• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

‘सच कहूं तो’ नीना गुप्ता का ईमानदार सच है!

जयंती रंगनाथन by जयंती रंगनाथन
June 17, 2021
in ज़रूर पढ़ें, नज़रिया, सुर्ख़ियों में
A A
‘सच कहूं तो’ नीना गुप्ता का ईमानदार सच है!
Share on FacebookShare on Twitter

हाल ही में अभिनेत्री नीना गुप्ता की किताब ’सच कहूं तो’ रिलीज़ हुई है, जो उनकी आत्मकथा है. इस किताब में उन्होंने अपने जीवन से जुड़ी सच्चाइयों का बड़ी ही ईमानादारी से खुलासा किया है. अपनी किताब को लेकर नीना इन दिनों सुर्ख़ियों में हैं. पेंगुइन इंडिया से आई नीना की किताब को फ़िल्म अभिनेत्री करीना कपूर ख़ान ने लॉन्च किया. यहां पेश है नीना की किताब और उनके जीवन के बारे में वरिष्ठ पत्रकार जयंती रंगनाथन का नज़रिया.

नीना गुप्ता की ऑटोबायोग्राफ़ी ‘सच कहूं तो’ हाल-फ़िलहाल रिलीज़ हुई है. ये वो नीना गुप्ता हैं, जिन्होंने ज़िंदगी को सही से समझने और अपनी राह बनाने में एक बड़ी भूमिका निभाई है. ना, मैं उन्हें व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानती. पर ना जानते हुए भी ऐसा लगता है, जैसे अच्छी तरह जानती हूं. अस्सी के दशक में मैं जब भिलाई से मुंबई पहुंची और धर्मयुग में काम करने लगी, एक बार नीना हमारे ऑफ़िस आई थीं. मीडिया के दफ़्तरों में कलाकार आते ही रहते हैं. पर तब वो स्टार नहीं बनी थीं. साथ-साथ और जाने भी दो यारों  में कैरेक्टर आर्टिस्ट का रोल निभा चुकी थीं. इसके बाद जब इलेस्ट्रेटेड वीक्ली के संपादक प्रीतिश नंदी ने धमाका किया, मैं वहीं थी. और उस समय की गवाह थी, जब येलो जर्नलिज़्म करवटें लेने लगा था. उस पत्रिका ने अस्पताल से अनमैरिड नीना गुप्ता की बच्ची का बर्थ सर्टिफ़िकेट हासिल कर दुनिया को बताया कि बच्ची का पिता और नीना का प्रेमी और कोई नहीं वेस्ट इंडीज़ के क्रिकेटर विवयन रिचर्ड्स हैं.

मेरी सीनियर सुदर्शना द्विवेदी ने उस समय नीना गुप्ता का इंटरव्यू किया था. नीना का स्ट्रगल बहुत बड़ा था. वह अकेली बच्चा पाल रही थीं. अकेली टीवी सीरियल लिख रही थीं, बना रही थीं, ऐक्ट कर रही थी. फ़िल्मों में बेहद मामूली रोल कर रही थीं. उन दिनों उनका धारावाहिक दर्द  मुझे अंदर तक छू गया. नौजवां नीना को अपने से उम्र में काफ़ी बड़े बिज़नेसमैन से मोहब्बत हो जाती है, शादी और एक बच्चे के बाद उसकी ज़िंदगी में दोस्त का प्रेमी आता है और वो एक्स्ट्रा मेरिटल अफ़ेयर कर बैठती है. नीना ने यह जटिल भूमिका बड़ी सहजता से निभाई थी. इसके बाद आया सांस, जिसमें नीना का रोल रिवर्सल हो गया. उसके पति का अफ़ेयर हो जाता है. नीना अपने बच्चों को ले कर नई ज़िंदगी शुरू करती है. सांस  बेमिसाल सीरियल था.

इन्हें भीपढ़ें

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026
किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026

नीना गुप्ता तब तक ऐसी शख़्सियत बन चुकी थीं, जिनके बारे में कहा जाता था कि वो अपनी शर्तों पर ज़िंदगी जीती हैं. नीना के बारे में लगातार ख़बरें आती रहीं. बेटी की परवरिश, पैसे के लिए उनका संघर्ष. हमारे समय के कई पत्रकार बताते रहते थे, नीना फलां बॉय फ्रेंड के साथ दिल्ली से मुंबई आई थीं, नीना के फलां बॉय फ्रेंड ने उनसे शादी करने से मना कर दिया. नीना को एक नामी डायरेक्टर ने बेइज़्ज़त कर दिया, वगैरह. नीना ने कभी अपने किसी इंटरव्यू में अपना मुंह नहीं खोला. वह अपने काम के बारे में बात करती रहीं. यह भी कहतीं कि मैंने जो ग़लती की है, किसी को नहीं करना चाहिए. अनब्याही मां बनना और सिंगल हैंड बच्ची को पालना बहुत मुश्क़िल काम है. यह भी कहा कि मां ने कहा था कलेक्टर बनो, मैं नहीं मानी. शिकायत नहीं है. मेरी ज़िंदगी की यही यात्रा है. जो मिला, उसमें ख़ुश रहने वाली नीना गुप्ता समय-समय पर लाइफ़ लेसंस देती रहीं. दूर से ही सही, उनकी कामयाबी देखकर अच्छा लगता था. तब भी, जब नीना की बेटी मसाबा एक फ़ेमस फ़ैशन डिज़ाइनर बनीं. तब भी, जब 2008 में विवेक मेहरा से नीना ने शादी की. तब भी, जब नीना गुप्ता ने ट्वीट करके कहा कि वो मुंबई में ही रहती हैं, एक कलाकार हैं और काम करना चाहती हैं.

इसके बाद जैसे उनकी शानदार दूसरी पारी शुरू हो गई. बधाई हो  के बाद वे रुकी ही नहीं. आज 62 बरस की उम्र में नीना ने अपनी जिंदगी के कुछ और सच बताए हैं. कोरोना काल में अपनी आत्मकथा लिखने के पीछे उनका मक़सद था, ख़ुद से जुड़े कई भ्रमों को तोड़ना. उनका मानना है कि उनके बारे में बहुत-सी फ़िज़ूल की बातें लिखी गई हैं. वे अब अपना सच ख़ुद बताना चाहती हैं. सबसे पहला सच यह कि उन्होंने अपनी शर्तों पर जिंदगी नहीं जी. उन्हें जो चाहिए था, नहीं मिला. पहली शादी की, जब वे दिल्ली में पढ़ ही रही थीं. आईआईटी के छात्र अमलान कुसुम घोष से शादी करते समय सोचा था वे एक घरेलू पत्नी की तरह रहेंगी. पर तब तक नाटकों में काम करना शुरू कर दिया था. महसूस किया कि उन्हें तो अभी बहुत कुछ करना है. सालभर बाद वे उस रिश्ते से अलग हो गईं. इसके बाद जिसे चाहा, उसने डंप कर दिया. जब यंग थीं, फ़िल्मों में अच्छी भूमिकाएं नहीं मिलीं. वैसे भी अनवेड मदर बनने के बाद उन्हें बतौर खलनायिका देखा जाने लगा था. वे छोटे परदे की तरफ़ मुड़ीं. नीना ने यह भी बताया है कि उनके पापा ने भी दो शादियां की थीं. उन्हें यह भी लगता था कि अगर पहले यह बात सामने आ जाती तो लोग उन्हें जज करने लगते.

आज की तारीख़ में नीना एक बेहद अच्छे पायदान पर हैं. अमिताभ बच्चन के साथ काम करने की उनकी दिली ख़्वाहिश जल्द ही पूरी होने वाली है. वे फ़िल्मों में मुख्य भूमिकाएं निभा रही हैं. अपनी ज़िंदगी से कोई शिकायत नहीं. उनका मानना है कि वे ख़ूब ग़लतियां करती हैं और शर्मिंदा भी होती हैं. यह कितनी ईमानदार बात है! यही तो हम सब करते हैं, पर कह नहीं पाते.
नीना की इस मुक़म्मल ज़िंदगी में आगे भी बहुत कुछ बाक़ी है. पर जितना कुछ उन्होंने अब तक किया है, उसके लिए उन्हें एक बड़ा वाला सलाम तो बनता ही है.

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

Tags: actressactress neena guptaautobiographyhonest truthJayanti Ranganathanlife pageslife revelationsliving on your own termsNeena Guptaneena gupta’s lifePenguin Indiato be honestअदाकाराअपनी शर्तों पर जीनाअभिनेत्री नीना गुप्ताआत्मकथाईमानदार सचऑटोबायोग्राफ़ीजयंती रंगनाथनज़िंदगी के खुलासेज़िंदगी के पन्नेनीना गुप्तानीना गुप्ता की ज़िंदगीपेंगुइन इंडियासच कहूं तो
जयंती रंगनाथन

जयंती रंगनाथन

वरिष्ठ पत्रकार जयंती रंगनाथन ने धर्मयुग, सोनी एंटरटेन्मेंट टेलीविज़न, वनिता और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया है. पिछले दस वर्षों से वे दैनिक हिंदुस्तान में एग्ज़ेक्यूटिव एडिटर हैं. उनके पांच उपन्यास और तीन कहानी संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं. देश का पहला फ़ेसबुक उपन्यास भी उनकी संकल्पना थी और यह उनके संपादन में छपा. बच्चों पर लिखी उनकी 100 से अधिक कहानियां रेडियो, टीवी, पत्रिकाओं और ऑडियोबुक के रूप में प्रकाशित-प्रसारित हो चुकी हैं.

Related Posts

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव
सुर्ख़ियों में

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव

February 7, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum