• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

ज़रूर बनाएं स्वाद में लाजवाब भुट्टे का किस

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
July 19, 2023
in ज़रूर पढ़ें, ज़ायका, रेसिपी
A A
bhutte-ka-kis
Share on FacebookShare on Twitter

इन दिनों सभी न्यूट्रिशनिस्ट सलाह देने लगे हैं कि मौसमी और स्थानीय चीज़ों को अपने खानपान में शामिल करना आपको सेहतमंद बनाए रखेगा. तो यह मौसम तो है मकई या भुट्टे वाला यानी इस मौसम में आपको भुट्टे को अपने भोजन में शामिल करना चाहिए. इसीलिए तो हम आपको बता रहे हैं इंदौर के प्रसिद्ध व्यंजन ‘भुट्टे का किस’ को बनाने का तरीक़ा, क्योंकि यह तो हमें अच्छी तरह पता है कि आपको इसका स्वाद बेहद पसंद आएगा. हां, आप इसे नाश्ते में या बतौर स्नैक या फिर भोजन के साथ बतौर साइड डिश भी खा सकते हैं. तो बनाइए और हमें बताइए कि आपने इस डिश को किस तरह खाया?

सामग्री

1 कप मकई (कद्दूकस किया हुआ या फिर दानों को दरदरा पीस लें)
1 कप दूध
1 इंच का अदरक का टुकड़ा, कद्दूकस किया हुआ
2 हरी मिर्च, बारीक़ कटी हुई (तीखा खाते हों तो ज़्यादा ले सकते हैं)
1 छोटा प्याज़ बारीक़ कटा हुआ (वैकल्पिक
1 नींबू का रस
2 टेबलस्पून हरा धनिया
2 टेबलस्पून ताज़ा नारियल, कद्दूकस किया हुआ
एक चुटकी हींग
½ टीस्पून हल्दी पाउडर
½ टीस्पून जीरा
½ टीस्पून राई
1 टीस्पून शक्कर
नमक स्वादानुसार
3-4 टेबलस्पून तेल (एडिबल ऑइल)

विधि

1. एक पैन में तेल डालकर गर्म करें. अब इसमें हींग डालें. राई और जीरा डालकर चटकने दें.
2. अब हल्दी डालें और प्याज़ (यदि डाल रहे हों, अन्यथा सीधे अदरक और हरी मिर्च डालें ) डालकर हल्का ब्राउन होने तक भूनें.
3. इसमें अदरक और हरी मिर्च डालें. आधा मिनट भूनें और कद्दूकस किया हुआ भुट्टा डाल दें. आंच मध्यम कर दें.
4. इसे लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं, जब तक कि इसमें मौजूद पानी कम न हो जाए और मिश्रण का रंग हल्का सा बदल न जाए (लगभग पांच मिनट).
5. अब इसमें दूध डालें और अच्छी तरह मिलाएं, ताकि गांठें न बनने पाएं. इस मिश्रण के उबलने तक इसे चलाते हुए पकाएं.
6. आंच धीमी करें और अब इसे ढंककर दस मिनट तक और पकाएं. बीच-बीच में चलाते रहें.
7. जब यह मिश्रण तेल छोड़ने लगे तो लाल मिर्च और शक्कर डालकर मिलाएं. अब स्वादानुसार नमक डालें और फिर हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
8. आंच बंद करें और ऊपर से नींबू का रस डालें. इसे कद्दूकस नारियल से सजा कर गर्म-गर्म ही सर्व करें.

इन्हें भीपढ़ें

epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026

फ़ोटो साभार: पिन्टरेस्ट

Tags: bhutte ka kisCornCorn KisCorn savoryLocal CuisineSeasonal DishesSnackभुट्टाभुट्टे का किसभुट्टे का नमकीन व्यजंनमकईमौसमी व्यजंनस्थानीय व्यंजनस्नैक
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल
कविताएं

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?
ज़रूर पढ़ें

कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?

November 27, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum