• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home सुर्ख़ियों में ख़बरें

ओलंपिक में भारत (Day-12): सेमीफ़ाइनल में रुका पुरुष हॉकी टीम का विजय अभियान

प्रमोद कुमार by प्रमोद कुमार
August 3, 2021
in ख़बरें, ज़रूर पढ़ें, सुर्ख़ियों में
A A
Share on FacebookShare on Twitter

ओलंपिक का 12वां दिन भारत के लिए चारों ओर से निराशाजनक रहा. जहां भारतीय पुरुष हॉकी टीम का शानदार विजय अभियान थम गया, वहीं कुश्ती में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. फ़ील्ड इवेंट से भी कोई अच्छी ख़बर नहीं मिली.

वर्ल्ड चैम्पियन बेल्जियम ने रोका भारत का विजय अभियान, पर अब भी है पदक की उम्मीद
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के 41 साल बाद ओलंपिक गोल्ड जीतने की ओर बढ़ रहे क़दमों को आज वर्ल्ड चैम्पियन बेल्जियम ने रोक दिए. आक्रामक शुरुआत करते हुए बेल्जियम ने 2 मिनट के अंदर ही पहला गोल दाग दिया, पर भारत ने जल्द ही वापसी करते हुए 7वें और 8वें मिनट में दो गोल दागकर बेल्जियम पर 2-1 की बढ़त बना ली. पहला क्वॉर्टर ख़त्म होने तक भारत ने यह बढ़त बरक़रार रखी तो लगने लगा कि जैसे कल भारतीय लड़कियों ने कमाल किया था, वैसा ही कुछ पुरुष हॉकी टीम भी करने जा रही है.
दूसरे क्वॉर्टर में बेल्जियम ने बराबरी का गोल करके मुक़ाबले को 2-2 पर ला खड़ा किया. उसके बाद दूसरे और तीसरे क्वॉर्टर में दोनों टीमें गोल नहीं कर पाईं. रोचक हो चले मुक़ाबले ने चौथे क्वॉर्टर में एकतरफ़ा रुख़ अख़्तियार कर लिया, जब बेल्जियम की टीम ने एक के बाद एक कुल तीन गोल करके फ़ाइनल में पहुंचने का भारत का सपना चकनाचूर कर दिया. ये तीनों गोल आख़िरी 11 मिनट के अंदर हुए और भारत अंतत: 2-5 से मुक़ाबला हार गया. भारतीय टीम के कड़े संघर्ष की बदौलत यह मुक़ाबला स्कोर लाइन जितना एकतरफ़ा नहीं रहा.
इस हार के बावजूद भारत के पास अभी भी 41 साल बाद हॉकी में मेडल जीतने की उम्मीद है. भारत को 5 अगस्त को जर्मनी की टीम से भिड़ना है. यहां मिली जीत भारत को कांस्य दिला सकती है.

फ़ील्ड इवेंट्स में फीकी रही भारतीय खिलाड़ियों की चमक
ट्रैक इवेंट में फिसड्डी साबित हो रहे भारतीय ऐथलीटों की निराशा को फ़ील्ड इवेंट डिस्कस थ्रो के फ़ाइनल में पहुंचकर कमलप्रीत कौर ने दूर की थी, पर आज तो फ़ील्ड इवेंट भी भारत की चमक फीकी रही. आज दो फ़ील्ड इवेंट्स थे, पहला गोला फेंक और दूसरा महिलाओं का भाला फेंक.
पुरुषों के गोला फेंक प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे एशियाई रिकॉर्ड होल्डर तजींदर पाल तूर. वे 19.99 मीटर की दूरी तक गोला फेंककर 24वें स्थान पर रहे. तजींदर पाल तूर फ़ाइनल के लिए क्वॉलिफ़ाई करने में नाकाम रहे.
वहीं महिलाओं की भाला फेंक प्रतियोगिता में अन्नु रानी ने भी निराश किया. महज़ 54.04 मीटर तक भाला फेंककर वे 29वें नंबर पर रहीं. वे भी फ़ाइनल में जगह नहीं बना पाईं.

इन्हें भीपढ़ें

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026
किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026

कुश्ती में भारत को मिली निराशाजनक शुरुआत
बॉक्सिंग, शूटिंग और बैडमिंटन के बाद भारत को मेडल की सबसे अधिक उम्मीद पहलवानों से है. टोक्यो में भारत के सात पहलवान मेडल जीतने के लिए गए हैं. आज कुश्ती की प्रतियोगिता की शुरुआत हुई, पर ओपनिंग मनचाही नहीं हुई. रेसलर सोनम मलिक का 62 किलो फ्रीस्टाइल के राउंड ऑफ़ 16 में मंगोलियाई पहलवान बोलोरतुया से मुक़ाबला था, पर सोनम पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गईं. सोनम की यह हार दिल तोड़नेवाली रही, क्योंकि पूरे मुक़ाबले के दौरान ज़्यादातर समय वे अपनी प्रतिद्वंद्वी पर 2-0 की बढ़त बनाए हुए थीं. मैच ख़त्म होने में महज़ 35 सेकेंड ही बचे थे कि बोलोरतुया ने सोनम को गिराकर 2-2 की बराबरी कर ली. चूंकि मंगोलियाई पहलवान ने अंतिम अंक जुटाए थे, उन्हें विजेता घोषित किया गया. इस हार के बाद सोनम के लिए एक बुरी ख़बर यह रही कि मंगोलियाई पहलवान अगले राउंड में हार गई, जिसके चलते उन्हें रेपेचेज मुक़ाबला खेलकर ब्रांज़ मेडल जीतने का मौक़ा नहीं मिल सकता. कुश्ती के नियमों के मुताबिक़ फ़ाइनल पहुंचनेवाले खिलाड़ी हारे खिलाड़ियों को रेपचेज मुक़ाबला खेलकर ब्रांज़ जीतने का मौक़ा मिलता है.

कल किन भारतीय खिलाड़ियों और खेलों पर रहेगी ख़ास नज़र?
-कल पूरे देश की निगाह मुक्केबाज़ लवलीना बोर्गोहेन के सेमीफ़ाइनल मैच पर होगी. यहां जीत हासिल करके वे गोल्ड मेडल हासिल करने की कोशिश करेंगी.
-भाला फेंक में भारत के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा कल फ़ाइनल में जगह बनाने के लिए उतरेंगे. इस युवा खिलाड़ी से भारत को मेडल की उम्मीद है. पुरुषों के भाला फेंक प्रतियोगिता में नीरज के साथ शिवपाल सिंह भी भाग ले रहे हैं.
-महिला हॉकी टीम अपने सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले में वर्ल्ड नंबर दो टीम अर्जेंटीना से भिड़नेवाली है.
-कुश्ती में कल का दिन भारत के लिए काफ़ी अहम रहनेवाला है. रवि कुमार दहिया और दीपक पुनिया अपने ओलंपिक अभियान का आगाज़ करने जा रहे हैं. इन दोनों के मौजूदा फ़ॉर्म को देखते हुए भारत को काफ़ी उम्मीद रहेगी. महिला कुश्ती में अंशु मलिक को बेलारुस की इरियाना कुराचकिना से लड़कर अपने अभियान की शुरुआत करेंगी.

Tags: India in OlympicsIndia Players in OlympicIndian Hockey TeamTokyo 2020Tokyo Olympic 2020Tokyo Olympic Day 12ओए अफलातूनओलंपिक 2020ओलंपिक में भारत का शेड्यूलओलंपिक्स में भारतटोक्यो ओलंपिक 2020भारतीय खिलाड़ी ओलंपिक मेंभारतीय महिला हॉकी टीमभारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में
प्रमोद कुमार

प्रमोद कुमार

Related Posts

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव
सुर्ख़ियों में

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव

February 7, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum