• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ओए हीरो

ख़ुशी और स्नेह से ही मिलती है संतुष्टि और सकारात्मकता

ज्योति जैन by ज्योति जैन
April 5, 2022
in ओए हीरो, मेरी डायरी
A A
ख़ुशी और स्नेह से ही मिलती है संतुष्टि और सकारात्मकता
Share on FacebookShare on Twitter

अब तो लॉकडाउन हट चुका है, लेकिन उस कठिन समय में सीखी हुई कई बातें हमारे जीवन में हमेशा काम आएंगी. और क़तई ज़रूरी नहीं कि आप अच्छी बातों की समझ अपने से बड़ों से ही ले सकते हैं, कई बार बच्चों के साथ समय बिताते हुए भी आप उन बातों को दोबारा जीने लगते हैं, दोबारा गहराई से समझने लगते हैं, जो समय के साथ-साथ आपकी चेतना में पीछे चली गई थीं. ज्योति जैन की डायरी का यह पन्ना इस बात की बानगी है.

 

लॉकडाउन में कुछ बातें बड़ी अच्छी भी हुईं. भगवान का अंश यानी मानव, भगवान यानी पंचतत्व भ से भूमि, ग से गगन, व से वायु, अ से अग्नि और न से नीर को स्वच्छ करने का कारण (बीमारी के डर से ही!) बन गया था.

इन्हें भीपढ़ें

mahatma-Gandhi

ऐसी थी बापू की हाज़िरजवाबी!

October 2, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
apj-abdul-kalam

मिसाइल मैन और भारत के जन-नायक राष्ट्रपति- डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम

June 13, 2025

और इन सब बातों के अलावा पारिवारिक माहौल तो बदला ही था. इसी बदलाव के चलते मेरी छोटी भतीजी जिसे स्कूल के रूटीन होमवर्क से फ़ुर्सत नहीं मिलती थी, वो मेरे साथ कार्टून देख रही थी. कहा यूं जाना चाहिए कि मैं भी उसके साथ देख रही थी. कोई ‘फ्रोज़न’ नामक कार्टून फ़िल्म थी.

चूंकि मैंने बाद में देखना शुरू किया सो वह मुझे उसकी पहले की कहानी बताने लगी, ‘‘देखो मां… ये जो राजकुमारी है ना… इसके हाथों में जादू है और ये एक राजकुमार है… और ये दूसरी वाली है ना…ये राजकुमारी की बहन है…. ये जो जादू के हाथों वाली राजकुमारी है ना… जब ये दुखी या ग़ुस्सा होती है ना… तो इसके हाथों से बर्फ़ निकलना शुरू होती है, और सब कुछ जम जाता है और बर्फ़ का तूफ़ान आ जाता है. जैसे अभी है…’’
मैंने स्क्रीन पर देखा तब मैं उस जगह की सुन्दरता की तारीफ़ ही कर रही थी कि कितना सुन्दर है… एकदम साफ़ बर्फ़…
वह आगे बोली,‘‘तो अभी वह ना दुखी है… उसकी बहन उससे दूर चली गई है. और पता है जब वह ख़ुश होती है ना और वह प्यार करती है ना… तो सारी बर्फ़ हट जाती है और ख़ूब सारे फूल और हरियाली आ जाती है.’’

और उसकी ये बात चलते-चलते फ़िल्म की जादुई हाथों वाली राजकुमारी भागती जा रही थी… उसकी बहन मौत की कगार पर थी… बहन का दोस्त राजकुमार भी क्रोधित हो उसे मारने को भाग रहा था. तभी दोनों राजकुमारी बहने मिलती हैं, गले लगती हैं और ठंड से मरने जा रही राजकुमारी ठीक होने लगती है. क्योंकि जादुई राजकुमारी जैसे ही बहन से गले मिलती है, उसके हृदय में प्यार उमड़ता है… वो ख़ुश हो जाती है और पूरे बर्फ़ से ढंके पहाड़, वृक्ष, महल, मकान, बगीचे सब पर से बर्फ़ हट जाती है और चारों ओर हरियाली, फूल और ख़ुशियों का आलम हो जाता है…

बिटिया को भी ये संदेश इस कार्टून फ़िल्म के माध्यम से समझ आया कि क्रोध व दुख से वातावरण अच्छा नहीं होता. सब निगेटिव होता है, सब बर्बाद होता है और लोग परेशान होते हैं, लेकिन प्यार और ख़ुशी से सब कुछ अच्छा हो जाता है.

ये संदेश तो हर माहौल के लिए सही/सटीक लग रहा है. एक बीमारी के रूप में कोई विपदा आई थी. तब क्रोध-दुख और निराशा से माहौल, वातावरण ख़राब और नकारात्मक ही हुआ. लेकिन यदि हम जो मिल रहा है उसमें ही प्रसन्न, संतुष्ट और सकारात्मक रहे, अपनी सामर्थ्य जितनी एक-दूसरे की मदद की तो देखिए वातावरण ने भी सकारात्मक नतीजे ही दिए.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: AffectionAttitudeChildrenFrozenHappinessjyoti jainloveMy DiaryOye AflatoonOye Heropositivitysatisfactionओए अफलातूनओए हीरोख़ुशीज्योति जैननज़रियाप्रेमफ्रोज़नबच्चेमेरी डायरीसकारात्मकतासंतुष्टिस्नेह
ज्योति जैन

ज्योति जैन

ज्योति जैन के तीन लघुकथा संग्रह, तीन कहानी संग्रह, तीन कविता संग्रह, एक आलेख संग्रह और एक यात्रा वृत्त प्रकाशित हो चुके हैं. उन्होंने इंडियन सोसाइटी ऑफ़ ऑथर्स, वामा साहित्य मंच के पांच संग्रहों का संपादन भी किया है. उनके लघुकथा संग्रह का मराठी, बांग्ला और अंग्रज़ी में अनुवाद हो चुका है. उन्हें कई पुरस्कार मिल चुके हैं, जिनमें सृजनशिल्पी, श्रीमती शारदा देवी पांडेय स्मृति सम्मान, माहेश्वरी सम्मान, अखिल भारतीय कथा सम्मान भी शामिल हैं. वर्तमान में वे डिज़ाइन, मीडिया व मैनेजमेंट कॉलेज में अतिथि व्याख्याता हैं.

Related Posts

khan-abdul-gaffar-khan
ओए हीरो

अहिंसा के पुजारी: ख़ान अब्दुल गफ़्फ़ार ख़ान

June 12, 2025
abdul-hamid
ओए हीरो

वीर अब्दुल हमीद: एक बहादुर सैनिक की अमर गाथा

June 11, 2025
idris-hasan-latif
ओए हीरो

एयर चीफ़ मार्शल इदरीस हसन लतीफ़: भारतीय वायुसेना के एक प्रेरक नायक

June 5, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum