• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home हेल्थ फ़िटनेस

अतिरिक्त वज़न घटाना चाहती हैं? तो इस सलाह पर अमल कीजिए

शिल्पा शर्मा by शिल्पा शर्मा
November 30, 2020
in फ़िटनेस, हेल्थ
A A
Share on FacebookShare on Twitter

बात कोरोना काल की हो, जब हम अपने घरों से बाहर नहीं निकल सकते या उससे पहले की, जब हमारा जीवन भागदौड़ से भरा हुआ था… क्या आपको याद है कि कब आपने अपने भोजन को आनंद लेकर खाया था? यदि आपका वज़न बढ़ता है तो इस सवाल का जवाब देना आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है! आगे पढ़िए और जानिए कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं.

हम अक्सर खाना कैसे खाते हैं? काम निपटाते हुए और जल्दी-जल्दी, है ना? कभी ईमेल पढ़ते हुए, कभी वॉट्सऐप पर रिप्लाई करते हुए, फ़ेसबुक देखते हुए, ट्विटर पर कमेंट करते हुए, मोबाइल पर ख़बरें पढ़ते हुए, टीवी पर ख़बरें या अपना पसंदीदा कार्यक्रम देखते हुए. सार ये है कि खाना खाते समय हम इस बात को कोई तवज्जो नहीं देते कि हम खा क्या रहे हैं, उसका स्वाद कैसा है, उसका कलर और टेक्स्चर कैसा है?

इन्हें भीपढ़ें

stomach-growling

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Positive Thinking

चलो सकारात्मकता का ट्रान्सफ़ार्मर बन जाएं!

July 21, 2025
रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

April 12, 2024

आख़िर क्यों ज़्यादातर लोग संभावित हार्ट अटैक से डरे होते हैं?

April 11, 2024

आप सही समझीं कि यदि आपको अपना अतिरक्त वज़न घटाना है तो हम आपको बिल्कुल बुनियादी सलाह देने जा रहे हैं: भोजन करते समय अपना पूरा ध्यान आपने भोजन पर केंद्रित कीजिए, उसका पूरा लुत्फ़ उठाइए और धीरे-धीरे खाइए. भोजन के स्वाद पर पुलकित होइए.
ना… ना… ये कोरा हवाई ज्ञान नहीं है! कई रिसर्च से यह बात साबित हो चुकी है कि धीरे-धीरे भोजन करने वाले लोग, जल्दी-जल्दी भोजन करने वालों की तुलना में कम मोटे होते हैं. आइए, ऐसी ही कुछ रिसर्च के बारे में आपको बताते हैं…

रिसर्च क्या कहती है?
न्यूज़ीलैंड में वर्ष 2009 में 40-50 वर्ष की उम्र की 2500 महिलाओं पर हुए शोध में पाया गया कि जल्दी-जल्दी खाना खाने वाली महिलाओं के बहुत मोटे यानी ओबीस होने का ख़तरा, धीरे-धीरे खाना खाने वाली महिलाओं की तुलना में 115% तक ज़्यादा होता है.
यही नहीं, जापान में लगभग 4000 लोगों पर की गई रिसर्च, जिसमें 30-50 वर्ष की उम्र के महिला व पुरुष दोनों शामिल थे, में पाया गया कि जल्दी-जल्दी खाना खाने वाले महिला व पुरुष दोनों में ही मोटापा ज़्यादा बढ़ा था.
वर्ष 2000 से वर्ष 2008 के बीच यानी आठ वर्ष तक चली एक तीसरी रिसर्च में 529 पुरुषों पर अध्ययन कर के पाया गया कि जल्दी-जल्दी भोजन ग्रहण करने वाले पुरुषों का वज़न औसतन 1.9 किलो तक बढ़ा, जबकि इसी अवधि में धीरे-धीरे भोजन करने वाले पुरुषों का वज़न औसतन 0.7 किलो ही बढ़ा.

खाना खाने पर होता क्या है?
जब हम खाना खाते हैं तो हमारा पेट भरता है, जिससे पेट में मौजूद स्ट्रेच रिसेप्टर्स सक्रिय हो जाते हैं. ये रिसेप्टर्स वेगस नर्व, जो हमारे पेट और दिमाग़ को जोड़ती है, के ज़रिए हमारे दिमाग़ को पेट भरने की संतुष्टि का संदेश पहुंचाते हैं. फिर जैसे ही खाना छोटी आंत में पहुंचता है, इसे पचाने के लिए हॉर्मोन्स निकलने लगते हैं और ये दिमाग़ को फिर इस बारे में संदेश भेजते हैं कि पेट भर गया है. लेकिन यह पूरी प्रक्रिया हमारे खाना खाते ही शुरू नहीं होती. हमारे मस्तिष्क को यह महसूस करने में कि हमारा पेट भर चुका है, 20 मिनट या इससे ज़्यादा का समय लगता है.
दूसरी बात यह कि यदि खाना खाते हुए आप दूसरे काम करते हैं तो आप भोजन का पूरा आनंद नहीं उठाते हैं तो आप पूरी तरह संतुष्ट महसूस नहीं कर पाते हैं-और बहुत संभव है कि संतुष्टि पाने की चाह में आप ज़्यादा खाना खा लें. और आपका वज़न बढ़ जाए.

तो कैसे खांएं खाना?
यदि भोजन करते समय आपका पूरा ध्यान केवल भोजन करने पर केंद्रित होगा तो आप खाने के स्वाद, सुगंध और टेक्स्चर सभी को महसूस करेंगी. ऐसे में जब आपका पेट भूख से संतुष्टि का संकेत मस्तिष्क को भेजेगा तो धीरे-धीरे खाने की वजह से आपको भी एहसास होगा कि अब मेरा पेट भर गया है. यदि आपने भी ठान लिया है कि अपने अतिरिक्त वज़न को घटाने के लिए आप आज से समझदारी से खाना खाएंगी तो ये टिप्स आपके काम आएंगे…
• रोज़ाना एक ही साफ़-सुथरी जगह पर खाना खाएं.
• सामान से भरी हुई डायनिंग टेबल पर न खाएं.
• खाना खाने से पहले इसमें बाधा पैदा करने वाली हर चीज़ को ख़ुद से दूर रखें, जैसे- मोबाइल फ़ोन को साइलेंट मोड पर डाल दें, टीवी और लैपटॉप बंद रखें, ताकि आपका ध्यान कहीं और न बंटे और आप पूरी तरह अपने भोजन पर ध्यान दे सकें.
• भोजन शुरू करने से पहले 20 मिनट का टाइमर सेट कर लें और कोशिश करें कि अपने भोजन को इस तरह खाएं कि इसे ख़त्म करने में आपको कम से कम 20 मिनट का समय लगे.
• खाते समय केवल भोजन के स्वाद, सुगंध और टेक्स्चर पर ध्यान दें और उसका पूरा लुत्फ़ उठाएं.
• जैसा कि पुराने समय में कहा जाता था, कि हमारे 32 दांत होते हैं तो हमें एक कौर भोजन को पूरे 32 बार चबाने के बाद ही अंदर ले जाना चाहिए. इस बुनियादी नियम का पालन करें.
• भोजन या मीठे की दूसरी सर्विंग लेने से पहले सोचें कि क्या आप वाक़ई भूख की वजह से इसे ले रही हैं या फिर केवल स्वाद की वजह से?

Tags: easy tip to reduce weighthow to shed off extra weightकैसे घटाएं वज़नक्यों धीरे-धीरे खाना खाना चाहिएखाने का सही तरीक़ाजल्दी-जल्दी न खाएं खाना weight lossयूं घटाएं वज़नवज़न घटाने का आसान तरीक़ावेट लॉससेहतहेल्थ
शिल्पा शर्मा

शिल्पा शर्मा

पत्रकारिता का लंबा, सघन अनुभव, जिसमें से अधिकांशत: महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर कामकाज. उनके खाते में कविताओं से जुड़े पुरस्कार और कहानियों से जुड़ी पहचान भी शामिल है. ओए अफ़लातून की नींव का रखा जाना उनके विज्ञान में पोस्ट ग्रैजुएशन, पत्रकारिता के अनुभव, दोस्तों के साथ और संवेदनशील मन का अमैल्गमेशन है.

Related Posts

Dr-Abrar-Multani_Article
ज़रूर पढ़ें

डरावनी फ़िल्में, कहीं हमारे बच्चों के भविष्य को तो डरावना नहीं बना रहीं?

April 10, 2024
burnout-syndrome
ज़रूर पढ़ें

बर्नआउट सिंड्रोम से यूं निपटें

April 1, 2024
कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?
ज़रूर पढ़ें

कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?

January 29, 2024
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum