• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home बुक क्लब क्लासिक कहानियां

सर्कस: कहानी कला और कलाकार की (लेखक: कमलेश्वर)

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
February 24, 2022
in क्लासिक कहानियां, ज़रूर पढ़ें, बुक क्लब
A A
सर्कस: कहानी कला और कलाकार की (लेखक: कमलेश्वर)
Share on FacebookShare on Twitter

कमलेश्वर की छोटी-सी कहानी सर्कस ने कला और कलाकार के बारे में काफ़ी कुछ बता दिया है. यहां कला है छुरियां फेंकना और कलाकार है वह व्यक्ति जो सर्कस में छुरियां फेंकता है. वह ग़लत तरीक़े से छुरी फेंककर अपनी बेवफ़ा पत्नी से बदला ले सकता है. पर क्या वह ऐसा कर पाता है?

सर्कस तो आपने ज़रूर देखा होगा. उसमें तरह-तरह के ख़तरनाक और दिल दहलाने वाले करतब दिखाए जाते हैं. शायद आपने वह बेमिसाल खेल भी देखा हो, जिसमें लकड़ी का एक बड़ा चक्‍का घूमता हुआ आता है. उसी के साथ एक छरहरे बदन की बेहद ख़ूबसूरत लड़की आती है. फिर एक कलाकार अपने हाथों में तेज़-चमकदार छप्पन छुरियां लेकर आता है! दिखाता है. फिर छुरियां पास रखी मेज पर रख देता है और लाउडस्पीकर पर आवाज़ आती है-साहिबानो! इस दिलकश ख़तरनाक खेल का नाम है-छप्पन छुरी! दर्शकों में से भी आवाज़ आ ही जाती है-वाह! क्‍या नाम है…लड़की भी तो छप्पन छुरी है!
तभी म्यूज़िक बजने लगता है. दर्शकों में से किसी मनचले को बुलाया जाता है. उस मनचले से पुरुष कलाकार की आंखों पर पट्टी बंधवाई जाती है ताकि वह कुछ देख न सके. फिर म्यूज़िक तेज़ होता है. लकड़ी का गोलाकार चक्‍का घूमने लगता है. वह छरहरी ख़ूबसूरत लड़की उस चक्‍के पर गड़ी दो खूटियों का सहारा लेकर, बल खाकर चिपक जाती है. असली खेल शुरू हो जाता है. म्यूज़िक और तेज़ हो जाता है. आंखों पर बंधी पट्टी वाला वह पुरुष कलाकार मेज पर रखी आठ-दस छुरियां टटोलकर उठाता है. उन्हें माथे से लगाकर इबादत के अन्दाज़ में चूमता है. गोलाकार चक्‍का घूमना शुरू करता है. चक्के पर चिपकी वह ख़मदार कमर वाली लड़की भी साथ-साथ घूमती है.
पुरुष कलाकार पहली छुरी फेंकता है. वह लड़की के जिस्म के पास चक्‍के में धंस जाती है. चक्‍का चलता रहता है. और फिर म्यूज़िक के बैंग के साथ एक छुरी आती है और उस ख़ूबसूरत लड़की के बदन के ख़मों के मुताबिक धंसती जाती है. चक्‍के की रफ़्तार के साथ चमचमाती छुरियों के आने और धंसने की रफ़्तार भी बढ़ती जाती है. दर्शकों की सांस रुकी-सी रह जाती है.
फिर छप्पन छुरियों का यह खतरनाक खेल समाप्त होता है. और सर्कस का तम्बू तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठता है. वह लड़की चक्के से बेदाग़ उतरती है. पुरुष कलाकार अपनी पट्टी खोलकर उसे आगोश में लेता है. फिर वे दोनों सर झुका कर दर्शकों को धन्यवाद देते हैं और तालियों के संगीत पर वहां से दौड़ते हुए नेपथ्य में चले जाते हैं.
दूसरा करतब शुरू हो जाता है. पर यहां कुछ दूसरा ही हुआ. वह छरहरी ख़ूबसूरत लड़की उस पुरुष कलाकार की बीवी थी. वह दिलोजान से अपनी बीवी को प्यार करता था. पर कुछ ऐसा हुआ कि उसकी बीवी बेवफ़ा हो गई. कलाकार ने अपने प्यार की दुहाई दी. बड़ी मिन्‍नतें कीं. लेकिन वह नहीं मानी…वो रास्ता बदलकर चलती रही. कलाकार उदास-निराश और आधा पागल हो गया. पर सर्कस का छप्पन छुरी वाला खेल बदस्तूर चलता रहा!
आख़िर एक रोज़ एक दोस्त ने कलाकार को राय दी कि बीवी की बेवफ़ाई बर्दाश्त करने के बजाय वह एक छुरी ग़लत फेंक कर बेवफ़ाई का यह खेल ख़त्म क्‍यों नहीं कर देता?
कलाकार सोचता रहा. खेल तो बदस्तूर जारी था. कई दिन उसने दोस्त की बात पर अमल करने के इरादे से छुरी ग़लत तरीक़े से फेंकने की कोशिश की, लेकिन नहीं फेंक पाया. और ज़िन्दगी के साथ-साथ सर्कस का यह ख़तरनाक खेल भी चलता रहा.
आख़िर दोस्त ने एक दिन कह ही दिया-तू बुजदिल है! ग़लत छुरी फेंक कर बेवफ़ाई का बदला नहीं ले सका!

तो कलाकार ने सोचते हुए कहा-क्या करूं दोस्त! मैं अपनी उंगलियों को जुम्बिश देकर किसी भी दिन उसके कलेजे को चीर कर बदला ले सकता था, लेकिन इन उंगलियों ने जो हुनर सीखा है…उसने ऐसा नहीं करने दिया!

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026

Illustration: Pinterest

Tags: CircusFamous writers storyHindi KahaniHindi StoryHindi writersKahaniKamleshwarKamleshwar ki kahaniKamleshwar ki kahani CircusKamleshwar storiesUrdu Writersउर्दू के लेखक कमलेश्वर की कहानी मांस का दरियाकमलेश्वरकमलेश्वर की कहानियांकमलेश्वर की कहानीकहानीमशहूर लेखकों की कहानीसर्कसहिंदी कहानीहिंदी के लेखकहिंदी स्टोरी
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum