• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ओए एंटरटेन्मेंट इंटरव्यूज़

सुचेता खन्ना: पर्दे के मेरे किरदारों में कहीं न कहीं, असल ज़िंदगी की सुचेता भी रहती है

प्रमोद कुमार by प्रमोद कुमार
April 8, 2022
in इंटरव्यूज़, ओए एंटरटेन्मेंट
A A
Share on FacebookShare on Twitter

लापतागंज, श्रीमान श्रीमती फिर से, जीजाजी छत पर कोई है, मेरी हानिकारक बीवी जैसे कई कॉमेडी सीरियल्स में अपने गुदगुदाते अभिनय से सबका दिल जीतनेवाली सुचेता खन्ना पिछले दिनों राजन शाही के नए शो ‘वो तो है अलबेला’ से जुड़ीं. अपने काम को लेकर प्रतिबद्ध और जुनूनी सुचेता ने हमें बताया कि कैसे उनके पर्दे के किरदारों पर उनकी असल ज़िंदगी की छाप रहती है.

कोरोना महामारी के बाद अब चीज़ें धीरे-धीरे सामान्य होने लगी हैं, इस बारे में आपका क्या कहता है?
बेशक महामारी के चलते पिछले दो साल पूरी इंडस्ट्री के लिए बेहद मुश्क़िल भरे रहे. काम पर दोबारा लौटकर काफ़ी अच्छा लग रहा है. मैं शो ‘वो तो है अलबेला’ को लेकर काफ़ी उत्साहित हूं. राजन जी के साथ काम करने मिल रहा है तो मैंने तुरंत शो के लिए हामी भर दी थी. वे एक बेहतरीन नैरेटर हैं. इस शो के लिए हर सीन शानदार ढंग से लिखा और शूट किया गया है. एक कलाकार के लिए इससे ज़्यादा और क्या चाहिए.

‘वो तो है अलबेला’ में अपने किरदार के बारे में बताइए.
इस शो में मेरे किरदार का नाम है इंद्राणी शर्मा, जो कि एक दौर में महिलाओं की शिक्षा और उनके अधिकारों को लेकर काफ़ी वोकल हुआ करती थी. पर अपने पति की मृत्यु के बाद इंद्राणी के कंधे पर अपनी तीनों बेटियों और सास की ज़िम्मेदारी आ गई है. वह अब पहले की तरह आत्मविश्वासी नहीं रही. अब वह कोई भी फ़ैसला लेने में काफ़ी झिझक महसूस करती है.

इन्हें भीपढ़ें

sardari-beghum

एक ठुमरी गायिका के जीवन को पर्दे पर जीवंत करती फ़िल्म है सरदारी बेगम

April 3, 2024
OMG 2: पहले भाग के अनुरूप बहुत उम्मीद लगाकर देखने न जाएं

OMG 2: पहले भाग के अनुरूप बहुत उम्मीद लगाकर देखने न जाएं

August 14, 2023
ज़रा हट के ज़रा बच के: अच्छी फ़िल्म का बुरा अंत

ज़रा हट के ज़रा बच के: अच्छी फ़िल्म का बुरा अंत

June 19, 2023
दहाड़: दर्शक को बांधकर रखता, समाज को आईना दिखाता क्राइम थ्रिलर

दहाड़: दर्शक को बांधकर रखता, समाज को आईना दिखाता क्राइम थ्रिलर

June 9, 2023

आप अपनी भूमिकाओं के लिए तैयारी कैसे करती हैं?
देखिए, मैं जो भी भूमिकाएं निभाती हूं, उसमें अपनी निजी ज़िंदगी के कुछ पहलुओं को शामिल करने की कोशिश करती हूं. मिसाल के तौर पर अगर मैं कॉमेडी रोल कर रही हूं तो मैं अपनी असल ज़िंदगी के मस्ती-मज़ाक और हल्के-फुल्के लम्हों के अनुभवों को अपने किरदार के माध्यम से दोबारा जीती हूं. मुझे लोग और उनकी ऊटपटांग हरक़तें याद रहती हैं, मैं उन सभी को अपनी रील लाइफ़ में यूज़ करती हूं. आप कह सकते हैं कि पर्दे के मेरे किरदारों में कहीं न कहीं, असल ज़िंदगी की सुचेता भी रहती है.

काम को लेकर हर किसी कलाकार का अपना-अपना जुनून होता है. आपका क्या है?
मेरे लिए मेरा हर नया किरदार एक एड्वेंचर की तरह होता है यही कारण है कि मैं जो भी करती हूं दिल से करती हूं. मुझे तब बड़ा मज़ा आता है, जब सीन्स को अच्छे से लिखा गया हो और बारीक़ी से शूट किया गया हो. जब भी ऐसा होता है तब बतौर कलाकार मैं बहुत ही रिलैक्स्ड फ़ील करती हूं. घर जाती हूं और आराम से सोती हूं. दरअसल जब आप पैसा वसूल टाइप परफ़ॉर्मेंस करते हैं, तब अंदर से अच्छा लगता है. आजकल टेलीविज़न इंडस्ट्री में यह वाली फ़ीलिंग रेयर हो गई. यही कारण है कि मैं अपने हर किरदार को पूरे दिल से निभाती हूं और एन्जॉय करती हूं.

आपके अनुसार, क्या एक कलाकार को काम से ब्रेक लेना चाहिए या लगातार पर्दे पर बना रहना चाहिए?
मेरी राय में तो एक कलाकार को काम से कभी ब्रेक नहीं लेना चाहिए. मैंने कई तरह की भूमिकाएं निभाई हैं. कॉमेडी और ऐक्शन से लेकर गंभीर भूमिकाएं तक की हैं. हर चैनल के दर्शक अलग-अलग होते हैं. मुझे जब हर बार नया शो मिलता है, तब नए दर्शक भी मिलते हैं. दर्शकों का प्यार मुझे लगातार काम करते रहने के लिए प्रेरित करता है.
वैसे मुझे पहले लगता था कि टेलीविज़न से ब्रेक लेना चाहिए, ताकि मुझे अपनी रूटीन लाइफ़ से ब्रेक मिले. कोरोना के दौरान ब्रेक मिला, पर वह उतना अच्छा नहीं रहा. दोबारा शुरुआत करते समय लगा कि जैसे सबकुछ एकदम नए सिरे से शुरू हो रहा है. ब्रेक के बाद काम पर लौटने में एक तरह की इनसिक्योरिटी की भावना भी होती है. इसलिए मैं अपने साथी कलाकारों को कभी काम से ब्रेक लेने की सलाह नहीं दूंगी. अगर आपको अलग-अलग तरह के किरदार मिल रहे हैं, जैसा कि इस समय मुझे मिले रहे हैं, तो दिल लगाकर काम करने से बेहतर भला और क्या होगा!

Tags: Oye AflatoonOye Aflatoon InterviewSucheta KhannaSucheta Khanna InterviewWoh Toh Hai Albelaa Sucheta Khannaओए अफलातून इंटरव्यूलापतागंजसुचेता खन्नासुचेता खन्ना इंटरव्यूसुचेता खन्ना वो तो है अलबेला
प्रमोद कुमार

प्रमोद कुमार

Related Posts

द केरल स्टोरी: इतनी कमज़ोर फ़िल्म क्यों बनाई गई समझ में नहीं आया
ओए एंटरटेन्मेंट

द केरल स्टोरी: इतनी कमज़ोर फ़िल्म क्यों बनाई गई समझ में नहीं आया

May 8, 2023
पहली फ़ुर्सत में देखने जैसा पीरियड ड्रामा है जुबली
ओए एंटरटेन्मेंट

पहली फ़ुर्सत में देखने जैसा पीरियड ड्रामा है जुबली

April 11, 2023
पैसा वसूल फ़िल्म है तू झूठी मैं मक्कार
ओए एंटरटेन्मेंट

पैसा वसूल फ़िल्म है तू झूठी मैं मक्कार

March 14, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum