• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home सुर्ख़ियों में ख़बरें

ओलंपिक में भारत (Day-9): महिला हॉकी टीम का ‘चक दे मोमेंट’ बन गया यादगार

प्रमोद कुमार by प्रमोद कुमार
July 31, 2021
in ख़बरें, ज़रूर पढ़ें, सुर्ख़ियों में
A A
Share on FacebookShare on Twitter

ओलंपिक्स के नौवें दिन को भारत के लिए मिला-जुला कह सकते हैं. जहां एक ओर पीवी सिंधु को बैडमिंटन के सेमीफ़ाइनल में हार का सामना करना पड़ा और मुक्केबाज़ पूजा रानी अपना क्वॉर्टरफ़ाइनल का मुक़ाबला हार गईं, वहीं महिला हॉकी टीम चमत्कारिक ढंग से पहली बार ओलंपिक के क्वॉर्टरफ़ाइनल में पहुंचने में क़ामयाब रही. डिस्कस थ्रो में कमलजीत कौर ने फ़ाइनल में जगह बनाई.

टोक्यो ओलंपिक्स के नौवें दिन भारतीय खिलाड़ी तीन ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे थे, जहां उनके पास मेडल पक्का करने का चांस था, पर तीनों जगह भारत को निराशा हाथ लगी. ये तीनों खिलाड़ी और खेल थे, बैडमिंटन में पीवी सिंधु, मुक्केबाज़ी में पूजा रानी और तीरंदाज़ी में अतनु दास.

सेमीफ़ाइनल हारीं सिंधु, पर अब भी मेडल जीतने का है मौक़ा
रियो ओलंपिक्स में बैडमिंटन का सिल्वर मेडल जीतनेवाली पीवी सिंधु से आज सेमीफ़ाइनल के आगे जाने की उम्मीद थी, पर सेमीफ़ाइनल में सिंधु को चाइनीज़ ताइपे की खिलाड़ी ताई ज़ू-यिंग ने आसानी से हरा दिया. ज़ू-यिन ने सिंधु को शुरू से ही संभलने का मौक़ा नहीं दिया. सिंधु के लिए यह मुक़ाबला इसलिए भी कठिन माना जा रहा था, क्योंकि ज़ू-यिन मौजूदा वर्ल्ड नंबर वन बैडमिंटन खिलाड़ी हैं. हालांकि अभी भी सिंधु के पास ब्रांज़ मेडल जीतने का मौक़ा है. अगर वे ऐसा कर पाती हैं तो दो ओलंपिक्स में पदक जीतनेवाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी की सूची में शामिल हो जाएंगी.

इन्हें भीपढ़ें

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026
किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026

पूजा रानी और अतनु दास अपने-अपने मुक़ाबलों में चूके
लवलीना बोर्गोहेन के बाद बॉक्सिंग में पूजा रानी से भी पदक की उम्मीद की जा रही थी, पर वे अपने क्वॉर्टरफ़ाइनल के मुक़ाबले में हारकर बाहर हो गईं. ओलंपिक में अपना पहला मुक़ाबला खेल रहे वर्ल्ड नंबर वन बॉक्सर अमित पंघाल का पहले ही राउंड में बाहर हो जाना, भारत के लिए किसी झटके से कम नहीं रहा.
वहीं आज तीरंदाज़ी में भारत की एकमात्र उम्मीद अतनु दास भी निशाना चूक गए. चूंकि वे दक्षिण कोरियाई तीरंदाज़ को हरा चुके थे, तो उनसे आगे के राउंड्स में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी. पर उनकी हार के साथ यह तय हो गया कि भारतीय तीरंदाज़ी दल को ख़ाली हाथ टोक्यो से लौटना पड़ेगा.

महिला हॉकी का ‘चक दे मोमेंट’
भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक्स में जिस तरह अपने शुरुआती तीनों मैचों में हार गई थी, उसे देखते हुए यही अंदाज़ा लगाया जा रहा था कि महिला टीम पूल में आख़िरी नंबर पर रहेगी. पर हार की हैट्रिक बनाने वाली भारतीय महिला टीम ने कल आयरलैंड को 1-0 और आज दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से हराकर क्वॉर्टरफ़ाइनल में जगह बना ली. भारतीय महिला हॉकी टीम की यह उपलब्धि ऐतिहासिक है, क्योंकि भारतीय महिलाएं ओलंपिक के क्वॉर्टरफ़ाइनल में पहली बार पहुंची हैं. अब कप्तान रानी रामपाल के नेतृत्व में भारतीय महिलाएं 2 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेंगी. ऑस्ट्रेलिया अपने पूल की टॉपर रही है और भारत चौथे नंबर की टीम. इस लिहाज़ से देखा जाए तो ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है. पर कौन जाने, एक और उलटफेर भारत को सेमीफ़ाइनल में पहुंचा दे!

डिस्कस थ्रो में कमलप्रीत कौर का यादगार प्रदर्शन
चक्का फेंक यानी डिस्कस थ्रो में आज भारत की दो खिलाड़ी मैदान में थीं. भारत को सबसे अधिक उम्मीद अनुभवी खिलाड़ी सीमा पुनिया से थी, पर उन्होंने कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखाया. देश को कमलप्रीत कौर के रूप में एक नया स्टार मिल गया. जहां सीमा पुनिया महज़ 60.57 मीटर ही डिस्कस थ्रो कर पाईं, वहीं कमलप्रीत ने 64 मीटर की दूरी तक डिस्कस फेंकते हुए 2 अगस्त को होनेवाले फ़ाइनल में जगह बना ली. वे अब 12 खिलाड़ियों के साथ मुक़ाबला करते हुए पदक जीतने की कोशिश करेंगी.

निशानेबाज़ी में भारत का ख़राब प्रदर्शन जारी रहा
भारतीय निशानेबाज़ों के लिए टोक्यो रास नहीं आया. आज भी निशानेबाज़ी में भारतीय खिलाड़ी का निशाना ख़ाली गया. आज अंजुम मुद्गिल और तेजस्विनी सावंत 50 मीटर राइफ़ल थ्री पोज़िशन के क्वॉलिफ़ाइंग मुक़ाबले में निशाना लगा रही थीं, पर दोनों ही निशानेबाज़ फ़ाइनल के लिए क्वॉलिफ़ाई नहीं कर पाईं. तेजस्विनी 33वें और अंजुम 15 स्थान पर रहीं.
अब भारत के केवल दो निशानेबाज़ों की बारी बाक़ी है. वह हैं ऐश्वर्य तोमर और संजीव राजपूत. इन्हें 2 अगस्त को 50 मीटर राइफ़ल थ्री पोज़िशन में भाग लेना है.

कल किन भारतीय खिलाड़ियों और खेलों पर रहेगी ख़ास नज़र?
* बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु कल ब्रांज़ मेडल के लिए खेलेंगी.
* देर शाम भारतीय पुरुष हॉकी टीम क्वॉर्टरफ़ाइनल में ग्रेट-ब्रिटेन से भिड़ेगी.
* बॉक्सिंग के सुपर हैवीवेट कैटेगरी के क्वॉर्टरफ़ाइनल में सतीश कुमार उज़बेकिस्तान के बॉक्सर जलोलोव से मुक़ाबला करेंगे.

Tags: India in OlympicsIndia Players in OlympicIndian Boxers in OlympicsIndian Hockey TeamTokyo 2020Tokyo Olympic 2020Tokyo Olympic Day 9ओए अफलातूनओलंपिक 2020ओलंपिक में भारत का शेड्यूलओलंपिक्स में भारतटोक्यो ओलंपिक 2020भारतीय खिलाड़ी ओलंपिक में
प्रमोद कुमार

प्रमोद कुमार

Related Posts

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव
सुर्ख़ियों में

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव

February 7, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum