• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ओए एंटरटेन्मेंट

देश में कोरोना और टीवी पर रामायण की वापसी

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
April 15, 2021
in ओए एंटरटेन्मेंट, न्यूज़
A A
देश में कोरोना और टीवी पर रामायण की वापसी
Share on FacebookShare on Twitter

इन्हें भीपढ़ें

sardari-beghum

एक ठुमरी गायिका के जीवन को पर्दे पर जीवंत करती फ़िल्म है सरदारी बेगम

April 3, 2024
OMG 2: पहले भाग के अनुरूप बहुत उम्मीद लगाकर देखने न जाएं

OMG 2: पहले भाग के अनुरूप बहुत उम्मीद लगाकर देखने न जाएं

August 14, 2023
ज़रा हट के ज़रा बच के: अच्छी फ़िल्म का बुरा अंत

ज़रा हट के ज़रा बच के: अच्छी फ़िल्म का बुरा अंत

June 19, 2023
दहाड़: दर्शक को बांधकर रखता, समाज को आईना दिखाता क्राइम थ्रिलर

दहाड़: दर्शक को बांधकर रखता, समाज को आईना दिखाता क्राइम थ्रिलर

June 9, 2023

पहले लॉकडाउन में टीवी प्रसारित रामायण की एक बार फिर टीवी पर वापसी. इस बार भी देश में कोरोना का वैसा ही कुछ माहौल है. टीवी चैनल स्टार भारत के अनुसार रामायण के टेलीकास्ट से इस बार के आंशिक लॉकडाउन में लोगों को घरों में रहने में मदद मिलेगी.

तुलसीदास कृत रामचरित मानस पर आधारित सीरियल रामायण उन कल्ट क्लासिक टीवी शोज़ में है, जिनका प्रसारण कितनी ही बार किया जाए, दर्शक बड़ी रुचि लेकर उसे देखते हैं. आप सबको याद होगा कि पिछले साल मार्च में लगाए गए लॉकडाउन के दौरान इस धार्मिक सीरियल को टीवी पर दोबारा प्रदर्शित किया गया था. रामानंद सागर द्वारा बनाए गए इस सीरियल ने छोटे पर्दे पर लोकप्रियता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. अब चूंकि देश के कई राज्यों में आंशिक लॉकडाउन लग गया है. पूरे देश में लॉकडाउन जैसा माहौल बन रहा है, तो स्टार भारत ने एक बार फिर इस सीरियल को प्रसारित करने का फ़ैसला लिया है. चैनल के मुताबिक़ दर्शकों की पॉप्युलर डिमांड पर रामायण फिर प्रसारित होगा. आप इसे हर शाम 7 बजे स्टार भारत पर देख सकेंगे. चैनल ने बताया कि इस शो को फिर से टेलिकास्ट किया जाएगा ताकि लोगों को इस आंशिक लॉकडाउन में अपने घरों के अंदर रहने में मदद मिल सके और नॉवेल कोरोना वायरस के प्रसार को रोका जा सके.
चैनल की तरफ़ से जारी एक प्रेस नोट में कहा गया है कि,‘इस महामारी की दूसरी लहर ने लोगों के लिए एक बार फिर कठिन समय ला खड़ा किया है फिर से सोशल डिस्टेंसिंग की ज़रूरत आन पड़ी है. इस ऐतिहासिक पौराणिक धारावाहिक में राम, लक्ष्मण, और सीता की महत्वपूर्ण भूमिकाओं में अरुण गोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया को देखा गया है जो भारतीय टेलीविजन के सबसे प्रतिष्ठित शोज़ में से एक है. भगवान राम की इस कहानी और महाकाव्य गाथा में कई महत्वपूर्ण घटनाओं का वर्णन है, जो आज भी सभी स्थितियों, आयु समूहों के लिए प्रासंगिक हैं और ऐसे कठिन समय में जीवन के सभी परीक्षणों और क्लेशों से गुज़रने में मदद करेंगी. इस शो के दिव्य हस्तक्षेप के साथ दर्शकों की मदद करना जारी रखने के उद्देश्य से इस शो के माध्यम से चैनल ने लोगों में सकारात्मकता और शांति बनाए रखने का यह सही उपाय निकाला है.’
अब दर्शक इस बार रामायण को लेकर कितने उत्सुक होते हैं, यह तो आनेवाला समय ही बताएगा, पर इतना ज़रूर है कि हर रोज़ कोरोना के बढ़ते मामले हमें बुरी तरह डरा रहे हैं. विभिन्न सरकारों को न चाहते हुए भी लॉकडाउन जैसी पाबंदिया लागू करनी पड़ रही हैं. उम्मीद है, लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे और जल्द ही कोरोना की विदाई होगी और देश में आर्थिक गतिविधियां पटरी पर आएंगी.

Tags: Ramanad Sagar’s RamayanRamayanTele NewsTV Newsटीवी न्यूज़टेली न्यूज़रामानंद सागर की रामायणरामायण
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

द केरल स्टोरी: इतनी कमज़ोर फ़िल्म क्यों बनाई गई समझ में नहीं आया
ओए एंटरटेन्मेंट

द केरल स्टोरी: इतनी कमज़ोर फ़िल्म क्यों बनाई गई समझ में नहीं आया

May 8, 2023
पहली फ़ुर्सत में देखने जैसा पीरियड ड्रामा है जुबली
ओए एंटरटेन्मेंट

पहली फ़ुर्सत में देखने जैसा पीरियड ड्रामा है जुबली

April 11, 2023
पैसा वसूल फ़िल्म है तू झूठी मैं मक्कार
ओए एंटरटेन्मेंट

पैसा वसूल फ़िल्म है तू झूठी मैं मक्कार

March 14, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum