• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ओए हीरो

‘‘बेरोज़गारी है सांप्रदायिक विवादों की जड़, युवाओं को रोज़गार उपलब्ध कराया जाना चाहिए.’’

शिल्पा शर्मा by शिल्पा शर्मा
May 5, 2022
in ओए हीरो, मुलाक़ात
A A
mothers-day
Share on FacebookShare on Twitter

मदर्स डे! हालांकि कुछ लोग अब भी यह कहते मिल जाते हैं कि मदर्स डे मनाना हमारी संस्कृति नहीं, पर वे भी इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि हमारे देश में भी इसे मनाने का चलन पिछले कुछ सालों में बढ़ा ही है. इस दिन हमारे देश में हर धर्म और मज़हब के लोग बाज़ार के दबाव में ही सही अपनी मां को याद कर लेते हैं, उनसे फ़ोन पर बात कर लेते हैं और कुछ तो उन्हें हैप्पी मदर्स डे कह कर विश भी कर देते हैं. लेकिन जिस तरह हमारे देश के सामाजिक तानेबाने में पिछले कुछ सालों में बदलाव आया है, जिस तरह अल्पसंख्यकों, बहुसंख्यकों के मुद्दे उठाए जा रहे हैं और जिस तरह की हिंसा देखने में आई है, आख़िर यह भी तो जाना जाना चाहिए कि आख़िर एक मां ऐसे में कैसा महसूस करती है? आज से आठ मई तक हम रोज़ाना इस मामले में एक मां से बात कर के जानेंगे उनके दिल की बात. जानेंगे कि आज के परिवेश में वो अपने बच्चों को बड़ा करते हुए कैसा महसूस करती हैं? आज इस क्रम में हमने बात की अहमदाबाद की तृप्ति बॉबी सिंह मेहंदीरत्ता से.

तृप्ति अहमदाबाद में रहती हैं. वे गर्ल्स पीजी चलाती हैं और होममेकर हैं. उनके दो बेटे हैं. वे कहती हैं,‘‘पांच भाइयों की लाड़ली मैं, कब अपनी गृहस्थी में व्यस्त हो गई मुझे पता ही नहीं चला.’’ वे मां बनने को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि मानती हैं और अपने पति में बेहतरीन दोस्त देखती हैं, जिसने हर परिस्थित में उनका साथ निभाया. हमने उनसे भी वही दो सवाल पूछे, जो इस मदर्स डे पर हम सभी मांओं से पूछ रहे हैं. यहां पेश हैं उनसे किए गए सवाल और उनके जवाब.

आज के समय में जब देश का माहौल बिगड़ा हुआ है, सामाजिक संतुलन बिगड़ रहा है, बतौर एक मां आप अपने बच्चों की परवरिश को लेकर क्या सोचती हैं?
सच पूछिए तो मैं ख़ुद को और अपने बच्चों को अहमदाबाद, गुजरात में किसी भी अन्य राज्य की तुलना में ज़्यादा सुरक्षित महसूस करती हूं. लेकिन धर्म के नाम पर हिंसा, मारपीट और दंगे जैसी ख़बरें किसी भी राज्य या देश की हों दिल दहला देती ही हैं.
आख़िर धर्म क्या है? धर्म किसी भी समाज में संगठन का पर्याय होता है. मूलत: सभी धर्मों का निर्माण लोगों में एकता की भावना को बढ़ाने के लिए ही हुआ है. जिस दिन देश में धर्म के नाम पर राजनीति बंद हो जाएगी, उस दिन सही मायने में देश तरक़्क़ी की राह पर चल पड़ेगा. हमारे देश में सभी दल धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं. धर्म के नाम पर ही अधिकार बंटते हैं यहां. जब ईश्वर एक है तो ये धर्म से जुड़े युद्ध क्यों होना चाहिए भला? सच तो ये है कि कोई धर्म नहीं, बल्कि इंसान होता है बुरा या भला. यूं तो मैं डरने से ज़्यादा इस बात पर ज़ोर देना चाहती हूं, यह विश्वास रखना चाहती हूं कि सब सही होगा. काश कभी ख़ुदा और ईश्वर के नाम पर धर्म बनाने वाले मिलें तो हम उनसे मैं यही सवाल करूंगी:
क्यों बनाए हैं ऐसे धर्म जो आपस में हैं लड़ते,
आज भी समाज में इंसान, इंसानों से ही डरते

इन्हें भीपढ़ें

kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
apj-abdul-kalam

मिसाइल मैन और भारत के जन-नायक राष्ट्रपति- डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम

June 13, 2025
khan-abdul-gaffar-khan

अहिंसा के पुजारी: ख़ान अब्दुल गफ़्फ़ार ख़ान

June 12, 2025

 

सामाजिक सौहार्द्र बना रहे इस बारे में आप अपने बच्चों से, दूसरे लोगों से और सरकार से क्या कहना चाहेंगी?
बच्चों से कहना चाहूंगी कि गांधी जी की राह पर चलें. गांधी-व्यवहार का मूल ही यही है कि यदि आप ख़ुद को बदलेंगे तो अपने आप दुनिया में बदलाव की शुरुआत हो जाएगी. यदि हम अपने विचार को बदलते हैं और उसे लागू करने का निश्चय करते हैं तो हमारे काम करने के तरीक़े में भी बदलाव आता है. इस बदलाव को बाहरी दुनिया नज़र अंदाज़ नहीं कर पाएगी और शायद हम एक नए भारत का निर्माण करने में सफल रहेंगे.
इस सांप्रदायिक झगड़े की जड़ खोजें तो यह आर्थिक ही जान पड़ता है. आम लोगों की आर्थिक हालत इतनी ख़राब है कि चंद पैसों के लिए वे कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं. मैं समाज और सरकार से ये अपील करूंगी कि इस देश में युवाओं के रोज़गार के लिए ठोस क़दम उठाए जाएं. इस समस्या का हल अर्थव्यवस्था में सुधार से ही हो सकता है. लोगों को ज़्यादा से ज़्यादा रोज़गार के अवसर दिए जाएं.
देश के लोगों के बीच भरोसा और भाईचारे की भावना में आई कमी से मैं अपने बच्चों और दूसरे बच्चों के भविष्य के लिए चिंतित भी हूं. बच्चे देश के किसी भी हिस्से, किसी भी राज्य में हों, वहां उन्हें शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल मिले मैं इस बात का आश्वासन भी चाहती हूं.
फ़ोटो: गूगल

Tags: maa ke dil ki baatMother's DayMother's Day specialMother's heartmulaqatOye AflatoonOye HeroParentingupbringingwe have to live togetherWhat does a mother want for her childपरवरिशमदर्स डेमदर्स डे पर विशेषमां के दिल की बातमुलाक़ातहमें साथ रहना है
शिल्पा शर्मा

शिल्पा शर्मा

पत्रकारिता का लंबा, सघन अनुभव, जिसमें से अधिकांशत: महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर कामकाज. उनके खाते में कविताओं से जुड़े पुरस्कार और कहानियों से जुड़ी पहचान भी शामिल है. ओए अफ़लातून की नींव का रखा जाना उनके विज्ञान में पोस्ट ग्रैजुएशन, पत्रकारिता के अनुभव, दोस्तों के साथ और संवेदनशील मन का अमैल्गमेशन है.

Related Posts

abdul-hamid
ओए हीरो

वीर अब्दुल हमीद: एक बहादुर सैनिक की अमर गाथा

June 11, 2025
idris-hasan-latif
ओए हीरो

एयर चीफ़ मार्शल इदरीस हसन लतीफ़: भारतीय वायुसेना के एक प्रेरक नायक

June 5, 2025
naushera-ka-sher_brig-mohd-usman
ओए हीरो

ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान: नौशेरा का शेर

June 4, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum