly dietenvironmental foot printsenvironmental veganismfood grown in labHealthis vegan diet eco-friendlyOye Aflatoonsustainable dietVegan Dietईको-फ्रेंडली डायटएन्वायन्मेंटल फ़ुट प्रिंट्सएन्वायरन्मेंटल वीगनिज़्मओए अफलातूनकार्बन फ़ुट प्रिंट्सक्या वीगन डायट ईको-फ्रेंडली हैडायटलैब में उगाया जाएगा खानावीनग डायटसस्टेनेबल डायटहेल्थ
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

Dr-Abrar-Multani_Article
ज़रूर पढ़ें

डरावनी फ़िल्में, कहीं हमारे बच्चों के भविष्य को तो डरावना नहीं बना रहीं?

April 10, 2024
burnout-syndrome
ज़रूर पढ़ें

बर्नआउट सिंड्रोम से यूं निपटें

April 1, 2024
कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?
ज़रूर पढ़ें

कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?

January 29, 2024
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum