• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home बुक क्लब नई कहानियां

रोज़ नई-सी: मीनाक्षी विजयवर्गीय की कहानी

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
December 29, 2021
in नई कहानियां, बुक क्लब
A A
रोज़ नई-सी: मीनाक्षी विजयवर्गीय की कहानी
Share on FacebookShare on Twitter

ख़ुश रहना या दुखी रहना हमारे माइंडसेट पर निर्भर करता है. आप ख़ुश रहना चाहें तो हर स्थिति में ख़ुश रह सकते हैं, लेखिका मीनाक्षी विजयवर्गीय की प्यारी-सी कहानी ‘रोज़ नई-सी’ में एक छोटी लड़की यही बड़ा पाठ पढ़ाती है.

आज कुछ ऐसा समझ आया जिसे समझने में कभी-कभी ज़िंदगी पूरी हो जाती है. हम दिखावे की दुनिया में किसे ख़ुश करने चल पड़े हैं, कोई ख़ुश नहीं अपनी ज़िंदगी से. पर सच में ज़िंदगी को रोज़ नई-सी जिओ, तो बहुत ख़ुश रहोगे. रोज़ नई ना मान सको तो कोई बात नहीं, हफ़्ते 15 दिन में ही मान लो, पर जो मिला उसी में ख़ुश रहो, यह बात जितनी जल्दी हम समझ जाए उतना ही अच्छा. यह बात मुझे बस थोड़े समय पहले समझ में आई, जब एक छोटी-सी लड़की ने अपने हमेशा ख़ुश रहने का कारण बताया.
मैं जब दूसरी बार पिता बना, तब भी मेरे यहां पर बेटा हुआ. ख़ुशी भी थी और बेटी ना होने का ग़म भी. बेटे के जन्म के थोड़े समय बाद ही हमारे यहां बरसों से काम करने वाले सेवादार दादा के यहां पर पोती का जन्म हुआ, उसके जन्म से ही मेरा उसके प्रति लगाव रहा. शायद मेरे यहां बेटी ना होने की वजह से. जब भी मैं अपने बेटे के लिए कोई खिलौना या कपड़े लेकर आता तो उसके लिए भी लेकर आता. बेटे के 10वें जन्मदिन पर मैं कपड़े ख़रीदने के लिए गया. बेटे के लिए बढ़िया कपड़े लिए तो अचानक एक सुंदर सी फ्रॉक दिखी तो मैं उसे नन्ही शुभिका के लिए भी लेकर आ गया. और फ्रॉक देने मैं दादा के यहां पहुंचा. उसको फ्रॉक दिखाई तो वह बहुत ख़ुश हुई. उसकी ख़ुशी मेरी ख़ुशी बन गई… बेटे ने जन्मदिन पर नए कपड़े पहने, वह भी नई फ्रॉक पहन कर आई, मुझे दिखा कर बोली,‘‘कैसी लगी मेरी नई फ्रॉक?’’ गोद में उठाकर मैंने उससे कहा,‘‘बिल्कुल परी की तरह लग रही हमारी गुड़िया रानी.’’
थोड़े दिन बाद दिवाली आई. बेटे ने फिर नए कपड़े ख़रीदे. मैंने देखा दिवाली के दिन भी शुभिका ने वही फ्रॉक पहना, बहुत सुंदर लग रही थी. उस दिन वह सबसे कह रही थी,‘‘मेरे चाचा लाए हैं नई फ्रॉक.’’ थोड़े दिनों बाद वह एक शादी में जा रही थी, तब भी उसने वही फ्रॉक पहना, मुझे दिखाने के लिए आई और बोला,‘‘आज मैं कैसी लग रही हूं, मेरी नई फ्रॉक में?’’ मैंने बोला,‘‘एकदम राजकुमारी!’’
इधर बेटे के तो हर महीने ही नए कपड़े आ रहे थे. अगर कहते कि जन्मदिन वाले पहन लो तो, जवाब मिलता,‘‘वो तो सभी ने देख रखे हैं. फ़ोटोज़ सबको भेजे थे, सभी ने देखे होंगे, बार-बार वही नहीं पहनना.’’
कुछ महीनों बाद एक दिन वह उसी फ्रॉक को पहन कर आई. उसे उस दिन अपनी सहेली के जन्मदिन पर जाना था. फिर उसने मुझसे पूछा,‘‘आज कैसी लग रही हूं मैं नई फ्रॉक में?’’ मैंने कहा,‘‘बहुत ही प्यारी.’’ फिर मैंने कहा,‘‘अब यह नई कहां रही, पुरानी हो गई है.’’ उसने तुरंत कहा,‘‘किसने कहा, नई तो है.’’ मैंने बोला,‘‘दो-चार महीनों में तो सालभर पुरानी हो जाएगी. इतनी बार तो पहन लिया अब कैसे नई?’’
उसने बड़े ही सरल शब्दों में अपनी बात कह दी,‘‘अरे चाचा यह तो आपके मानने पर होता है कि नई है या पुरानी. अगर नई मानोगे तो रोज़ नई है वरना तो आज-कल में ही पुरानी हो जाएगी.’’ इतनी बड़ी बात इतने छोटे मुंह से, सुनकर मैं दंग रह गया.
दिल को छू गई उसकी बात़. कितना सही कहा मेरी गुड़िया ने! ऐसा कहकर मैंने उसे गले लगा लिया. उस दिन मैं जान गया कि कपड़े हों या ज़िंदगी, दोनों पर यह नियम बराबर लागू होता है. रोज़ नई मानकर ख़ुश हो जाना चाहिए. वास्तव में ज़िंदगी को रोज़ नई-सी मानकर ही जीना चाहिए. हर बार के नए कपड़े, नई-नई चीजों से ना तो हम ख़ुश रह सकते हैं, ना ही किसी को ख़ुश कर सकते हैं.

Illustration: Pinterest

इन्हें भीपढ़ें

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
ummeed-ki-tarah-lautna-tum

पाठक को विघटन के अंधेरे से उजाले की ओर मोड़ देती हैं ‘उम्मीद की तरह लौटना तुम’ की कविताएं

September 23, 2025
गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

September 18, 2025
अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत

अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत

June 12, 2025
Tags: Hindi KahaniHindi StoryHindi writersKahaniMeenakshi VijayvargiyaMeenakshi Vijayvargiya ki kahaniMeenakshi Vijayvargiya ki kahani Roz Nai SiMeenakshi Vijayvargiya storiesNai KahaniOye Aflatoon KahaniRoz Nai Siओए अफ़लातून कहानीकहानीनई कहानीमीनाक्षी विजयवर्गीयमीनाक्षी विजयवर्गीय की कवितारोज़ नई-सीहिंदी कहानीहिंदी के लेखकहिंदी स्टोरी
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल
कविताएं

कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल

June 4, 2025
dil-ka-deep
कविताएं

दिल में और तो क्या रक्खा है: नासिर काज़मी की ग़ज़ल

June 3, 2025
स्वीट सिक्सटी: डॉ संगीता झा की कहानी
ज़रूर पढ़ें

स्वीट सिक्सटी: डॉ संगीता झा की कहानी

May 12, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum