• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home सुर्ख़ियों में ख़बरें

ओलंपिक में भारत (Day-13): रवि कुमार दहिया की जीत और टोक्यो में भारत का सबसे शानदार दिन

प्रमोद कुमार by प्रमोद कुमार
August 4, 2021
in ख़बरें, ज़रूर पढ़ें, सुर्ख़ियों में
A A
Share on FacebookShare on Twitter

टोक्यो ओलंपिक का 13वां दिन भारत के लिए शानदार साबित हुआ. कुश्ती में रवि कुमार दहिया ने फ़ाइनल में पहुंचकर भारत का एक मेडल पक्का कर दिया तो हार के बावजूद लवलीना बोर्गोहेन ने बॉक्सिंग का ब्रॉन्ज़ जीता. भाला फेंक में उम्मीद के मुताबिक़ शानदार रहा नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन. कल अंशु मलिक और दीपक पुनिया के पास कांस्य जीतने का मौक़ा होगा.

आज टोक्यो में भारत का बेहद व्यस्त दिन रहा. कई खेलों से अच्छी ख़बरें सुनने मिलीं. कुछ खेलों में हार के बावजूद मेडल की आस बनी हुई है. आइए जानें, क्या कुछ हुआ ओलंपिक्स के 13वें दिन.

रवि कुमार की जीत और रेसलिंग अभी बहुत कुछ बाक़ी है
आज की सबसे बड़ी ख़ुशख़बरी रेसलिंग मैट से आई. पुरुषों के 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कैटेगरी में अपना पहला ओलंपिक खेल रहे पहलवान रवि कुमार दहिया ने आज लगातार तीन जीत हासिल करते हुए फ़ाइनल में जगह बना ली. इस तरह भारत का एक और मेडल पक्का हो गया है. कल होनेवाले फ़ाइनल मुक़ाबले में वे जीत हासिल करते हैं तो कुश्ती में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतनेवाले पहले भारतीय बन जाएंगे. रशियन पहलवान से फ़ाइनल में हार उन्हें सिल्वर मेडल दिलाएगी. वे सुशील कुमार के बाद ओलंपिक सिल्वर जीतनेवाले दूसरे पहलवान होंगे.
कुश्ती के ही 86 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में दीपक पुनिया ने भी बेहतरीन शुरुआत की. लगातार दो मैच जीतकर उन्होंने सेमीफ़ाइनल में जगह बना ली, पर सेमीफ़ाइनल में अमेरिकी पहलवान डेविड टेलर ने उन्हें हरा दिया. दीपक के पास अब भी कांस्य पदक जीतने का मौक़ा है. ब्रॉन्ज़ मेडल का उनका मुक़ाबला कल खेला जाएगा.
महिलाओं के 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में अंशु मलिक पहला ही मुक़ाबला हार गईं, पर देर शाम होते-होते भाग्य उनपर मेहरबान हो गया. उन्हें हरानेवाली बेलारुस की इरियाना कुराचकिना फ़ाइनल में पहुंच गईं. इसके साथ ही अंशु को रेपेचेज राउंड में खेलने का मौक़ा मिल गया है. वे कल रेपेचेज राउंड में बेहतर प्रदर्शन करके कांस्य पदक जीतना चाहेंगी.

इन्हें भीपढ़ें

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026
किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026

लवलीना बोर्गोहेन नहीं बदल पाईं पदक का रंग, कांस्य से करना पड़ा संतोष
अपना मेडल पक्का कर चुकीं लवलीना बोर्गोहेन से उम्मीद थी कि आज सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले में जीत हासिल करके गोल्ड मेडल जीतने की कोशिश करेंगी. पर वेल्टरवेट कैटेगरी के सेमीफ़ाइनल में उनके पास तुर्की की मुक्केबाज़ सुरमेनेली के दमदार मुक्कों का कोई जवाब नहीं था. वे एकतरफ़ा मुक़ाबले में 0-5 से हार गईं. ख़ैर इस हार के बावजूद वे भारत को टोक्यो का तीसरा पदक दिलाने में सफल रहीं. भारत द्वारा अब तक जीते गए तीनों पदक महिला खिलाड़ियों की बदौलत मिले हैं. ये तीनों महिला खिलाड़ी हैं मीराबाई चानू, पीवी सिंधु और लवलीना बोर्गोहेन.

भाला फेंक में स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा शान से पहुंचे फ़ाइनल में, पदक जीतने की उम्मीद बढ़ी
फ़ील्ड इवेंट्स में कल की निराशा को आज भाला फेंक प्रतियोगिता के फ़ाइनल में पहुंचते हुए नीरज चोपड़ा ने दूर फेंक दिया. टोक्यो में फ़ील्ड इवेंट्स में भारत की ओर से पदक के सबसे बड़े दावेदार समझे जानेवाले नीरज ने उम्मीद के मुताबिक़ ही प्रदर्शन किया. नीरज ने 86.65 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर क्वॉलिफ़ाइंग प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया. इस प्रतियोगिता में भारत के एक और खिलाड़ी शिवपाल सिंह भी थे, पर वे 76.40 मीटर की दूरी के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गए. भाला फेंक प्रतियोगिता का फ़ाइनल 7 अगस्त को खेला जाना है. उम्मीद है वे अपना अच्छा प्रदर्शन बरक़रार रखते हुए गोल्ड मेडल हासिल कर सकेंगे.

महिला हॉकी टीम सेमीफ़ाइनल में हारी, कांस्य पदक के जीतने का अब भी है मौक़ा
क्वॉर्टरफ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया की मज़बूत टीम को 1-0 से हरानेवाली भारतीय लड़कियां एक समय अर्जेंटीना की आक्रामक टीम के ख़िलाफ़ 1-0 से आगे थीं. पर वे लंबे समय तक बढ़त बनाए नहीं रख पाईं और अंतत: अर्जेंटीना की लड़कियों ने उन्हें 2-1 से हरा दिया. भारत के पास अब भी कांस्य पदक जीतने का मौक़ा है. भारत को 6 अगस्त को ग्रेट ब्रिटेन की टीम से कांस्य पदक के लिए खेलना है.

कल किन भारतीय खिलाड़ियों और खेलों पर रहेगी ख़ास नज़र?
-कल पुरुष हॉकी टीम को कांस्य पदक के लिए जर्मनी की टीम से भिड़ना है.
-महिलाओं की कुश्ती के 53 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में स्टार रेसलर विनेश फोगाट अपना पहला ओलंपिक मेडल जीतने के लिए उतरेंगी.
-रवि कुमार दहिया के पास कल गोल्ड मेडल जीतने का मौक़ा है.
-कुश्ती में ही दीपक पुनिया कांस्य पदक जीतने की कोशिश करेंगे.
-आज पहले ही राउंड में हारकर बाहर हुईं पहलवान अंशु मलिक रेपेचेज मुक़ाबलों के ज़रिए कांस्य जीतने का प्रयास करेंगी.
-गोल्फ़ में अदिति अशोक और दिशा डागर तीसरे राउंड में खेलने उतरेंगी.

Tags: Anshu MalikDeepak PuniyaIndia in OlympicsIndia Players in OlympicIndian Hockey TeamNeeraj ChopraRavi KumarRavi Kumar DahiyaTokyo 2020Tokyo Olympic 2020Tokyo Olympic Day 13ओए अफलातूनओलंपिक 2020ओलंपिक में भारत का शेड्यूलओलंपिक्स में भारतटोक्यो ओलंपिक 2020भारतीय खिलाड़ी ओलंपिक मेंभारतीय महिला हॉकी टीमभारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में
प्रमोद कुमार

प्रमोद कुमार

Related Posts

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव
सुर्ख़ियों में

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव

February 7, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum