• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ओए एंटरटेन्मेंट

धर्मा प्रोडक्शन में नए स्टूडेंट की एंट्री, शनाया कपूर जल्द करेंगी डेब्यू

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
March 22, 2021
in ओए एंटरटेन्मेंट, न्यूज़
A A
धर्मा प्रोडक्शन में नए स्टूडेंट की एंट्री, शनाया कपूर जल्द करेंगी डेब्यू
Share on FacebookShare on Twitter

स्टार किड्स को लॉन्च करने के लिए मशहूर धर्मा प्रोडक्शन ने एक और सितारे की बेटी को लॉन्च करने की ज़िम्मेदारी ली है. संजय कपूर की बेटी शनाया जल्द ही दिखेंगी धर्मा प्रोडक्शन की फ़िल्म में.

अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया की तस्वीरें इन दिनों इंटरनेट पर छाई रहती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी फ़ैन फ़ॉलोइंग भी काफ़ी है. चचेरी बहन जाह्नवी कपूर के फ़िल्मों में आने के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही वे भी फ़िल्मों की डगर पकड़ सकती हैं. इस बारे में भी बात हो रही थी कि क्या उन्हें परिवार की किसी फ़िल्म से लॉन्च किया जाएगा या किसी दूसरे प्रोडक्शन हाउस से. बता दें कि उनके अंकल बोनी कपूर को फ़िल्मों का बड़ा प्रोड्यूसर माना जाता है. उनकी बड़ी चचेरी बहन सोनम कपूर भी फ़िल्में प्रोड्यूस करती हैं. करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस ने शनाया को बतौर टैलेंट साइन करके यह कन्फ़र्म कर दिया कि वे घर की नहीं बाहर की फ़िल्म से बॉलिवुड में एंट्री करेंगी.
वैसे करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन सितारों के बच्चों को लॉन्च करने के लिए जाना जाता है. आलिया भट्ट, वरुण धवन, तारा सुतारिया, अनन्या पांडे, सिद्धार्थ मल्होत्रा, जाह्नवी कपूर आदि करण की फ़िल्मों से ही लॉन्च हुए हैं. करण जौहर पर बॉलिवुड में भाई-भतीजावाद यानी नेपोटिज़्म फैलाने का आरोप लगता रहा है. ख़ैर करण ने एक वीडियो मैसेज में कहा कि धर्मा कॉर्नरस्टोन परिवार में आपका स्वागत है शनाया कपूर. आज हमारे परिवार में एक और ख़ूबसूरत एडिशन हुआ है. शनाया धर्मा प्रोडक्शन के साथ अपनी पहली फ़िल्म जुलाई में शुरू करने जा रही हैं.

कौन हैं शनाया कपूर?
अभिनेता संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी हैं शनाया. फ़िल्मों में आने से पहले वे अपनी चचेरी बहन जाह्नवी कपूर की फ़िल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुकी हैं. बॉलिवुड किड्स के सर्कल में शनाया कपूर, अनन्या पांडे और सुहाना ख़ान की दोस्ती फ़ेमस है. इस तिकड़ी की दो लड़कियों ने बॉलिवुड की डगर पकड़ ली है, अब इंतज़ार है सुहाना ख़ान के फ़िल्मों में आने की ख़बर का. बहरहाल हम इतना ही कहेंगे कि करण जौहर की यह नई नवेली स्टूडेंट, बॉक्स ऑफ़िस की परीक्षा में अच्छे नंबरों से पास हो जाए.

इन्हें भीपढ़ें

sardari-beghum

एक ठुमरी गायिका के जीवन को पर्दे पर जीवंत करती फ़िल्म है सरदारी बेगम

April 3, 2024
OMG 2: पहले भाग के अनुरूप बहुत उम्मीद लगाकर देखने न जाएं

OMG 2: पहले भाग के अनुरूप बहुत उम्मीद लगाकर देखने न जाएं

August 14, 2023
ज़रा हट के ज़रा बच के: अच्छी फ़िल्म का बुरा अंत

ज़रा हट के ज़रा बच के: अच्छी फ़िल्म का बुरा अंत

June 19, 2023
दहाड़: दर्शक को बांधकर रखता, समाज को आईना दिखाता क्राइम थ्रिलर

दहाड़: दर्शक को बांधकर रखता, समाज को आईना दिखाता क्राइम थ्रिलर

June 9, 2023
Tags: Dharma ProductionKaran JoharShanaya Kapoorकरण जौहरधर्मा प्रोडक्शनबॉलीवुड न्यूजशनाया कपूर
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

द केरल स्टोरी: इतनी कमज़ोर फ़िल्म क्यों बनाई गई समझ में नहीं आया
ओए एंटरटेन्मेंट

द केरल स्टोरी: इतनी कमज़ोर फ़िल्म क्यों बनाई गई समझ में नहीं आया

May 8, 2023
पहली फ़ुर्सत में देखने जैसा पीरियड ड्रामा है जुबली
ओए एंटरटेन्मेंट

पहली फ़ुर्सत में देखने जैसा पीरियड ड्रामा है जुबली

April 11, 2023
पैसा वसूल फ़िल्म है तू झूठी मैं मक्कार
ओए एंटरटेन्मेंट

पैसा वसूल फ़िल्म है तू झूठी मैं मक्कार

March 14, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum