• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

पारंपरिक परिधानों को केप पहनकर दीजिए नया लुक

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
December 27, 2021
in ज़रूर पढ़ें, न्यू ट्रेंड्स, फ़ैशन
A A
पारंपरिक परिधानों को केप पहनकर दीजिए नया लुक
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें अपने फ़ैशन लुक के साथ प्रयोग करना पसंद है तो बिल्कुल सही आलेख पढ़ रही हैं. भारतीय पारंपरिक परिधानों को नया, अनूठा और ग्लैमरस लुक देने के लिए आप केप का प्रयोग कर सकती हैं. यह इन दिनों ट्रेंड में भी है और बेहद ख़ूबसूरत भी नज़र आता है.

यदि आप लहंगा, साड़ी, सूट या शरारा सूट को एक अलग अंदाज़ देते हुए पहनना चाहती हैं तो इनके साथ केप पहनें. केप को आप लंबे श्रग या लंबे जैकेट की तरह समझ सकती हैं. यह किस तरह आपके फ़ैशन लुक को नई ऊंचाइयों पर ले जाता है, यह बात आप इन सितारें के फ़ैशन लुक को देखकर ख़ुद ब ख़ुद समझ जाएंगी.

सोनाक्षी सिन्हा ने इस स्टाइलिश लहंगे को, जो अक्सर पहने जानेवाले रंगों से अलग इंग्लिश ग्रीन कलर का है, इसी रंग के केप के साथ पहना है. केप उनके इस लुक को और भी मनमोहक बना रहा है. यह ड्रेस अनामिका खन्ना की है, उनकी ज्वेलरी लारा मोरखिया, क्यूरिओ कॉटेज ज्वेलरी और आम्रपाली ज्वेल्स की है. उनके इस लुक के स्टाइलिस्ट हैं मोहित राय.

इन्हें भीपढ़ें

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026

कट्रीना कैफ़ ने भी अनामिका खन्ना की प्री-ड्रेप्ड साड़ी के साथ केप पहनकर अपने लुक को कई स्तर ऊंचा बना दिया है. साड़ी के साथ केप बहुत ही लुभावना लगता है, यह तो आप कट्रीना का लुक देखकर समझ ही गई होंगी. आपको बता दें कि यहां कट्रीना ने राज महतानी कुतूर ज्वेल्स की ज्वेलरी पहनी है और उनकी स्टाइलिस्ट हैं अमि पटेल.

अमृता सुभाष ने गुलाबी साड़ी पर बनारसी काम वाला हैवी केप पहना है, जो उनके लुक को बेहद उम्दा और सलीकेदार बना रहा है. यह ऐसा लुक है, जिसपर से नज़रें हटाना मुश्क़िल है. अमृता ने रॉ मैंगो की साड़ी पहनी है और उनके ईयरिंग्स ब्रैंड ताची के हैं.

कियारा अडवाणी ने शरारा के साथ केप पहना है. अब उनका यह लुक कितना ग्लैमरस लग रहा है, यह तो आप भी देख ही रही होंगी. हमारे कहने का अर्थ यह है कि ड्रेस चाहे जो हो, केप उसे निराला अंदाज़ दे देता है. और आपको भी इसे अपनी वॉर्ड्रोब में ज़रूर शामिल करना चाहिए. कियारा ने रितिका मीरचंदानी का डिज़ाइन किया हुआ आउटफ़िट पहना है.

शिल्पा शेट्टी ने क्षितिज जालोरी का डिज़ाइन किया हुआ आउटफ़िट पहना है. लहंगा चोली के साथ उसी फ़ैब्रिक और सेम पैटर्न का केप इसे अलहदा अंदाज़ दे रहा है. शिल्पा ने आम्रपाली ज्वेल्स की ज्वेलरी पहनी है और उनकी स्टाइलिंग की है मोहित राय ने.

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

Tags: CapeGet Modern Look with CapeGet New Look with CapeIndian DressesJacketLong JacketModern LookNew StyleShrugTraditional Dressestraditional lookआधुनिक लुककेपकेप से पाएं आधुनिक लुककेप से पाएं नया लुकजैकेटनया अंदाज़पारंपरिक ड्रेसेसपारंपरिक लुकभारतीय ड्रेसेसलॉन्ग जैकेटश्रग
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum