• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ओए एंटरटेन्मेंट

जानें प्रवीण तांबे को, जिनकी बायोपिक में श्रेयस तलपड़े निभा रहे हैं मुख्य भूमिका?

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
March 11, 2022
in ओए एंटरटेन्मेंट, न्यूज़
A A
जानें प्रवीण तांबे को, जिनकी बायोपिक में श्रेयस तलपड़े निभा रहे हैं मुख्य भूमिका?
Share on FacebookShare on Twitter

जिस उम्र में आमतौर पर क्रिकेटर्स खेल से दूरी बनाकर कोचिंग में उतरते हैं, उस उम्र में क्रिकेट मैदान पर डेब्यू करना अपने आप में एक अनूठी उपलब्धि है. ऐसा करनेवाले भारतीय खिलाड़ी प्रवीण तांबे की ज़िंदगी पर्दे पर देखने के लिए तैयार हो जाइए. उनकी बायोपिक ‘कौन प्रवीण तांबे’ डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ होनेवाली है.

आईपीएल का वर्ष 2013 का संस्करण यूं तो मुंबई इंडियन्स ने जीता था, पर उस प्रतियोगिता के दौरान स्पॉट फ़िक्सिंग मामले ने क्रिकेट की मूल भावना यानी स्वच्छ और स्वस्थ मनोरंजन पर से विश्वास कमज़ोर कर दिया था. पर उस आईपीएल के दौरान एक ऐसा कारनामा भी हुआ था, जो लोगों को आश्चर्यजनक किंतु सुखद लगा था. वह कारनामा था भारतीय खिलाड़ी प्रवीण तांबे का 41 वर्ष की उम्र में आईपीएल डेब्यू करना. सालों तक मुंबई में क्लब क्रिकेट खेलने के बावजूद प्रवीण को फ़र्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने का मौक़ा नहीं मिला था. राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल खेलने के बाद इस लेग स्पिनर को मुंबई रणजी टीम में शामिल किया गया. उन्होंने मुंबई के लिए प्रथम श्रेणी यानी फ़र्स्ट क्लास के दो मैचेज़ और लिस्ट ए के छह मैचेज़ खेले. 2013 से 2016 तक 33 आईपीएल मैचों का हिस्सा रहकर उन्होंने 28 विकेट हासिल किए.
अपने सुर्खियों में रहे आईपीएल डेब्यू के बाद प्रवीण तांबे एक बार फिर ख़बरों में हैं अपनी बायोपिक के लिए, जिसमें श्रेयस तलपड़े उनकी भूमिका निभा रहे हैं. इस बायोपिक का निर्देशन श्रेयस तलपड़े ने किया है. 1 अप्रैल 2022 को स्ट्रीम होने जा रही यह फ़िल्म तीन भाषाओं में डब की गई है.
हाल के दिनों में अल्लू अर्जुन की फ़िल्म पुष्पा के हिंदी वर्ज़न में अपनी आवाज़ देने के चलते सराहे जा रहे श्रेयस तलपड़े 17 साल बाद दोबारा क्रिक्रेट से जुड़ी फ़िल्म का हिस्सा बनकर काफ़ी उत्साहित हैं. उन्होंने क्रिकेट की दीवानगी और जुनून को दिखानेवाली फ़िल्म इक़बाल में मुख़्य किरदार निभाया था. उनकी वह फ़िल्म दर्शकों और समीक्षकों दोनों के द्वारा ही सराही गई थी. उम्मीद है प्रवीण तांबे की प्रेरक कहानी भी लोगों को पसंद आएगी.

 

इन्हें भीपढ़ें

sardari-beghum

एक ठुमरी गायिका के जीवन को पर्दे पर जीवंत करती फ़िल्म है सरदारी बेगम

April 3, 2024
OMG 2: पहले भाग के अनुरूप बहुत उम्मीद लगाकर देखने न जाएं

OMG 2: पहले भाग के अनुरूप बहुत उम्मीद लगाकर देखने न जाएं

August 14, 2023
ज़रा हट के ज़रा बच के: अच्छी फ़िल्म का बुरा अंत

ज़रा हट के ज़रा बच के: अच्छी फ़िल्म का बुरा अंत

June 19, 2023
दहाड़: दर्शक को बांधकर रखता, समाज को आईना दिखाता क्राइम थ्रिलर

दहाड़: दर्शक को बांधकर रखता, समाज को आईना दिखाता क्राइम थ्रिलर

June 9, 2023
Tags: Cricket BiopicsCricketer Pravin TambeKaun Pravin TambePravin Tambe BiopicPravin Tambe recordsShreyas TalpadeWho is Pravin Tambeआईपीएलकौन प्रवीण तांबेक्रिकेट बायोपिकक्रिकेटर प्रवीण तांबेडिज़्नी प्लस हॉटस्टारप्रवीण तांबे
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

द केरल स्टोरी: इतनी कमज़ोर फ़िल्म क्यों बनाई गई समझ में नहीं आया
ओए एंटरटेन्मेंट

द केरल स्टोरी: इतनी कमज़ोर फ़िल्म क्यों बनाई गई समझ में नहीं आया

May 8, 2023
पहली फ़ुर्सत में देखने जैसा पीरियड ड्रामा है जुबली
ओए एंटरटेन्मेंट

पहली फ़ुर्सत में देखने जैसा पीरियड ड्रामा है जुबली

April 11, 2023
पैसा वसूल फ़िल्म है तू झूठी मैं मक्कार
ओए एंटरटेन्मेंट

पैसा वसूल फ़िल्म है तू झूठी मैं मक्कार

March 14, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum