• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

पालक के गुणों से भरपूर स्टफ़्ट दाल ढोकली

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
April 19, 2021
in ज़रूर पढ़ें, ज़ायका, रेसिपी
A A
पालक के गुणों से भरपूर स्टफ़्ट दाल ढोकली
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आप कोई ऐसा व्यंजन बनाना चाहती हैं, जिसमें दाल, सब्ज़ी और रोटी के गुण शामिल हों तो आपको स्टफ़ड दाल ढोकली बनानी चाहिए. यहां हम जिस स्टफ़्ड दाल ढोकली की रेसिपी बता रहे हैं, उसमें अन्य सब्ज़ियों के साथ पालक भी मौजूद है. स्टफ़्ड दाल ढोकली अपने आप में संपूर्ण भोजन है.

दाल बनाने के लिए सामग्री
1 छोटा कप अरहर (तुअर) दाल
3 कप पानी
½ टीस्पून हल्दी
एक चुटकी हींग
नमक, स्वादानुसार

ढोकली के लिए सामग्री
2 कप गेहूं का आटा
200 ग्राम पालक
4-5 कलियां लहसुन की
1 इंच अदरक का टुकड़ा
1 हरी मिर्च
1 टेबलस्पून घी (मोयन के लिए)
नमक, स्वादानुसार
पानी (आटा गूंधने व पालक को ब्लांच करने के लिए)

स्टफ़िंग के लिए सामग्री
2 छोटे आकार के आलू, उबले हुए
1 बड़ा कप मिलीजुली मौसमी सब्ज़ियां, बारीक़ कटी हुई (फूल गोभी, बींस, गाजर, शिमला मिर्च)
1 प्याज़, बारीक़ कटा हुआ
1 हरी मिर्च, बीज निकालकर बारीक़ कटी हुई (तीखा पसंद करते हैं तो ज़्यादा लें)
2 टीस्पून हरा धनिया, बारीक़ कटा हुआ
½ टीस्पून सूखे मसाले (जीरा, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, हल्दी)
1 टेबलस्पून तेल

दाल को छौंकने के लिए सामग्री
1 प्याज़, बारीक़ कटा हुआ
2 टमाटरों की प्योरी
1 हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई
1 टीस्पून हरा धनिया
1 टीस्पून जीरा
1 चुटकी हींग
2 टेबलस्पून घी
गुड़ और अमचूर, स्वादानुसार (वैकल्पिक)

इन्हें भीपढ़ें

epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026

विधि
• दाल को अच्छी तरह धोकर, पानी, हल्दी, हींग और नमक मिलाएं. इसे कुकर में दो सीटी आने तक पकाएं और अलग रख दें.

• स्टफ़िंग तैयार करने के लिए एक पैन में तेल लें. इसमें जीरा व हल्दी डालकर प्याज़ डालें. हल्का-सा भूनें. इसमें मिलीजुली सब्ज़ियां मिला कर तीन मिनट तक ढंक कर पकाएं. अब सूखे मसाले डालें और एक मिनट तक भूनें. इसमें उबले हुए आलू मैश कर के डालें और दो-तीन मिनट तक पकाएं. हरी मिर्च, हरा धनियाऔर स्वादानुसार नमक मिलाएं और अलग रख दें.

• पालक को ब्लांच करें (उबलते हुए गर्म पानी में डालें और दो मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें). अब पालक, लहसुन, मिर्च और अदरक को मिक्सर में ब्लेंड कर लें. एक बर्तन में आटा, स्वादानुसार नमक, घी और पालक का पेस्ट डालें. इसे मिक्स करें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर पूरी से नर्म, लेकिन रोटी के आटे से सख़्त आटा गूंध लें. इसे 10 मिनट के लिए अलग रख दें.

• अब इस आटे से छोटी-छोटी लोइयां बना कर बेलें और उसमें स्टफ़िंग भरकर किसी पोटली की तरह बंद कर दें (आप इसे गुजिया या समोसे की तरह के आकार में भी बना सकते हैं).

• अब बारी है दाल को छौंकने की. एक कढ़ाई में घी लें. जब यह गर्म हो जाए तो जीरा और हींग डालें. अब प्याज़ डालकर गोल्डन-ब्राउन होने तक पकाएं. फिर हरी मिर्च डालकर आधा मिनट पकाएं और टमाटर प्योरे डाल कर घी के अलग होने तक पकाएं. अब हरा धनिया डालें और पकी हुई दाल डालें. यदि दाल ज़्यादा गाढ़ी है तो आवश्यकतानुसार पानी मिलाएं.

• इस दाल में स्टफ़्ड ढोकली को एक-एक कर डालते जाएं. दाल को उबलने दें. जब ये ढोकलियां पक जाएंगी तो दाल की ऊपरी सतह पर तैरने लगेंगी.

• यदि आप खट्टी-मीठी दाल ढोकली खाना चाहते हैं तो दाल में अपने स्वादानुसार गुड़ और अमचूर भी डाल सकते हैं.

• दाल ढोकली खाने के लिए तैयार है. इसे किसी बड़े बोल में डालें और ऊपर से घी डालकर सर्व करें.

Tags: dal dhokliFoodrecipespinach dal dhoklistuffed dal dhoklizaykaज़ायकादाल ढोकलीपालक के गुणों वाली दाल ढोकलीपालक से बनी ढोकलीफूडरेसिपीस्टफ़्ड दाल ढोकली
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल
कविताएं

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?
ज़रूर पढ़ें

कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?

November 27, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum