• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ओए एंटरटेन्मेंट

डायरेक्टर की हैट पहनने वाली अभिनेत्रियां

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
November 11, 2020
in ओए एंटरटेन्मेंट, फ़ीचर
A A
डायरेक्टर की हैट पहनने वाली अभिनेत्रियां
Share on FacebookShare on Twitter

भारतीय सिनेमा ऐसे अभिनेताओं से अटा पड़ा है, जिन्होंने आगे चलकर फ़िल्में प्रोड्यूस ही नहीं, डायरेक्ट भी की. इस मामले में अभिनेत्रियां काफ़ी पीछे रहीं. जहां अभिनेत्री-प्रोड्यूसर देविका रानी के तौर पर भारतीय सिनेमा को बहुत शुरुआती दिनों में ही महिला प्रोड्यूसर नसीब हुआ था, वहीं अभिनेत्री-डायरेक्टर के इंतज़ार में उसे लंबा समय बिताना पड़ा. बहुत कम ही बॉलिवुड अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अभिनय के साथ या अभिनय के बाद निर्देशन में आने का फ़ैसला किया.

अपर्णा सेन
महान फ़िल्मकार सत्यजीत रे की फ़िल्म तीन कन्या से महज़ 15 वर्ष की उम्र में फ़िल्मों में डेब्यू करनेवाली अपर्णा सेन को जितनी क़ामयाबी बतौर अभिनेत्री मिली, उससे कहीं अधिक मक़बूलियत निर्देशक के तौर पर मिली. बतौर निर्देशक अपनी पहली फ़िल्म 36 चौरंगी लेन से उन्होंने गंभीर सिनेमा के प्रति अपने समर्पण की झलक दिखाई. उन्होंने परोमा, सती, परोमितार एक दिन, मिस्टर ऐंड मिसेज़ अय्यर, द जापानीज़ वाइफ़ जैसी कई चर्चित और सफल फ़िल्मों का निर्देशन किया.

इन्हें भीपढ़ें

sardari-beghum

एक ठुमरी गायिका के जीवन को पर्दे पर जीवंत करती फ़िल्म है सरदारी बेगम

April 3, 2024
OMG 2: पहले भाग के अनुरूप बहुत उम्मीद लगाकर देखने न जाएं

OMG 2: पहले भाग के अनुरूप बहुत उम्मीद लगाकर देखने न जाएं

August 14, 2023
ज़रा हट के ज़रा बच के: अच्छी फ़िल्म का बुरा अंत

ज़रा हट के ज़रा बच के: अच्छी फ़िल्म का बुरा अंत

June 19, 2023
दहाड़: दर्शक को बांधकर रखता, समाज को आईना दिखाता क्राइम थ्रिलर

दहाड़: दर्शक को बांधकर रखता, समाज को आईना दिखाता क्राइम थ्रिलर

June 9, 2023

हेमा मालिनी
दक्षिण से आकर बॉलिवुड में अपनी ख़ास जगह बनानेवाली हेमा मालिनी ने भी अभिनय की सफल पारी के बाद बतौर डायरेक्टर कुछ चर्चित फ़िल्में बनाईं. हेमा ने दिल आशना है, मोहिनी, टेल मी ओ ख़ुदा जैसी फ़िल्मों का निर्देशन किया है. दिल आशना है ने शाह रुख़ खान को बॉलिवुड में बतौर लीड अभिनेता पहचान दिलाने में मदद की थी.


रेवती
दक्षिण की ही मशहूर अभिनेत्री रेवती ने कुछ हिंदी में फ़िल्मों में भी काम किया है. वे उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में हैं, जिन्होंने निर्देशन की राह पकड़ी. फिर मिलेंगे, मुंबई कटिंग और केरला कैफ़े इनकी बतौर डायरेक्टर कुछ अहम फ़िल्में हैं.


कोंकणा सेन शर्मा
कोंकणा सेन शर्मा कितनी उम्दा अदाकारा है, वह इस बात से पता चलता है कि उन्होंने अभिनय के लिए अब तक दो नैशनल और चार फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड्स जीते हैं. अपनी मां अपर्णा सेन की तरह ही उन्होंने भी अभिनय के बाद निर्देशन में भी हाथ आज़माया. नामकोरन नामक बंगाली शॉर्ट फ़िल्म बनाने के बाद उन्होंने डेथ इन गंज नामक फ़ुल लेंथ फ़ीचर फ़िल्म का निर्देशन किया था. इस फ़िल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड‌ मिला था.



नंदिता दास
कला फ़िल्मों की बड़ी अभिनेत्री नंदिता दास के अभिनय के बारे में जितना कहें कम हैं. वर्ष 2008 में उन्होंने फ़िल्म फ़िराक़ से डायरेक्टर के तौर पर अपनी छाप छोड़ी थी. वर्ष 2018 में रिलीज़ हुई उनकी फ़िल्म मंटो की लोगों ने काफ़ी तारीफ़ की थी.


पूजा भट्ट
निर्देशक पिता महेश भट्ट की पुत्री पूजा ने अभिनय के बाद अपने पिता के पेशे यानी डायरेक्शन में हाथ आज़माया. वर्ष 2003 में रिलीज़ हुई पाप बतौर निर्देशक उनकी पहली फ़िल्म थी. उन्होंने आगे हॉलिडे, धोखा, कजरारे और जिस्म 2 जैसी कई फ़िल्मों का निर्देशन किया.


कंगना रनोट
मौजूदा दौर की प्रमुख अभिनेत्रियों में कंगना रनोट एक ऐसी अदाकारा हैं, जिन्होंने अपनी फ़िल्म का निर्देशन भी किया है. वर्ष 2019 में रिलीज़ हुई अपनी फ़िल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झांसी से कंगना ने पहली बार निर्देशक की कुर्सी संभाली थी.

टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

द केरल स्टोरी: इतनी कमज़ोर फ़िल्म क्यों बनाई गई समझ में नहीं आया
ओए एंटरटेन्मेंट

द केरल स्टोरी: इतनी कमज़ोर फ़िल्म क्यों बनाई गई समझ में नहीं आया

May 8, 2023
पहली फ़ुर्सत में देखने जैसा पीरियड ड्रामा है जुबली
ओए एंटरटेन्मेंट

पहली फ़ुर्सत में देखने जैसा पीरियड ड्रामा है जुबली

April 11, 2023
पैसा वसूल फ़िल्म है तू झूठी मैं मक्कार
ओए एंटरटेन्मेंट

पैसा वसूल फ़िल्म है तू झूठी मैं मक्कार

March 14, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum