• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ओए एंटरटेन्मेंट

घरौंदा: सिम्पल-सी कहानी, निहायत ख़ूबसूरत ट्रीटमेंट

जयंती रंगनाथन by जयंती रंगनाथन
April 19, 2021
in ओए एंटरटेन्मेंट, रिव्यूज़
A A
घरौंदा: सिम्पल-सी कहानी, निहायत ख़ूबसूरत ट्रीटमेंट
Share on FacebookShare on Twitter

मुझे फ़िल्मों में हैप्पी हैंडिंग की ख़्वाहिश रहती है. दो-ढाई घंटे बाद जब थियेटर से बाहर निकलूं तो मुंह में अच्छा सा स्वाद रहे, दिल में अनजानी सी ख़ुशियां रहें और मन देर तक उन छवियों को याद करता रहे. बहुत कम फ़िल्में हैं मेरी लिस्ट में जिनमें हैप्पी एंडिंग ना होने के बावजूद कमाल की हैं. फिर वही बात, पता नहीं फ़िल्म देखते समय कौन सा जादू चल जाए. कौन-सी बात दिल को लग जाए.

आज बात करूंगी 1977 में रिलीज हुई फ़िल्म घरौंदा की. डॉक्टर शंकर शेष की कहानी एकदम सादी है. इस फ़िल्म से भीमसेन निर्देशक बने. गुलज़ार ने फ़िल्म के गाने लिखे थे. अगर आप मुंबई को जानते हों ख़ासकर सत्तर के दशक में, तो यह घर-घर की कहानी है. आपको गुलज़ार का लिखा गाना याद है ना दो दीवाने शहर में, रात में या दोपहर में आबोदाना ढूंढ़ते हैं आशियाना ढूंढ़ते हैं. बस यह फ़िल्म का मेन थीम है, सूत्र है. छाया (ज़रीना वहाब) और सुदीप (अमोल पालेकर) एक ही कंपनी में काम करते हैं. उनमें प्यार हो जाता है. छाया अपने भाई-भाभी और छोटे भाई के साथ एक कमरे के चाल में रहती है. सुदीप के पास तो ऐसा भी कुछ है नहीं. वह अपने दोस्तों के साथ सराय में कमरा शेयर करता है. दोनों शादी के पहले अपना घर ख़रीदना चाहते हैं और एक जाली ब्रोकर के चक्कर में आ जाते हैं. उनका पैसा डूब जाता है. सुदीप इससे उबर नहीं पाता. छाया के पास मौक़ा है. उनके बॉस मिस्टर मोदी (श्रीराम लागू) छाया में अपनी स्वर्गीय पत्नी की छाया देखते हैं और उसे प्रपोज़ कर देते हैं. छाया उम्रदराज़ और बीमार मोदी की बीवी बनने को राजी हो जाती है, उसे लगता है उसे और उसके परिवार को कम से कम पैसे की तंगी नहीं रहेगी.
सुदीप उसकी ज़िंदगी में वापस आना चाहता है. मोदी को लगता है छाया सुदीप के साथ चली जाएगी. पर अंत में छाया जा नहीं पाती.
याद रखें यह फ़िल्म चार दशक पहले की है. छाया जब सुदीप के साथ ना जा कर अपने पति के साथ रहने का तय करती है, तो वह उसका निर्णय होता है. हां, मंगलसूत्र वगैरह तो है ही. सुदीप के लिए बुरा लगता है. वह छाया की ज़िंदगी से दूर एक नया सफ़र तय करने निकल पड़ता है.
वैसे सच कहूं तो इस फ़िल्म में श्रीराम लागू सब पर भारी पड़े थे. उन्हें इस फ़िल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ सह कलाकार का फ़िल्मफे़यर अवॉर्ड भी मिला. मुझे याद है फ़िल्म देखने के बाद मेरी बहन नलिनी सुब्रमण्यम श्रीराम लागू की इतनी दीवानी हो गई थी कि तकिए के नीचे उनकी तस्वीर रखने लगी थी.
उस वक़्त रिश्तों को समझने की मेरी उम्र नहीं थी. पर फ़िल्म में ऐसी कई बातें थीं जो मुझे दूसरी दुनिया में ले गईं, मुंबई बेहद अपनी और पास लगी, ख़ासकर मुझे जैसी छोटे शहर भिलाई में रची-बसी लड़की को. मैं छाया के साथ पूरी तरह आईडेंटीफ़ाई कर पाई. वह जब कहती है: तुम ही हो ना हो मुझको तो इतना यकीं है, मुझे प्यार तुमसे नहीं है, नहीं है, तो पता नहीं था कि यह गाना और शब्द मेरी ज़िंदगी का एंथम सॉन्ग बन जाएगा. मुझे छाया का स्वार्थी बनना और प्रैक्टिकल होना भी ग़लत नहीं लगा. वह मज़बूत थी सुदीप से. उसे भी एक अच्छी ज़िंदगी जीने का हक़ था. एक एस्केपिस्ट आदमी के साथ वह भला क्या सपने देखती?
यह फ़िल्म और फ़िल्म के गाने आज भी मुझे हॉन्ट करते हैं. अस्सी और नब्बे के दशक में मैं कई बरस तक मुंबई में रही और इस फ़िल्म को जीती रही.

इन्हें भीपढ़ें

sardari-beghum

एक ठुमरी गायिका के जीवन को पर्दे पर जीवंत करती फ़िल्म है सरदारी बेगम

April 3, 2024
OMG 2: पहले भाग के अनुरूप बहुत उम्मीद लगाकर देखने न जाएं

OMG 2: पहले भाग के अनुरूप बहुत उम्मीद लगाकर देखने न जाएं

August 14, 2023
ज़रा हट के ज़रा बच के: अच्छी फ़िल्म का बुरा अंत

ज़रा हट के ज़रा बच के: अच्छी फ़िल्म का बुरा अंत

June 19, 2023
दहाड़: दर्शक को बांधकर रखता, समाज को आईना दिखाता क्राइम थ्रिलर

दहाड़: दर्शक को बांधकर रखता, समाज को आईना दिखाता क्राइम थ्रिलर

June 9, 2023

फ़िल्म घरौंदा से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें
उस साल गर्मियों में कई बड़ी फ़िल्में रिलीज़ हुई थीं, हम किसी से कम नहीं, अमर-अकबर-एंथोनी, परवरिश, दुल्हन वही जो पिया बन भाए आदि. ये सभी फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर ख़ूब चलीं. दरअसल मुंबई में घरौंदा को ज़्यादा थिएटर्स भी नहीं मिले और फ़िल्म के प्रोड्यूसर एक फ़िल्म जरनल में एक पेज का ऐड देना चाहते थे, वो भी बाद में घट कर एक कॉलम का हो गया. पर बाय वर्ड ऑफ़ माउथ घरौंदा पहले हफ़्ते के अंत तक पिक करने लगी और अच्छी चली. जरीना वहाब इसे अपनी पसंदीदा फ़िल्म बताती हैं. इस फ़िल्म से श्रीराम लागू भी लाइम लाइट में आ गए.
इस फ़िल्म क्यों देखें: ज़बरदस्त ऐक्टिंग, कहानी और ट्रीटमेंट के लिए. फ़िल्म आपको हंसाएगी, गुदगुदाएगी, रुलाएगी भी

कहां देखें: यूट्यूब

Tags: 30 days 30 films30 दिन 30 फिल्मेंGharaundaकल्ट क्लासिक फिल्मेंघरौंदाजयंती रंगनाथनपुरानी फिल्मेंफिल्म रिव्यूफिल्म समीक्षाफिल्में और ज़िंदगी
जयंती रंगनाथन

जयंती रंगनाथन

वरिष्ठ पत्रकार जयंती रंगनाथन ने धर्मयुग, सोनी एंटरटेन्मेंट टेलीविज़न, वनिता और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया है. पिछले दस वर्षों से वे दैनिक हिंदुस्तान में एग्ज़ेक्यूटिव एडिटर हैं. उनके पांच उपन्यास और तीन कहानी संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं. देश का पहला फ़ेसबुक उपन्यास भी उनकी संकल्पना थी और यह उनके संपादन में छपा. बच्चों पर लिखी उनकी 100 से अधिक कहानियां रेडियो, टीवी, पत्रिकाओं और ऑडियोबुक के रूप में प्रकाशित-प्रसारित हो चुकी हैं.

Related Posts

द केरल स्टोरी: इतनी कमज़ोर फ़िल्म क्यों बनाई गई समझ में नहीं आया
ओए एंटरटेन्मेंट

द केरल स्टोरी: इतनी कमज़ोर फ़िल्म क्यों बनाई गई समझ में नहीं आया

May 8, 2023
पहली फ़ुर्सत में देखने जैसा पीरियड ड्रामा है जुबली
ओए एंटरटेन्मेंट

पहली फ़ुर्सत में देखने जैसा पीरियड ड्रामा है जुबली

April 11, 2023
पैसा वसूल फ़िल्म है तू झूठी मैं मक्कार
ओए एंटरटेन्मेंट

पैसा वसूल फ़िल्म है तू झूठी मैं मक्कार

March 14, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum