• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home बुक क्लब क्लासिक कहानियां

काकी: बालमन और मनोविज्ञान की कहानी (लेखक: सियारामशरण गुप्त)

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
November 20, 2021
in क्लासिक कहानियां, बुक क्लब
A A
काकी: बालमन और मनोविज्ञान की कहानी (लेखक: सियारामशरण गुप्त)
Share on FacebookShare on Twitter

सियारामशरण गुप्त की कहानी ‘काकी’ बालमन और मनोविज्ञान को बयां करती एक छोटी-सी कहानी है. श्यामू एक छोटा बालक है. उसकी मां, जिसे वह काकी कहता है, गुज़र जाती है. जीवन और मरण की सच्चाई से अनजान श्यामू काकी को वापस लाने की तब कोशिश करने लगता है, जब उसे पता चलता है कि उसकी काकी आसमान में राम के पास गई है.

उस दिन बड़े सवेरे श्यामू की नींद खुली तो उसने देखा कि घरभर में कुहराम मचा है. उसकी मां नीचे से ऊपर तक एक कपड़ा ओढ़े हुए कंबल पर भूमि-शयन कर रही है और घर के सब लोग उसे, घेरकर बैठे बड़े करुण ढंग से विलाप कर रहे हैं.
लोग जब उमा को श्मशान ले जाने के लिए उठाकर ले जाने लगे तब श्यामू ने बड़ा उपद्रव मचाया. लोगों के हाथ से छूटकर वह उमा के ऊपर जा गिरा. बोला, ‘‘काकी सो रही हैं, उन्हें इस तरह उठाकर कहां लिए जा रहे हो? मैं न जाने दूंगा.’’
लोग बड़ी कठिनता से उसे हटा पाए. काकी के दाह संस्कार में उसे नहीं जाने दिया. एक दासी राम-राम करके उसे घर पर ही संभाले रही.
यद्यपि बुद्धिमान गुरुजनों ने उसे विश्वास दिलाया कि उसकी काकी उसके मामा के यहां गई है, परंतु असत्य के आवरण में सत्य बहुत समय तक छिपा न रह सका. आस-पास के अबोध बालकों के मुंह से ही वह प्रकट हो गया. यह बात उससे छिपी न रह सकी कि काकी कहीं नहीं, ऊपर राम के यहां गई है. काकी के लिए कई दिन तक लगातार रोते-रोते उसका रुदन तो क्रमशः शांत हो गया, परंतु शोक शांत न हो सका. वर्षा के अनंतर एक दो दिन में ही पृथ्वी के ऊपर का पानी तो अगोचर हो जाता है, परंतु भीतर-ही-भीतर उसकी आर्द्रता जैसे बहुत दिन तक बनी रहती है, वैसे ही उसके अंतस्तल में वह शोक जाकर बस गया था. वह प्रायः अकेला बैठा-बैठा शून्य मन से आकाश की ओर ताका करता.
एक दिन उसने ऊपर आसमान में पतंग उड़ती देखी. न जाने क्या सोचकर उसका हृदय एकदम खिल उठा. विश्वेश्वर के पास जाकर बोला, ‘‘काका! मुझे एक पतंग मंगा दो.’’
पत्नी की मृत्यु के बाद विश्वेश्वर अन्यमनस्क रहा करते थे. ‘‘अच्छा, मंगा दूंगा,’’ कहकर वे उदास भाव से कहीं और चले गए.
श्यामू पतंग के लिए बहुत उत्कंठित था. वह अपनी इच्छा किसी तरह रोक न सका. एक जगह खूटी पर विश्वेश्वर का कोट टंगा हुआ था. इधर-उधर देखकर उसने एक स्टूल सरकाकर रखा और ऊपर चढ़कर कोट की जेबें टटोलीं. उनमें से एक चवन्नी का आविष्कार करके वह तुरंत वहां से भाग गया.
सुखिया दासी का लड़का भोला, श्यामू का समवयस्क साथी था. श्यामू ने उसे चवन्नी देकर कहा, ‘‘अपनी जीजी से कहकर गुपचुप एक पतंग और डोर मंगा दो. देखो, ख़ूब अकेले में लाना, कोई जान न पाए.’’
पतंग आई. एक अंधेरे घर में उसमें डोर बांधी जाने लगी. श्यामू ने धीरे से कहा, ‘‘भोला, किसी से न कहो तो एक बात कहूं.’’ भोला ने सिर हिलाकर कहा, ‘‘नहीं, किसी से नहीं कहूंगा.’’
श्यामू ने सिर हिलाकर कहा, ‘‘मैं यह पतंग ऊपर राम के यहां भेजूंगा. इसे पकड़कर काकी नीचे उतरेंगी. मैं लिखना नहीं जानता, नहीं तो इस पर उनका नाम लिख देता.’’
भोला श्यामू से अधिक समझदार था. उसने कहा, ‘‘बात तो बहुत अच्छी है, परंतु एक कठिनता है. यह डोर पतली है. इसे पकड़कर काकी उतर नहीं सकती. इसके टूट जाने का डर है. पतंग में मोटी रस्सी हो, तो सब ठीक हो जाएगा.’’
श्यामू गंभीर हो गया. मतलब यह कि बात लाख रुपये की सुझाई गई है, परंतु
कठिनता यह थी कि मोटी रस्सी कैसे मंगाई जाए. पास में दाम है नहीं और घर के जो आदमी उसकी काकी को बिना दया-माया के जला आए हैं, वे उसे इस काम के लिए कुछ नहीं देंगे. उस दिन श्यामू को चिंता के मारे बड़ी रात तक नींद नहीं आई.
पहले दिन की तरक़ीब से दूसरे दिन उसने विश्वेश्वर के कोट से एक रुपया निकाला. ले जाकर भोला को दिया और बोला, ‘‘देख भोला, किसी को मालूम न होने पाए. अच्छी-अच्छी दो रस्सियां मंगा दे. एक रस्सी ओछी पड़ेगी. जवाहर भैया से मैं एक काग़ज़ पर ‘काकी’ लिखवा रखूंगा. नाम की चिट रहेगी, तो पतंग उन्हीं के पास पहुंच जाएगी.’’
दो घंटे बाद प्रफुल्ल मन से श्यामू और भोला अंधेरी कोठरी में बैठे-बैठे पतंग में रस्सी बांध रहे थे. अकस्मात् शुभ कार्य में विघ्न की तरह उग्र रूप धारण किए हुए विश्वेश्वर वहां आ घुसे. भोला औ श्यामू को धमकाकर बोले, ‘‘तुमने हमारे कोट से रुपया निकाला है?’’
भोला सकपकाकर एक ही डांट में मुखबिर हो गया. बोला, ‘‘श्यामू भैया ने रस्सी और पतंग मंगाने के लिए निकाला था.’’
विश्वेश्वर ने श्यामू को दो तमाचे जड़कर कहा, ‘‘चोरी सीख कर जेल जाएगा? अच्छा, तुझे आज अच्छी तरह समझाता हूं.’’ यह कहकर फिर तमाचे जड़े और कान मलने के बाद पतंग फाड़ डाली. अब रस्सियों की ओर देखकर कहा, ‘‘ये किसने मंगाई?’’
भोला ने कहा, ‘‘इन्होंने मंगाईं थी. कहते थे, इनसे पतंग तानकर काकी को राम के यहां से नीचे उतारेंगे.’’
विश्वेश्वर हतबुद्धि होकर वहीं खड़े रह गए. उन्होंने फटी हुई पतंग उठाकर देखी. उस पर चिपके हुए काग़ज़ पर लिखा हुआ था ‘काकी’.

Illustration: Pinterest

इन्हें भीपढ़ें

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
ummeed-ki-tarah-lautna-tum

पाठक को विघटन के अंधेरे से उजाले की ओर मोड़ देती हैं ‘उम्मीद की तरह लौटना तुम’ की कविताएं

September 23, 2025
गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

September 18, 2025
अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत

अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत

June 12, 2025
Tags: Famous Indian WriterFamous writers storyHindi KahaniHindi StoryHindi writersICSE Sahitya SagarICSE short storiesIndian WritersKahaniKahani Kakikahani Kaki fullKakiKaki by Siyaram Sharan Gupt in HindiKaki charitra chitranKaki ICSEKaki StoryKaki SummaryKaki SynopsisPremchand ki kahani KakiSiyaram Sharan GuptSiyaram Sharan Gupt ki kahaniSiyaram Sharan Gupt storiesकहानीकाकीमशहूर लेखकों की कहानीलेखक सियारामशरण गुप्तसियाराम शरण गुप्तसियाराम शरण गुप्त की कहानी काकीसियारामशरण गुप्तसियारामशरण गुप्त की कहानीहिंदी कहानीहिंदी के लेखकहिंदी स्टोरी
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल
कविताएं

कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल

June 4, 2025
dil-ka-deep
कविताएं

दिल में और तो क्या रक्खा है: नासिर काज़मी की ग़ज़ल

June 3, 2025
स्वीट सिक्सटी: डॉ संगीता झा की कहानी
ज़रूर पढ़ें

स्वीट सिक्सटी: डॉ संगीता झा की कहानी

May 12, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum