• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ओए एंटरटेन्मेंट

मिर्च मसाला: यह फ़िल्म देखने के बाद आपको अच्छी फ़िल्मों पर यकीं हो जाएगा

जयंती रंगनाथन by जयंती रंगनाथन
May 5, 2021
in ओए एंटरटेन्मेंट, रिव्यूज़
A A
मिर्च मसाला: यह फ़िल्म देखने के बाद आपको अच्छी फ़िल्मों पर यकीं हो जाएगा
Share on FacebookShare on Twitter

पिछले कुछ समय से ख़ासकर #metoo मूवमेंट के बाद हम मुखर हो कर फ़ेमिनिज़्म और स्त्री से जुड़े मुद्दों पर बोलने लगे हैं. हर किसी के पास विचार है. हम सब कभी ना कभी इस सच से रूबरू होते हैं कि जो हमारे आसपास चल रहा है उसका कितना साथ दें, उससे कितने सहमत हों और वक़्त आने पर कैसे और कितना लड़ें? मेरी यह शुरुआत 1986 में केतन मेहता की फ़िल्म मिर्च-मसाला देख कर हुई थी. फ़िल्म की कहानी बताने से पहले यह कहना चाहूंगी कि जिस शाम अपने घर के ब्लैक ऐंड वाइट टीवी में दूरदर्शन पर यह फ़िल्म देखी थी, मेरे अंदर कुछ बदला था. मेरी सोच, मेरी नज़र, आसपास देखने का अंदाज़ और बातों को गहराई से समझने का नज़रिया.

नैशनल फ़िल्म डेवलेपमेंट कारपोरेशन उस समय कुछ अच्छी फ़िल्में बनाया करता था. ज़्यादातर आर्ट फ़िल्में. कम बजट की. केतन मेहता की भवनी भवाई भी मैं दूरदर्शन पर देख चुकी थी. ग़ज़ब की फ़िल्म थी वो. मैं और मेरा भाई रवि लंबे समय तक मंत्रमुग्ध रहे थे.
लेकिन मिर्च-मसाला की याद ज़्यादा रह गई. शायद इसलिए भी कि उसका विषय दिल के क़रीब है, दिल में सीधे घुसता है. चुन्नीलाल माडिया की कहानी पर बेस्ड इस फ़िल्म की कहानी में ज़्यादा उतार-चढ़ाव नहीं है. कहानी देश की आज़ादी के पहले की है. चालीस का दशक. कच्छ के आसपास का एक ग़रीब गांव. गांव में एक सूबेदार (नसीरुद्दीन शाह) है, जो अंग्रेज़ों के लिए लगान वसूलने का काम करता है. तमाम दुश्वारियों के साथ-साथ वो एक नंबर का वूमनाइज़र है. हर वक़्त उसकी नज़र गांव की औरतों पर रहती है और अपने आदमियों से कह कर वो ग़रीब परिवार की औरतों को उठवाता है. मजबूरी. ग़रीबी. लाचारी. गांव का मुखिया (सुरेश ओबेराय) बुरा आदमी नहीं है, पर उसमें सूबेदार से लड़ने का ताव नहीं है.

इन्हें भीपढ़ें

sardari-beghum

एक ठुमरी गायिका के जीवन को पर्दे पर जीवंत करती फ़िल्म है सरदारी बेगम

April 3, 2024
OMG 2: पहले भाग के अनुरूप बहुत उम्मीद लगाकर देखने न जाएं

OMG 2: पहले भाग के अनुरूप बहुत उम्मीद लगाकर देखने न जाएं

August 14, 2023
ज़रा हट के ज़रा बच के: अच्छी फ़िल्म का बुरा अंत

ज़रा हट के ज़रा बच के: अच्छी फ़िल्म का बुरा अंत

June 19, 2023
दहाड़: दर्शक को बांधकर रखता, समाज को आईना दिखाता क्राइम थ्रिलर

दहाड़: दर्शक को बांधकर रखता, समाज को आईना दिखाता क्राइम थ्रिलर

June 9, 2023

गांव की एक दिलेर औरत सोनबाई (स्मिता पाटिल) का पति (राज बब्बर) नौकरी के लिए बाहर जा रहा है. सोनबाई के अक्खड़पन, दिलेरी और ख़ूबसूरती पर सूबेदार का दिल आ जाता है. एक दिन गांव में उसे रोक कर सूबेदार उसके सामने अश्लील प्रस्ताव रखता है, सोनबाई पलट कर उसे थप्पड़ मार देती है. सूबेदार अपने आदमियों से कहता है सोनबाई को ढूंढ़ कर उसके पास लाए. सोनबाई दौड़ती-भागती गांव की मिर्च फ़ैक्ट्री में पहुंचती है. वहां का केयरटेकर अबू मियां (ओम पुरी) एक उम्रदराज ख़ुदा का नेक बंदा है. वह सोनबाई को अपनी फ़ैक्ट्री में शरण देता है. फ़ैक्ट्री में महिलाएं काम करती हैं. गांव के मुखिया से लेकर फ़ैक्ट्री की कुछ महिलाएं तक सोनबाई के विरोध में बात करने लगती हैं कि उसे सूबेदार के पास जाना चाहिए. वरना सूबेदार का ग़ुस्सा सब पर निकलेगा. अबू मियां सोनबाई का साथ देता है.
मुखिया की बीवी (दीप्ती नवल) भी गांव की महिलाओं के साथ थाली पीटती हुई पति का विरोध जताती है. महिलाएं एकजुट होने लगती हैं, इनमें कई तो वो भी हैं जो सूबेदार के शोषण का शिकार हो चुकी हैं. अंत में सूबेदार अपने सिपाहियों को हुक़्म देता है कि फ़ैक्ट्री का दरवाज़ा तोड़ दे और हमला कर दे.
सबसे पहले तो दरवाज़े पर खड़ा अबू मारा जाता है. सोनबाई कृपाण ले कर तैयार है. पर जैसे ही सूबेदार फ़ैक्ट्री के अंदर आता है, वहां काम करने वाली महिलाएं मिर्ची से भरी बोरियां दौड़ती हुई लाकर उसके ऊपर फेंक देती हैं. सूबेदार दर्द से छटपटाने लगता है. सोनबाई की आंखों में ख़ून उतर रहा है. फ़िल्म यहां ख़त्म होती है.

अंत देख कर मैं इतनी उत्तेजित हो गई थी कि खड़ी हो गई. तमाम उन महिलाओं को सलाम करने जो एकजुट हो कर अन्याय से लड़ती हैं. इस फ़िल्म के नरेशन में कोई अतिश्योक्ति नहीं है. सादगी है, निर्मलता है. और अभिनय? कहने की बात ही नहीं कि सभी कलाकारों ने पूरा न्याय किया है. स्मिता पाटिल जानदार और ज़बरदस्त, ओम पुरी ग़ज़ब, नसीर शानदार… मास्टरजी के छोटे से रोल में बेंजामिन गिलानी जमे हैं. दीना पाठक, सुप्रिया पाठक, रत्ना पाठक सबका काम बेहतरीन. संगीत की बात करूं तो एक गरबा डांस है, जिसमें ग्लैमर नहीं है, बस रस है.

फ़िल्म मिर्च मसाला से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें
इस फ़िल्म को उस साल बेस्ट फ़ीचर फ़िल्म का नैशनल अवॉर्ड मिला था. इस फ़िल्म की मूल कहानी में लेखक ने मिर्च की फ़ैक्ट्री के बजाय तंबाखू की फ़ैक्ट्री लिखी थी. पर एक बार केतन जब फ़िल्म की रेकी करने गुजरात गए तो लाल मिर्च के ढेर पर उनकी नज़र पड़ी और उन्होंने तय किया कि वे फ़िल्म का नाम मिर्च-मसाला रखेंगे और लाल मिर्च की भी इसमें अहम भूमिका होगी. सूबेदार के चंगुल से सोनबाई ज़मीन पर बिछी लालमिर्च की कालीन को लांघती हुई भागती है. वो सीन प्रतीकात्मक तो है ही, बेहद सुंदर बना है.
इस फ़िल्म से जुड़ी दुखद बात यह है कि फ़िल्म के रिलीज़ होने के बाद उसी साल स्मिता पाटिल चल बसी थीं.

क्यों देखें: यह फ़िल्म देखने के बाद आपको अच्छी फ़िल्मों पर यकीं हो जाएगा.

कहां देखें: टाटा स्काई, अमेज़ॉन प्राइम, यू ट्यूब (पेड)

Tags: 30 days 30 films30 दिन 30 फिल्मेंMirch Masalaकल्ट क्लासिक फिल्मेंजयंती रंगनाथनपुरानी फिल्मेंफ़िल्म मिर्च मसालाफिल्म रिव्यूफिल्म समीक्षाफिल्में और ज़िंदगीमिर्च मसालामिर्च मसाला की समीक्षामिर्च मसाला रिव्यू
जयंती रंगनाथन

जयंती रंगनाथन

वरिष्ठ पत्रकार जयंती रंगनाथन ने धर्मयुग, सोनी एंटरटेन्मेंट टेलीविज़न, वनिता और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया है. पिछले दस वर्षों से वे दैनिक हिंदुस्तान में एग्ज़ेक्यूटिव एडिटर हैं. उनके पांच उपन्यास और तीन कहानी संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं. देश का पहला फ़ेसबुक उपन्यास भी उनकी संकल्पना थी और यह उनके संपादन में छपा. बच्चों पर लिखी उनकी 100 से अधिक कहानियां रेडियो, टीवी, पत्रिकाओं और ऑडियोबुक के रूप में प्रकाशित-प्रसारित हो चुकी हैं.

Related Posts

द केरल स्टोरी: इतनी कमज़ोर फ़िल्म क्यों बनाई गई समझ में नहीं आया
ओए एंटरटेन्मेंट

द केरल स्टोरी: इतनी कमज़ोर फ़िल्म क्यों बनाई गई समझ में नहीं आया

May 8, 2023
पहली फ़ुर्सत में देखने जैसा पीरियड ड्रामा है जुबली
ओए एंटरटेन्मेंट

पहली फ़ुर्सत में देखने जैसा पीरियड ड्रामा है जुबली

April 11, 2023
पैसा वसूल फ़िल्म है तू झूठी मैं मक्कार
ओए एंटरटेन्मेंट

पैसा वसूल फ़िल्म है तू झूठी मैं मक्कार

March 14, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum