• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?

कहानी सिंगापुर की

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
November 27, 2025
in ज़रूर पढ़ें, नज़रिया, सुर्ख़ियों में
A A
कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?
Share on FacebookShare on Twitter

क्या आपको मालूम है कि वर्ष 1959 में सिंगापुर को सेल्फ़ गवर्नेंस मिला और वर्ष 1965 में सिंगापुर एक आज़ाद देश बना था? तब एक नौजवान लीडर ली कुआन यू ने इस देश की बागडोर संभाली. भगवान दास बता रहे हैं कि कैसे इतने कम समय में सिंगापुर जीवन गुणवत्ता में कैसे पश्चिमी देशों से भी आगे निकल गया कि सिंगापुर की प्रति व्यक्ति आय आज अमेरिका की प्रति व्यक्ति आय से ज़्यादा है. और वहां के नागरिक आज फ़र्स्ट वर्ल्ड के नागरिक हैं. एक देश की सफलता की ये अद्भुत कहानी हमें ज़रूर जाननी चाहिए।

 

सिंगापुर दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक आइलैंड देश है, दशकों पहले इसके निर्माण की शुरुआत हुई. द्वितीय विश्व युद्ध तक यह एक ब्रिटिश कॉलोनी थी. द्वितीय युद्ध के समय थोड़े समय के लिए इस पर जापान का कब्ज़ा हो गया था, लेकिन युद्ध में मित्र देशों की जीत और जापान की हार के बाद इसका कब्ज़ा वापिस ब्रिटिश सरकार के पास चला गया. उस समय सिंगापुर का इन्फ्रास्ट्रक्चर बुरी तरह टूटा हुआ था, हाउसिंग, सेनिटेशन की भारी कमी थी, मज़दूरों की हालत ख़राब थी, देश में एक तरह की अराजकता मौजूद थी.

इन्हें भीपढ़ें

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026
किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026

उन्नीस सौ चालीस और पचास के दशक में फ़ैक्ट्री हड़ताल वहां आम बात थी. वर्ष 1959 में सिंगापुर को सेल्फ़ गवर्नेंस मिला और फिर कई वर्षों के संघर्ष के बाद वर्ष 1965 में सिंगापुर एक आज़ाद देश बन गया और एक नौजवान लीडर ली कुआन यू ने इस देश की बागडोर संभाली. उसके बाद शुरू हुआ सिंगापुर के नव निर्माण का दौर, उसके आर्थिक पहलू की कहानी काफ़ी लंबी है. लेकिन आज जिस पहलू पर मैं बात करना चाहता हूं, वो है सामाजिक पहलू.

ली कुआन ने कहा की विकास के लिए सबसे पहले सामाजिक सौहार्द ज़रूरी है. जिस देश में सामाजिक सौहार्द नहीं है, वहां किसी भी प्रकार का विकास संभव ही नहीं है.

सिंगापुर में मूलतः 3-4 प्रकार के एथनिक समूह रहते थे. चाइनीज़ बौद्ध, मुस्लिम मलय और तमिल हिंदू भारतीय. ली कुआन ने सबसे पहले सब प्रकार के एथनिक समूहों के इतिहास और परंपराओं को स्कूल पाठ्यक्रमों में शामिल कराया, ताकि बच्चों को शुरू से ही अपने देश के दूसरे एथनिक और धार्मिक समूहों के इतिहास और परंपराओं के बारे में ज्ञान हो है और वो एक-दूसरे की इज़्ज़त करें. इसके अलावा उन्होंने एक परम्परा डाली कि स्कूल में साल के एक दिन सब बच्चे किसी दूसरे धर्म से संबंधित पोशाक पहनकर आएंगे. इन चीज़ों से बच्चों को सही उम्र में ही दूसरे धर्मों के बारे में सही जानकारों हुई, जो देश के विभिन्न समुदायों के बीच सद्भावना पैदा करने के लिए मील का पत्थर साबित हुई.

इसके अलावा सिंगापुर सरकार ने यह नियम भी बनाया कि हर हाउसिंग सोसाइटी में सारे धर्मों और एथनिक समूहों का प्रतिनिधित्व होगा यानी किसी भी हाउसिंग सोसाइटी में हर धर्म के लोगों का समावेश होगा. कल्पना कीजिए कि बच्चे बड़े होते समय हर धर्म और एथनिक समूहों के बच्चों के साथ बड़े हों रहे है तो उनमें जो सद्भावना पैदा होगी, वो ताउम्र रहेगी. इसीलिए हमने आज तक कभी ये सुना ही नहीं कि सिंगापुर में कभी किसी तरह की कोई हिंसा हुई हो. ली कुआन यू ने शुरुआत से ही एक मज़बूत देश की नींव रख दी थी. इसके बाद उन्होंने आर्थिक सुधारों की शुरुआत की, लेकिन ये कहानी फिर कभी.

भारत भी कुछ इसी रास्ते पर चला था. भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने भी सामाजिक सौहार्द पर ज़ोर दिया था लेकिन नेहरू अकेले नहीं थे, उस दौर के हर नेता चाहे सुभाष चंद्र बोस हो या सरदार पटेल या फिर लाल बहादुर शास्त्री. सबने इस पर ज़ोर दिया कि भारत में सारे धर्मों के मानने वालों में सौहार्द रहना चाहिए ताकि देश आगे बढ़े. ली कुआन यू तो ख़ुद भी नेहरू से प्रेरित थे.

लेकिन आज भारत में हालात क्या हैं? सरकार में बैठे शीर्ष के लोग आज एक समुदाय विशेष को निशाना बना रहे है. कई राज्यों में मुख्यमंत्री मंत्री खुले आम चुनावों के दौरान नफ़रत से भरे भाषण देते हैं, ताकि समुदायों के बीच खाई और बढ़े. सांसदों और विधायकों की बात तो न ही की जाए तो बेहतर है. हर मुमकिन कोशिश की जा रही है कि देश के लोगों को रेडिकलाइज़ किया जा सके. हर 6 महीनों में ऐसी प्रोपगंडा फ़िल्म रिलीज़ की जा रही है, जिससे पुराने घावों को फिर कुरेदा का सके और लोगों के बीच नफ़रत फैलाकर कर उन्हें बांटा जा सके, अलग किया जा सके.

इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि इतिहास में शायद काफ़ी कुछ गलत हुआ होगा और हल्का-सा ग़ौर करेंगे तो आप पाएंगे कि ये सभी समुदायों के साथ हुआ. याद कीजिए, वो 80-90 के दशक का दौर जब कौमी दंगे अक्सर हुआ करते थे. इन सब को छोड़ के देश आगे आया और आर्थिक तरक़्की ने रफ़्तार पकड़ी.

जिन देशों ने भारत के नेताओं से प्रेरणा ली और सामाजिक सौहार्द को अपनाया, आज वो ज़बरदस्त आर्थिक तरक़्क़ी करके विकसित देश बन चुके है. आज जीवन की गुणवत्ता में सिंगापुर किसी भी पश्चिमी देश से पीछे नहीं है. सिंगापुर की प्रति व्यक्ति आय आज 90,000 डॉलर के आसपास है और अमेरिका से ज़्यादा है. वहां के नागरिक आज फ़र्स्ट वर्ल्ड के नागरिक हैं.

भारत जो कि सिंगापुर का प्रेरणा स्रोत हुआ करता था, आज कहीं पीछे छूट गया है. राजनीति करने वालों से तो मुझे कोई उम्मीद नहीं है, लेकिन आम जनता को यह समझना होगा कि सामाजिक सौहार्द और शांति के बिना कोई मुल्क़ तरक़्क़ी नहीं कर सकता.

फ़ोटो साभार: फ्रीपिक

Tags: First World CountryGDP of SingaporeSingaporestoryStory of Singaporeकहानीपहली दुनिया का देशसिंगापुरसिंगापुर की कहानीसिगापोर की जीडीपी
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव
सुर्ख़ियों में

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव

February 7, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum